Jaipur Murder News: राजस्थान के जयपुर से एक दिल दहला देने वाला हत्या का मामला सामने आया है। यहां करधनी थाना क्षेत्र के गोविंदपुरा इलाके में शुक्रवार सुबह एक ही परिवार के 4 सदस्यों को मौत के घाट उतार दिया गया। इस खबर के सामने आते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। तो वहीं, सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरु की। तो चलिए जानते है क्या है पूरा मामला?
Also read: दादा की जमीन पर पोते का हक नहीं! राजस्थान हाईकोर्ट का अहम फैसला, जानें अदालत ने क्या कहा
पत्नी और तीनों बेटियों को उतारा मौत के घाट
बताया जा रहा है कि जब पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तो पाया कि घर के अंदर अलग-अलग कमरों में खून से सने 4 शव पड़े थे। जबकि हत्या के बाद आरोपी पति राहुल झा मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है। मृतकों में एक पत्नी गीता झा और उसकी तीन बेटियां शामिल हैं। घर की पहली मंजिल के कमरे में गीता झा का शव मिला, जबकि तीनों बेटियों नंदनी (23), राधिका (18) और गौरी (14) के शव ग्राउंड फ्लोर के दो अलग कमरों में मिला। पुलिस के अनुसार, जब ये हादसा हुआ, तब महिला और उसकी तीनों बेटियां सो रही थी। तभी आरोपी पति ने मौके का फायदा उठाते हुए उन पर भारी पत्थर और ईंट से हमला कर दिया, जिससे उन सभी की मौत हो गई।
पुलिस जांच में सामने आया है कि आज शुक्रवार तड़के 3 से 4 बजे की बीच इस घटना को अंजाम दिया गया। पुलिस ने मौके से खून से सने ईंट-पत्थर और कपड़े के कुछ टुकड़े मिले हैं। इस मामले में सबसे चौंकाने वाला पहलू यह रहा कि हत्या करने के बाद आरोपी पति घर में ही रहा। बताया जा रहा है कि राहुल ने सुबह दूध वाले से दूध लिया और 6 बजे के करीब अपने बुजुर्ग पिता लक्ष्मीनाथ झा को चाय बनाकर दी। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। जबकि उसके पिता इस घटना से बिल्कुल अंजाम दे थे। फिलहाल, मामले की जांच जारी है और पुलिस राहुल झा की तलाश में जुटी हुई है और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही हैं।