Search KhabarFast

Press ESC to close

Rajasthan News: कृषि क्षेत्र में कौशल विकास को मिलेगा नया आयाम, CCS NIAM और MSDE के बीच हुआ MoU

Rajasthan News: कृषि क्षेत्र में कौशल विकास को मिलेगा नया आयाम, CCS NIAM और MSDE के बीच हुआ MoU

Rajasthan News: राजस्थान के जयपुर में कृषि क्षेत्र में कौशल विकास, उद्यमिता और रोजगार के नए अवसरों को बढ़ावा देने की दिशा में CCS राष्ट्रीय कृषि विपणन संस्थान (CCS NIAM), जयपुर और कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय (MSDE), भारत सरकार के बीच महत्वपूर्ण पहल की गई। इस अवसर पर माननीय कौशल विकास एवं उद्यमिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं शिक्षा राज्य मंत्री जयंत चौधरी वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम से जुड़े। उनकी ओर से मंत्रालय के निदेशक अमित मीणा, IAS ने कार्यक्रम में प्रतिनिधित्व करते हुए आवश्यक औपचारिकताओं को पूरा किया।

CCS NIAM, जयपुर में आयोजित कार्यक्रम में संस्थान के महानिदेशक अनूप खिंची, IAS सहित कृषि एवं कौशल विकास क्षेत्र से जुड़े वरिष्ठ अधिकारी एवं अन्य गणमान्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं स्वागत समारोह के साथ हुई। इस दौरान CCS NIAM के महानिदेशकअनूप खिंची IAS ने संस्थान की उपलब्धियों एवं अब तक की यात्रा पर संक्षिप्त प्रस्तुति दी। राजस्थान सरकार की प्रमुख सचिव (कृषि एवं उद्यानिकी) श्रीमती मंजू राजपाल, IAS और MSDE की संयुक्त सचिव हेना उस्मान, IPoS ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।

कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण CCS NIAM और MSDE के बीच समझौता ज्ञापन (MoU) का आदान-प्रदान रहा। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार CCS NIAM की ओर से महानिदेशक अनूप खिंची, IAS तथा MSDE की ओर से निदेशक अमित मीणा, IAS ने MoU का आदान-प्रदान किया।

इस अवसर पर PGDM-IEV  संकाय के लेखकों डॉ. शुचि माथुर, डॉ. सोहन गणेचिया और यतेंद्र वर्मा द्वारा लिखित  पुस्तक “उद्यमिता नेतृत्व” - विचार से प्रभाव तक का विमोचन भी किया गया जिसकी माननीय मुख्यमंत्री राजस्थान ने भी प्रशंसा हेतु प्रशंसा पत्र लेखकों को दिया है

कार्यक्रम में कृषि एवं कौशल विकास के क्षेत्र में भविष्य की संभावनाओं, युवाओं को रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण उपलब्ध कराने तथा कृषि क्षेत्र में उद्यमिता को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया गया। CCS NIAM और MSDE के बीच हुआ यह सहयोग कृषि क्षेत्र में कौशल विकास की नई संभावनाओं को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। कार्यक्रम के अंत में विभिन्न गणमान्य अतिथियों को स्मृति चिह्न एवं स्टार्टअप उत्पादों की टोकरी भेंट की गई और धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News: HTET 2026 परीक्षा पर बड़ा अपडेट, परीक्षार्थी तैयारी रखें जारी; इसी साल होगा आयोजन

Haryana News: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष शंकर लाल धूपड़ एवं सचिव दीपक बाबूलाल करवा, भा.प्र.से. ने संयुक्त रूप से बताया कि हरियाणा सरकार के निर्देशों एवं माननीय न्यायालय के निर्णय के अनुपालन में हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (HTET)-2026 का आयोजन इसी वर्ष करवाया जाना प्रस्तावित है। उन्होंने आगे बताया कि HTET-2026 परीक्षा के आयोजन से संबंधित आवश्यक कार्यवाही हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा प्रगति पर है। परीक्षा के आयोजन हेतु विभिन्न स्तरों पर आवश्यक तैयारियां एवं प्रक्रियाएं निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार की जा रही हैं।

Uttarakhand News: राजपुर रोड के विकास कार्यों पर मंत्री खजान दास सख्त, 15 दिन में सफाई व्यवस्था सुधारने के निर्देश

Uttarakhand News: कैबिनेट मंत्री खजान दास ने विधानसभा स्थित कार्यालय में राजपुर रोड विधानसभा क्षेत्र में चल रहे और लंबित विकास कार्यों की समीक्षा के लिए संयुक्त विभागीय बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में नगर निगम, लोक निर्माण विभाग समेत विभिन्न विभागों के अधिकारियों से क्षेत्र में चल रहे कार्यों की प्रगति की जानकारी ली गई।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast