Search KhabarFast

Press ESC to close

Honda Rebel 500 की कीमत आई सामने, इतने में बुक कर सकते हैं बाइक, जानिए कीमत

Honda Rebel 500 की कीमत आई सामने, इतने में बुक कर सकते हैं बाइक, जानिए कीमत

Honda Rebel 500 Price In India: होंडा ने अपनी नई बाइक Honda Rebel 500 की कीमत का एलान कर दिया हैं। कीमत बिलकुल चौंकाने वाले हैं। आपको बता दें की कंपनी ने अपनी नई बाइक Honda Rebel 500 की कीमत 4.49 लाख रुपये से शुरुआत की हैं। और इसके साथ ही आप बाइक को केवल पांच हजार रुपए में बुक कर सकते हैं। आइए जानते हैं बाइक की विशेषताएं और सबकुछ।

ऐसे होगी बुकिंग

Honda Rebel 500 की शुरूआती कीमत 4.49 लाख रुपये रखी हैं। होंडा ने अपनी धांसू क्रूजर बाइक Rebel 500 को पहली बार जुलाई 2026 में दिखाया था। कंपनी ने तब अपने 10 नए प्रोडक्ट्स का पूरा पोर्टफोलियो शोकेस किया था, उसी में ये बाइक भी शामिल थी।अब बड़ी खबर ये है कि होंडा इस बाइक को भारत में ही बनाएगी। यानी ये पूरी तरह से कंपनी की लोकलाइजेशन स्ट्रैटिजी का हिस्सा होगी। इससे कीमत भी कंट्रोल में रहने की उम्मीद है।बाइक की बिक्री देशभर के Honda BigWing डीलरशिप से की जाएगी। अगर आप इसे खरीदना चाहते हैं तो HMSI की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर या अपने नजदीकी BigWing डीलरशिप पर जाकर बुकिंग कर सकते हैं।

बाइक में मिलेंगे ये फीचर्स

होंडा रिबेल 500 में 471cc का लिक्विड-कूल्ड पैरेलल-ट्विन इंजन दिया गया है, जो दमदार टॉर्क और एकदम स्मूद राइड के लिए बनाया गया है। इसके E-Clutch वेरिएंट की सबसे बड़ी खासियत इसकी क्लच-कंट्रोल टेक्नोलॉजी है, जिसकी मदद से आप बिना क्लच दबाए ही बाइक स्टार्ट कर सकते हैं, रोक सकते हैं और गियर भी बदल सकते हैं। हालांकि अगर आपको मैनुअल चलाने का मजा लेना है, तो नॉर्मल क्लच लीवर वाला ऑप्शन भी मौजूद है।

Also read: Gold-Silver Price:शादी के सीजन में चांदी और सोने की कीमत में बंपर गिरावट, फटाफट रेट कर लें चेक

फीचर्स के मामले में भी ये बाइक फुल पैसा वसूल

फीचर्स के मामले में भी ये बाइक फुल पैसा वसूल है। इसमें LED प्रोजेक्टर हेडलैंप, Honda RoadSync कनेक्टिविटी वाला TFT डिस्प्ले और टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन मिलता है। सेफ्टी के लिए Honda Selectable Torque Control के साथ आगे-पीछे डिस्क ब्रेक और ड्यूल-चैनल ABS दिया गया है। दोनों वेरिएंट Mat Axis Grey Metallic और Mat Dune Brown कलर में आएंगे।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Gold-Silver Price Today 19 November: सोने की कीमतों में लगातार गिरावट जारी, चांदी भी हुई सस्ती; खरीदारी से पहले चेक करें आज का रेट

19 November Gold-Silver Rate: सोने-चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। पिछले कारोबारी सत्र में दोनों कीमती धातुओं की कीमतों में जोरदार गिरावट दर्ज की गई। आज 19 नवंबर को बाजार खुलने से पहले मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव 4343 रुपये गिरावट के साथ 1,29,880 रुपये प्रति 10 ग्राम है। इसका पिछले बंद भाव 1,34,223 रुपये प्रति 10 ग्राम था। जबकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत 3,743.10 डॉलर प्रति औंस देखी गई।

UPTET 2027: टीचर बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर...UPTET 2027 का नोटिफिकेशन जारी, इस दिन से शुरू होंगे आवेदन

UP Teacher Jobs: अगर आप उत्तर प्रदेश के रहने वाले है और टीचर बनने का सपना देख रहे है तो यह खबर आपके लिए ही है। दरअसल, टीचर बनने का सपना देख रहे लाखों युवाओं के लिए उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने UPTET 2027 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast