Search KhabarFast

Press ESC to close

Rajasthan Panchayat Chunav 2026: राजस्थान में पंचायत चुनाव का ऐलान, चार चरणों में होगी वोटिंग

Rajasthan Panchayat Chunav 2026: राजस्थान में पंचायत चुनाव का ऐलान, चार चरणों में होगी वोटिंग

Rajasthan Panchayat Chunav 2026: राजस्थान में पंचायत चुनाव का शनिवार को ऐलान कर दिया गया है। राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायत चुनाव का कार्यक्रम जारी कर दिया है। इसके साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में आचार संहिता लागू हो गई है। राज्य के 41 जिलों में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव चार चरणों में कराए जाएंगे। इन चुनावों में 41 जिला परिषदों के 1,403 सदस्यों और 457 पंचायत समितियों के 8,245 सदस्यों का चुनाव होगा। इसके अलावा 14,403 ग्राम पंचायतों में सरपंच और वार्ड पंच के चुनाव भी कराए जाएंगे। ग्राम पंचायतों में कुल 1 लाख 30 हजार 584 वार्ड हैं। इस पूरी चुनाव प्रक्रिया में करीब 1 लाख 69 हजार पंचायती राज जनप्रतिनिधि चुने जाएंगे।

13 अक्टूबर से पहले चरण की वोटिंग

राज्य निर्वाचन आयोग के कार्यक्रम के मुताबिक 8 अक्टूबर को चुनाव की लोक सूचना जारी होगी। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 13 अक्टूबर होगी। नामांकन सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक दाखिल किए जा सकेंगे। 14 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी, जबकि 15 अक्टूबर को नाम वापस लेने की अंतिम तारीख होगी। पहले चरण में 13 अक्टूबर को वोटिंग होगी। दूसरे चरण में 16 अक्टूबर, तीसरे चरण में 23 अक्टूबर और चौथे चरण में 21 अक्टूबर को चुनाव संबंधी प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। पंचायत समिति सदस्यों के लिए पहले चरण की अधिसूचना 8 अक्टूबर, दूसरे चरण की 13 अक्टूबर, तीसरे चरण की 19 अक्टूबर और चौथे चरण की अधिसूचना 21 अक्टूबर को जारी होगी। जिला परिषद सदस्य जिला प्रमुख का चुनाव करेंगे, जबकि पंचायत समिति सदस्य प्रधान का चुनाव करेंगे। जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव ईवीएम से होंगे। वहीं सरपंच और वार्ड पंच का चुनाव बैलेट पेपर से कराया जाएगा। कोटा, श्रीगंगानगर, बारां और करौली में जिला प्रमुख और प्रधानों का चुनाव 22 दिसंबर को होगा।

महिलाओं के लिए 50 प्रतिशत आरक्षण

पंचायती राज संस्थाओं में महिलाओं के लिए 50 प्रतिशत आरक्षण लागू रहेगा। 41 जिला प्रमुख पदों में 20 पद महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। 457 प्रधान पदों में 221 पद महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं। जयपुर और जोधपुर में 11-11 पंचायत समितियों में महिला प्रधान होंगी। डूंगरपुर, बांसवाड़ा, सलूंबर और प्रतापगढ़ में प्रधान पद एसटी के लिए आरक्षित रहेंगे। 14,403 सरपंच पदों में करीब 7,200 पद महिलाओं के लिए आरक्षित होंगे। इनमें 3,058 पद एसटी, 2,493 एससी और 1,961 ओबीसी के लिए आरक्षित हैं।

1 लाख 30 हजार 584 वार्ड पंच पदों में करीब 65 हजार पद महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। इनमें 21,962 पद एससी, 19,117 एसटी और करीब 15 हजार पद ओबीसी के लिए आरक्षित किए गए हैं। बांसवाड़ा, डूंगरपुर, प्रतापगढ़ और सलूंबर में सभी 1,253 सरपंच पद एसटी के लिए आरक्षित होंगे। जिला प्रमुख पदों की आरक्षण लॉटरी 13 अगस्त को हो चुकी है। 23 सितंबर को जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य और प्रधान पदों की आरक्षण प्रक्रिया पूरी हुई थी। वहीं 24 सितंबर को सरपंच और वार्ड पंच पदों की आरक्षण प्रक्रिया पूरी की गई। चुनाव प्रक्रिया नवंबर में पूरी कराने की तैयारी है।

Also read: Rajasthan News: कृषि क्षेत्र में कौशल विकास को मिलेगा नया आयाम, CCS NIAM और MSDE के बीच हुआ MoU

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News: ग्रामीण इलाकों को मिलेगी स्वास्थ्य सेवाओं की सौगात, 3 जिलों में बनेंगे 4 नए सब हेल्थ सेंटर

Haryana News: हरियाणा सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में लगातार काम कर रही है। इसी कड़ी में गुरुग्राम, जींद और महेंद्रगढ़ जिलों में चार नए उप-स्वास्थ्य केंद्र (सब हेल्थ सेंटर) बनाए जाएंगे। इन केंद्रों के निर्माण पर करीब 214.96 लाख रुपये खर्च होने का अनुमान है। इनका उद्देश्य ग्रामीण आबादी को घर के नजदीक ही प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है।

Haryana News: बाल विवाह किया तो भुगतना होगा अंजाम! हरियाणा सरकार ने लागू किया सख्त कानून

Haryana News: हरियाणा में बाल विवाह की सामाजिक कुरीति को जड़ से समाप्त करने के उद्देश्य से महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 'आओ, मिलकर बनाएं बाल विवाह मुक्त भारत - बचपन खिलने दो, सपनों को उड़ने दो' के संदेश के साथ व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

Haryana News: नरवाना सिविल अस्पताल होगा 100 बेड का, हरियाणा सरकार ने दी अपग्रेडेशन को मंजूरी

Haryana News: हरियाणा सरकार ने राज्य के स्वास्थ्य बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने और ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में बुनियादी चिकित्सा सुविधाओं का स्तर ऊंचा उठाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। इस उद्देश्य के तहत सरकार ने जींद जिले के नरवाना स्थित सिविल अस्पताल को अपग्रेड करने की मंजूरी दे दी है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के अंतर्गत अस्पताल की मौजूदा क्षमता को 50 बिस्तरों से बढ़ाकर 100 बिस्तरों का किया जाएगा, जिस पर कुल 106.0171 करोड़ रुपये की राशि खर्च होने का अनुमान है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast