Search KhabarFast

Press ESC to close

राजस्थान के चूरू में बड़ा सड़क हादसा, एक ही परिवार के 5 सहित 6 लोगों ने गवाई जान

राजस्थान के चूरू में बड़ा सड़क हादसा, एक ही परिवार के 5 सहित 6 लोगों ने गवाई जान

Rajsthan Road Accident: राजस्थान के चूरू में बड़ा सड़क हादसा हो गया। जिसमे एक ही परिवार के पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। बता दें की यह हादसा कार तेज चलाने के कारण बताया जा रहा हैं। कार की रफ़्तार इतनी तेज थी की वो आगे जा रही ट्रक में जा घुसी। जिससे की कार में सवार लोगों की मौत हो गई।  वहीं इस घटना में 7 महीने की एक बच्ची की भी हालत बेहद नाजुक बताई जा रही हैं। मिली जानकारी के अनुसार कार सवार लोग अपने घरों से गोगामेड़ी स्थित देवी के दर्शन के लिए निकले थे।

हादसा राजस्थान के चूरू जिले स्थित सादुलपुर के ददरेवा में हुआ

यह हादसा राजस्थान के चूरू जिले स्थित सादुलपुर के ददरेवा में हुआ। कार में सवार परिवार तारानगर के सोमसीसर गाँव का रहने वाला था। और सब गोगामेड़ी स्थित मंदिर में देवी के दर्शन के लिये यात्रा कर रहे थे। लेकिन रास्ते में कार की ऐसी टक्कर ट्रक से हुई जिससे की सभी की जान चली गई। और यात्रा मातम में बदल गया। आसपास के लोगों ने जब घटना देखी तो दौड़कर घटनास्थल के पास पहुचें और पीड़ितों की मदद करने लगे। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचीं और पीड़ितों को अस्पताल पहुंचाया।

Also read: Rajasthan News: जयपुर के पास NH-48 पर भीषण सड़क हादसा, मिनीबस-ट्रेलर की टक्कर में 3 की मौत, 19 घायल

मृतकों के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर जांच- पड़ताल में जुट गई

साथ ही मृतकों के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर जांच- पड़ताल में जुट गई। इस दर्दनाक हादसे मे एक ही परिवार के 5 लोगों समेत एक और यानि 6 लोगों की जान चली गई जिसमे कार चालाक का भी नाम शामिल हैं। वहीं जब हादसे की खबर मृतकों और घायलों के घरों तक पहुंचीं तो कोहराम मच गया। मिली जानकारी के अनुसार इस घटना की वजह कार की तेज रफ़्तार को बताया जा रहा हैं। पर यह जांच के बाद ही साफ़ हो सकेगा की घटना की असली वजह क्या हैं। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

लखनऊ कोर्ट परिसर के बाहर अवैध चेंबर्स पर बुलडोजर एक्शन, सड़क पर लेटे अधिवक्ता; कई थानों की फोर्स तैनात

Uttar Pradesh News: राजधानी लखनऊ में कोर्ट परिसर के बाहर बने कथित अवैध चेंबर्स को हटाने की कार्रवाई के दौरान तनावपूर्ण स्थिति पैदा हो गई। बुलडोजर

Uttarakhand News: पिथौरागढ़ में CM धामी का बड़ा ऐलान, ₹284 करोड़ की 67 विकास परियोजनाओं की दी सौगात

CM Dhami: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के पिथौरागढ़ आगमन पर आज 25अक्टूबर 2026 रविवार को जनसमर्थन और उत्साह का अद्भुत नजारा देखने को मिला। मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, बुजुर्ग, मातृशक्ति और युवा पहुंचे।

Uttrakhand News:आदि कैलाश से पूरे देश में गूंजेगा ‘नशा मुक्त युवा–विकसित भारत’ का संदेश, 23 राज्यों के 1,100 धावक बनेंगे ब्रांड एम्बेसडर

Uttrakhand News:आदि कैलाश की पावन धरती से युवाओं को नशे से दूर रहने और फिटनेस अपनाने का संदेश पूरे देश में पहुंचाने की पहल की गई है। सजग इंडिया के अध्यक्ष ललित जोशी ने आदि कैलाश परिक्रमा रन 2.0 के माध्यम से ‘नशा मुक्त युवा–विकसित भारत’ का संकल्प दोहराते

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast