Search KhabarFast

Press ESC to close

Rajasthan News: जयपुर के पास NH-48 पर भीषण सड़क हादसा, मिनीबस-ट्रेलर की टक्कर में 3 की मौत, 19 घायल

Rajasthan News: जयपुर के पास NH-48 पर भीषण सड़क हादसा, मिनीबस-ट्रेलर की टक्कर में 3 की मौत, 19 घायल

Rajasthan News: राजस्थान में जयपुर के पास बगरू में नेशनल हाईवे-48 (NH-48) पर शनिवार तड़के भीषण सड़क हादसा हो गया। खाटू श्याम से सालासर जा रही एक मिनीबस (ट्रैवलर) की ट्रेलर से टक्कर हो गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 19 अन्य घायल हो गए। घायलों में से सात को बेहतर इलाज के लिए जयपुर के सवाई मानसिंह (SMS) अस्पताल रेफर किया गया है।

पुलिस के अनुसार, हादसे की सूचना शनिवार सुबह करीब 2 बजे पुलिस मित्र के जरिए मिली। जानकारी मिलते ही पुलिस ने पेट्रोल यूनिट को सूचित किया और टीम घटनास्थल पर पहुंची। मौके पर दोनों क्षतिग्रस्त वाहन मिले और सड़क पर मलबा बिखरा हुआ था। हादसे के कारण हाईवे पर भारी ट्रैफिक जाम भी लग गया। जांच अधिकारी लालाराम के मुताबिक, मिनीबस दूसरी गाड़ी को ओवरटेक करने की कोशिश कर रही थी, तभी वह ट्रेलर से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीन यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई। उनके शव एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाए गए।

हादसे के बाद ड्राइवर मौके से फरार

पुलिस अधिकारी ने बताया कि हादसे के बाद मिनीबस का ड्राइवर घटनास्थल पर नहीं मिला। यात्रियों ने पुलिस को बताया कि टक्कर के दौरान ड्राइवर गाड़ी से कूदकर भाग गया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सात घायलों को SMS अस्पताल किया रेफर

इस दुर्घटना में कुल 19 लोग घायल हुए हैं। इनमें से सात घायलों को आगे के इलाज के लिए जयपुर के SMS अस्पताल भेजा गया। अन्य घायलों को सब-डिस्ट्रिक्ट अस्पताल ले जाया गया। घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए पुलिस ने परिवहन की व्यवस्था भी कराई।

खाटू श्याम से सालासर जा रहे थे यात्री

जानकारी के मुताबिक, मिनीबस खाटू श्याम से सालासर की ओर जा रही थी और उसमें सवार यात्री महाराष्ट्र के नासिक के रहने वाले थे। एक घायल यात्री ने बताया कि हादसा जयपुर से करीब 20 से 30 किलोमीटर आगे हुआ। घायल यात्री के अनुसार, हादसे के समय बस में कई लोग सो रहे थे। उसने बताया कि बस में 9 से 10 महीने के बच्चे भी सवार थे और बच्चों समेत करीब 30 लोग यात्रा कर रहे थे।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

कानपुर में लिव इन पार्टनर के कमरे में ताला लगाकर भागा आरोपी, 32 वर्षीय प्रेमिका ने गवाई जान

Kanpur Crime: उत्तर प्रदेश के कानपुर से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। चकेरी थाना क्षेत्र के स्वर्ण जयंती विहार में एक किराए के कमरे में 32 वर्षीय महिला काजल का शव मिला है। कमरे के दरवाजे पर बाहर से ताला लगा था और अंदर शव दो दिनों तक पड़ा रहा। पुलिस के मुताबिक, मृतका की पहचान देवरिया जिले के बघौचघाट निवासी काजल के रूप में हुई है।

PM Modi के 'मन की बात' में बिहार के मखाना के विदेशों में निर्यात की चर्चा, CM सम्राट ने जताया आभार

Patna News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम के 139वें एपिसोड का लोक सेवक आवास में श्रवण किया। आज के 'मन की बात' कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा बिहार के पूर्णिया के मखाना की विदेशों में निर्यात की चर्चा किए जाने पर मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया।

UPSSSC का PET एग्जाम UP में शुरू, राज्य के 60 केंद्रों पर हो रही है परीक्षा

PET Exam 2026: उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे लाखों युवाओं के लिए आज बड़ा दिन है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग UPSSSC की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा PET-2026 आज से शुरू हो गई है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast