Search KhabarFast

Press ESC to close

Air India की फ्लाइट में हाईजैक का अलर्ट, फ्रैंकफर्ट से दिल्ली जा रहे विमान की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग

Air India की फ्लाइट में हाईजैक का अलर्ट, फ्रैंकफर्ट से दिल्ली जा रहे विमान की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग

Air India Emergency Landing: जर्मनी के फ्रैंकफर्ट से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की एक फ्लाइट को बुधवार को जयपुर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, विमान से हाईजैक का संकेत देने वाला स्क्वॉड 7500 कोड भेजा गया था। इसके बाद एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) में अलर्ट जारी हुआ। विमान को सुरक्षित जयपुर एयरपोर्ट पर उतार लिया गया। फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां पूरे मामले की जांच कर रही हैं।

स्क्वॉड 7500 कोड मिलने के बाद मचा हड़कंप

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अहमदाबाद एयर ट्रैफिक कंट्रोल को विमान से स्क्वॉड 7500 कोड मिलने का अलर्ट मिला था। यह कोड विमान के हाईजैक होने या उसमें गैरकानूनी दखल की स्थिति में इस्तेमाल किया जाता है। अलर्ट मिलने के बाद विमान को जयपुर में उतारा गया। लैंडिंग के बाद विमान को सुरक्षा जांच के लिए अलग स्थान पर ले जाया गया। हालांकि, अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि विमान से यह कोड क्यों भेजा गया था। जांच एजेंसियां इस बात का पता लगाने में जुटी हैं कि क्या विमान में किसी तरह की सुरक्षा संबंधी समस्या थी या अलर्ट किसी अन्य वजह से जारी हुआ। इस घटना के बाद विमान में सवार यात्रियों के बीच भी चिंता का माहौल बन गया। हालांकि, विमान की सुरक्षित लैंडिंग की जानकारी सामने आई है।

ATS और दूसरी सुरक्षा एजेंसियां जांच में जुटीं

रिपोर्ट्स के मुताबिक, जयपुर एयरपोर्ट पर एंटी टेररिज्म स्क्वॉड (ATS) और अन्य सुरक्षा एजेंसियों की टीमें पहुंच गई हैं। विमान और यात्रियों की सुरक्षा से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि दिल्ली में नेशनल सिक्योरिटी गार्ड (NSG) की टीम को भी अलर्ट किया गया है और तैयार रहने को कहा गया है। हालांकि, इस मामले में आगे की कार्रवाई और अलर्ट जारी होने की असली वजह को लेकर आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।

पहले भी एयर इंडिया की फ्लाइट में मिला था बम का संदेश

इससे पहले अगस्त में भी एयर इंडिया एक्सप्रेस की एक फ्लाइट को सुरक्षा कारणों से इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी थी। यह विमान सऊदी अरब के दम्माम से दिल्ली जा रहा था। विमान के टॉयलेट में एक टिश्यू पेपर मिला था, जिस पर 'बम' लिखा हुआ था। इसके बाद विमान को अहमदाबाद एयरपोर्ट पर उतारा गया था। अहमदाबाद पुलिस के मुताबिक, विमान में सवार सभी 32 यात्रियों को टर्मिनल-2 पर सुरक्षित उतार लिया गया था। फिलहाल जयपुर में हुई ताजा घटना की जांच जारी है। जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि विमान से हाईजैक का अलर्ट किस परिस्थिति में भेजा गया था।

Also read: Rajasthan News: हरियाणा निवासी पूर्व BJP विधायक अतर सिंह भड़ाना की हत्या, लाठी-पत्थरों से किया हमला

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Bihar News: CM सम्राट चौधरी ने राष्ट्रीय मोटरसाइकिल रैली को दिखाई हरी झंडी, गुजरात में होगा समापन

Bihar News: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राष्ट्रीय एकता दिवस परेड-2026 के अवसर पर आयोजित राष्ट्रीय मोटरसाइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित संवाद कक्ष के निकट बने मंच से उन्होंने बिहार का प्रतिनिधित्व करने वाले मोटरसाइकिल दल को रवाना किया। यह रैली पटना से शुरू होकर उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश से गुजरते हुए गुजरात पहुंचेगी, जहां इसका समापन होगा।

PCA Land Deal: पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन की 78 करोड़ की जमीन डील पर ED का एक्शन, FIR दर्ज करने की मांग

PCA Land Deal:प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन (PCA) से जुड़े करीब 78 करोड़ रुपये के जमीन सौदों में कथित वित्तीय अनियमितताओं को लेकर मोहाली के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) से FIR दर्ज करने की मांग की है। 12 अक्टूबर 2026 को भेजे गए पत्र में ED ने अमृतसर के अजनाला और बठिंडा में जमीन खरीद के दौरान कीमतों में भारी अंतर और संदिग्ध वित्तीय लेनदेन का मुद्दा उठाया है।

Uttar Pradesh News:BJP नेता को मिली नई जिम्मेदारी, उसी रात फार्म हाउस में 50 लाख की लूट

Uttar Pradesh News:उत्तर प्रदेश के कानपुर में बीजेपी नेता रमेश यादव के फार्म हाउस पर लाखों रुपये की लूट का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि भाजपा पिछड़ा मोर्चा के प्रदेश मंत्री बनाए जाने के बाद रमेश यादव लखनऊ से कानपुर लौटे थे। दिनभर उनके घर पर बधाई देने वालों का आना-जाना लगा रहा, लेकिन रात होते ही उनके फार्म हाउस पर वारदात हो गई। आरोप है कि आधी रात के करीब नकाबपोश बदमाश

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast