UP Teacher Jobs: अगर आप उत्तर प्रदेश के रहने वाले है और टीचर बनने का सपना देख रहे है तो यह खबर आपके लिए ही है। दरअसल, टीचर बनने का सपना देख रहे लाखों युवाओं के लिए उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने UPTET 2027 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस नोटिफिकेशन के जरिए कई पदों पर भर्ती की जाएगी। ऐसे में योग्य और इच्छुक उम्मीदवार समय रहते UPESSC की ऑफिशियल वेबसाइट upessc.up.gov.in पर विजिट कर आवेदन कर सकते है। UPTET का डिटेल्ड नोटिफिकेशन 24 नवंबर, 2026 को जारी किया जाएगा। तो वहीं, परीक्षा फरवरी 2027 में होगी।
इन तारीखों पर ध्यान दें
आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत - 24 नवंबर, 2026
आवेदन प्रक्रिया की आखिरी तारीख - 23 दिसंबर 2026
परीक्षा की तारीख - 26-27 फरवरी 2027
Also read: Gold-Silver Price Today 19 November: सोने की कीमतों में लगातार गिरावट जारी, चांदी भी हुई सस्ती; खरीदारी से पहले चेक करें आज का रेट
कौन कर सकता है आवेदन?
1. शैक्षणिक योग्यता - कक्षा 1 से 5 तक पढ़ाने के लिए उम्मीवादों के पास 12वीं की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा D.El.Ed / BTC / B.El.Ed की डिग्री जरूरी है।
तो वहीं, कक्षा 6 से 8 तक पढ़ाने के लिए उम्मीवादों के पास ग्रेजुएशन + B.Ed / D.El.Ed / B.El.Ed की डिग्री होनी चाहिए।
2. आयु सीमा: उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 साल होनी चाहिए।
आवेदन कैसे करें?
1. सबसे पहले UPESSC की ऑफिशियल साइट upessc.up.gov.in विजिट करेंय़
2. इसके बाद संबंधित पोस्ट पर क्लिक करें।
3. फिर अपना OTR (One Time Registration) पूरा करें, जिसमें आपको अपनी बेसि डिटेल भर के रजिस्ट्रेशन करना होगा।
4. इसके बाद फोटो, साइन, आधार, शैक्षणिक योग्यता जैसी डिटेल्स भरें और दस्तवेज अपलोड करेंय़
5. फिर आवेदन शुल्क भरें और फॉर्म जमा कर दें।
6. आखिर में फॉर्म का प्रिंटआउट निकालना न भूलें।