Rajasthan Local Body Election Result Update: राजस्थान में 309 नगरीय निकायों, जिसमें नगर निगम, नगर परिषद और नगरपालिका शामिल हैं, के चुनाव दो चरणों में कराए गए थे। पहले चरण के लिए 09 सितंबर 2026 को 162 निकायों में और दूसरे चरण के लिए 11 सितंबर 2026 को 147 निकायों में वोट डाले गए। यानी दोनों चरणों मे कुल 10,167 वार्डों में मतदान हुए। वहीं, इसका रिजल्ट आज 14 सितंबर को घोषित किया जाएगा। जिसके लिए आज सुबह 8 बजे से ही वोटों की गिनती शुरू हो गई और धीरे-धीरे सभी पार्टियों के नतीजे सामने आने लगे हैं। जानकारी के अनुसार, इस रिजल्ट में भारतीय जनता पार्टी (BJP) सबसे आगे खड़ी है।
बताया जा रहा है कि अभी तक के जारी रिजल्ट में भाजपा कई जगहों पर आगे चल रही है। बता दें, राजस्थान नगर निकाय के 3657 सीटों के नतीजे घोषित हो गए हैं। जिनमें से भाजपा करीब 1502 सीटों पर कायम हैं। जबकि कांग्रेस 1397 सीटों पर बनी हुई हैं। तो वहीं, निर्दलीय उम्मीदवारों ने 725 सीटों पर कब्जा कर रखा है। ताजा अपडे़ की मानें तो भाजपा और कांग्रेस के बीच काटे की टक्कर देखने को मिल रही है। हालांकि, पूरी तस्वीर साफ होना अभी बाकी है।
Also read: Jaipur Murder Case: रात में पिता बना हैवान, पत्नी और तीन बेटियों की हत्या, जानें इस खौफनाक कत्ल की वजह
इन 10 नगर निगमों में कैसा रहा BJP-कांग्रेस का हाल?
एक ताजा अपडेट के अनुसार, राजस्थान के करीब 10 नगर निगमों के नतीजों के रुझान सामने आ चुके हैं। इन रुझानों में BJP और कांग्रेस के बीच दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल रहा है। तो चलिए देखते है किस नगर निगम में BJP आगे चल रही है और कितने नगर निगम में कांग्रेस अच्छा प्रदर्शन कर रही है। जानकाी के अनुसार, BJP 5 नगर निगमों में और कांग्रेस 4 नगर निगमों में आगे चल रही है।
जयपुर - BJP 65, कांग्रेस 43
अजमेर- BJP 20, कांग्रेस 23
जोधपुर- BJP 16, कांग्रेस 22
बीकानेर- BJP 2, कांग्रेस 5
उदयपुर- BJP 14, कांग्रेस 7
कोटा- BJP 14, कांग्रेस 5
अलवर- BJP 11, कांग्रेस 8
पाली- BJP 18, कांग्रेस 22
भीलवाड़ा- BJP 10, कांग्रेस 3
भरतपुर- BJP 7, कांग्रेस 3
अलवर- BJP 11, कांग्रेस 8
राजस्थान निकाय चुनाव में AAP का प्रदर्शन
राजस्थान निकाय चुनाव में BJP-कांग्रेस के अलावा आम आदमी पार्टी (AAP) का शानदार प्रदर्शन देखने को मिल रहा है। जानकारी के अनुसार, बारां नगर परिषद के 11 वार्डों में AAP ने बाजी मार ली हैं। AAP ने 11 वार्डों में 8 वार्डों में अपना झंडा गाड़ दिया है। जबकि BJP को 2 और कांग्रेस को 1 सीट मिली हैं।