Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: ग्रामीण इलाकों को मिलेगी स्वास्थ्य सेवाओं की सौगात, 3 जिलों में बनेंगे 4 नए सब हेल्थ सेंटर

Haryana News: ग्रामीण इलाकों को मिलेगी स्वास्थ्य सेवाओं की सौगात, 3 जिलों में बनेंगे 4 नए सब हेल्थ सेंटर

Haryana News: हरियाणा सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में लगातार काम कर रही है। इसी कड़ी में गुरुग्राम, जींद और महेंद्रगढ़ जिलों में चार नए उप-स्वास्थ्य केंद्र (सब हेल्थ सेंटर) बनाए जाएंगे। इन केंद्रों के निर्माण पर करीब 214.96 लाख रुपये खर्च होने का अनुमान है। इनका उद्देश्य ग्रामीण आबादी को घर के नजदीक ही प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है।

सरकारी प्रवक्ता के अनुसार, जींद जिले में मुख्यमंत्री की 19 जुलाई 2025 की घोषणाओं के तहत दो उप-स्वास्थ्य केंद्रों का निर्माण किया जाएगा। इनमें बराह कलां और अनूपगढ़ गांव शामिल हैं।

सब हेल्थ सेंटर बराह कलां: 43.51 लाख रुपये की अनुमानित लागत।

सब हेल्थ सेंटर अनूपगढ़: 55 लाख रुपये की अनुमानित लागत।

इन दोनों केंद्रों के बनने से आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा।

गुरुग्राम और महेंद्रगढ़ में भी होंगे निर्माण कार्य

गुरुग्राम जिले के गुडाना गांव में भी नया उप-स्वास्थ्य केंद्र बनाया जाएगा। इसका निर्माण मुख्यमंत्री की 29 मई 2022 की घोषणा के तहत किया जाएगा। इस परियोजना पर करीब 60.95 लाख रुपये खर्च होने का अनुमान है।

वहीं, महेंद्रगढ़ जिले के नारनौल क्षेत्र के बेवल गांव में उप-स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण के लिए 55.50 लाख रुपये का अनुमानित प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया है।

ग्रामीणों को घर के पास मिलेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं

सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि इन चारों उप-स्वास्थ्य केंद्रों के निर्माण से ग्रामीण क्षेत्रों में प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार होगा। इससे स्थानीय निवासियों को अपने घर के नजदीक समय पर चिकित्सा सुविधाएं मिल सकेंगी।

सरकार का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करना और लोगों को बुनियादी चिकित्सा सेवाओं के लिए दूर के अस्पतालों पर निर्भरता कम करना है। इन केंद्रों के निर्माण से गुरुग्राम, जींद और महेंद्रगढ़ के संबंधित गांवों के लोगों को लाभ मिलने की उम्मीद है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News: बाल विवाह किया तो भुगतना होगा अंजाम! हरियाणा सरकार ने लागू किया सख्त कानून

Haryana News: हरियाणा में बाल विवाह की सामाजिक कुरीति को जड़ से समाप्त करने के उद्देश्य से महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 'आओ, मिलकर बनाएं बाल विवाह मुक्त भारत - बचपन खिलने दो, सपनों को उड़ने दो' के संदेश के साथ व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

Haryana News: नरवाना सिविल अस्पताल होगा 100 बेड का, हरियाणा सरकार ने दी अपग्रेडेशन को मंजूरी

Haryana News: हरियाणा सरकार ने राज्य के स्वास्थ्य बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने और ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में बुनियादी चिकित्सा सुविधाओं का स्तर ऊंचा उठाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। इस उद्देश्य के तहत सरकार ने जींद जिले के नरवाना स्थित सिविल अस्पताल को अपग्रेड करने की मंजूरी दे दी है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के अंतर्गत अस्पताल की मौजूदा क्षमता को 50 बिस्तरों से बढ़ाकर 100 बिस्तरों का किया जाएगा, जिस पर कुल 106.0171 करोड़ रुपये की राशि खर्च होने का अनुमान है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast