Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: हरियाणा के युवाओं को मिलेगा सही कौशल, सीएम सैनी ने 23 जिलों की Skill Gap Report की जारी
Oct 02, 2026

Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह ने कहा कि हरियाणा में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, जरूरत केवल इस प्रतिभा को सही दिशा देने की है और आज जारी की गई हरियाणा स्टेट स्किल गैप स्टडी तथा प्रत्येक जिले की स्किल गैप स्टडी रिपोर्ट इस दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने कहा कि इस रिपोर्ट के केंद्र में प्रदेश के युवाओं का भविष्य है और इसमें उद्योगों की जरूरत, प्रत्येक जिले की प्रतिभा एवं क्षमता तथा युवाओं को उनकी क्षमता के अनुरूप अवसर देने का आकलन किया गया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा के युवाओं के टैलेंट, साहस, परिश्रम और मेहनत ने प्रदेश की पहचान को वैश्विक स्तर पर मजबूत किया है। ऐसे में यह रिपोर्ट युवाओं की प्रतिभा को सही दिशा देने और उन्हें उद्योग की जरूरत के अनुरूप कौशल से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

और भी...
पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट ने नियमित DGP की नियुक्ति का दिया आदेश, मुख्य सचिव से हलफनामा दाखिल करने को कहा
Oct 01, 2026

Punjab-Haryana HC: पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय ने पंजाब सरकार को सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुसार एक नियमित पुलिस महानिदेशक (DGP) नियुक्त करने का निर्देश दिया है और मुख्य सचिव को 13 अक्टूबर, 2026 को अगली सुनवाई की तारीख तक अनुपालन हलफनामा दाखिल करने को कहा है।

और भी...
Uttarakhand News: 'उनका संघर्ष अविस्मरणीय...', रामपुर तिराहा कांड की बरसी से पहले CM धामी ने शहीदों को किया नमन
Oct 01, 2026

CM Dhami: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड राज्य निर्माण के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले राज्य आंदोलन के अमर शहीदों का भावपूर्ण स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। मुजफ्फरनगर कांड (रामपुर तिराहा) की बरसी की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड राज्य के निर्माण में राज्य आंदोलनकारियों और अमर शहीदों का योगदान अविस्मरणीय है। उनके संघर्ष, त्याग और बलिदान को प्रदेशवासी सदैव श्रद्धा और सम्मान के साथ याद करते रहेंगे।

और भी...
Uttarakhand News: धामी सरकार ने सड़क और पुलिस परियोजनाओं को दिखाई हरी झंडी, निर्माण कार्यों के लिए ₹ 21 करोड़ की राशि मंजूर
Oct 01, 2026

CM Dhami: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा राज्य योजना के अन्तर्गत विधान सभा क्षेत्र नैनीताल के शहीद संजय बिष्ट मोटर मार्ग के किमी० 04 से तितोली तक मोटर मार्ग का सुधारीकरण किये जाने हेतु ₹ 3.20 करोड़ की राशि को मंजूरी दी है।

और भी...
MP News: राहुल गांधी ने MP सरकार से मांगा जवाब, बोले- लोगों को स्कूल, अस्पताल और उनका हक दीजिए
Oct 01, 2026

MP News: मध्य प्रदेश के बालाघाट में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रदेश की बीजेपी सरकार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि यहां पर बहुत सारे बच्चों की मृत्यु कुपोषण बीमारी के कारण हुई है और जो समर्थन सरकार को देनी चाहिए चाहे वो स्वस्थ्य हो, शिक्षा हो या रोजगार की हो यहां पर सब बंद पड़ा हुआ है। ऐसा लग रहा है कि यहां पर मध्य प्रदेश सरकार है ही नहीं।

और भी...
Haryana News: CM सैनी ने युवाओं को दिया संदेश, कहा- नशे से दूर रहें, शिक्षा और खेल में लगाएं अपनी ऊर्जा
Oct 01, 2026

Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा आत्मा को जागृत करने, जीवन को सही मार्ग दिखाने तथा समाज में सद्भाव और धर्म की स्थापना का माध्यम है। श्रीमद् भागवत महापुराण को भारतीय संस्कृति का हृदय कहा जाए तो अतिशयोक्ति नहीं होगी। भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं के माध्यम से इसमें जीवन के गूढ़ सत्य, कर्म, भक्ति, ज्ञान और वैराग्य का अद्भुत समन्वय प्रस्तुत किया गया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी वीरवार को पंजाब के पंजोला (पटियाला) में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर कथा वाचक श्री सीतापाल शास्त्री जी,  संत-महात्मागण और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

और भी...
Uttarakhand News: अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर सीएम धामी ने 9,93,886 पेंशनरों को दी बड़ी सौगात, दिव्यांगजन सिविल सर्विस कोचिंग का शुभारंभ
Oct 01, 2026

Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को हिमालयन सांस्कृतिक केंद्र, नींबूवाला, देहरादून में अंतराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने दिव्यांगजन सिविल सर्विस कोचिंग का शुभारंभ एवं विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले 23 वरिष्ठ नागरिकों, निबंध एवं पेंटिंग प्रतियोगिता में चयनित 05 छात्र और छात्राओं का पुरस्कार से सम्मानित किया।

और भी...
हरियाणा में बुजुर्गों को मिल रही अलग स्वास्थ्य सुविधा, जेरियाट्रिक क्लिनिक को लेकर मंत्री ने दी जानकारी
Oct 01, 2026

Haryana News : हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने बताया कि राज्य के सभी सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में वरिष्ठ नागरिकों की सुविधा के लिए कई ठोस कदम उठाए गए हैं, जिनमें पंजीकरण, ओपीडी, लैब और दवा वितरण काउंटरों पर बुजुर्गों के लिए अलग कतार की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा, अस्पतालों में अस्पताल परिचारक की सहायता से समर्पित जेरियाट्रिक क्लिनिक संचालित किए जा रहे हैं तथा हर महीने के तीसरे शुक्रवार को सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में विशेष जांच शिविर लगाकर नि:शुल्क दवाएं वितरित की जा रही हैं।

और भी...
Haryana News: बहादुरगढ़ में निर्माणाधीन अस्पताल की बिल्डिंग से मिला बिट्टू का शव, पिता ने जताई हत्या की आशंका
Oct 01, 2026

Haryana News: हरियाणा के बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल परिसर में आज उस समय हड़कंप मच गया, जब अस्पताल की नई निर्माणाधीन बिल्डिंग से गिरकर एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

और भी...
Uttarakhand News: कैंची धाम के 12 होटल-प्रतिष्ठानों को PCB का नोटिस, बिना STP चलने पर सीलिंग और केस की चेतावनी
Oct 01, 2026

Uttarakhand News: उत्तराखंड के नैनीताल जिले के कैंची धाम और इसके आसपास के क्षेत्रों में पर्यावरण नियमों की अनदेखी करने वाले होटल, रेस्टोरेंट और फ्लैट संचालकों पर क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने सख्त रुख अपनाया है। ठोस अपशिष्ट निकासी (वेस्ट मैनेजमेंट) और बोर्ड के लाइसेंस संबंधी नियमों का पालन न करने पर बोर्ड ने कुल 12 प्रतिष्ठानों को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा है हाल ही में किए गए जॉइंट सर्वे के दौरान प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम को बड़े पैमाने पर अनियमितताएं मिलीं।

और भी...
Haryana News: कैथल में ACB की बड़ी कार्रवाई, 25 हजार की रिश्वत लेते SI गिरफ्तार
Oct 01, 2026

Haryana News: हरियाणा के कैथल में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने रिश्वतखोरी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सिविल लाइन थाना में तैनात सब इंस्पेक्टर राजेश कुमार को 25 हजार रुपये लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोप है कि एक लड़ाई-झगड़े के मामले में युवक का नाम हटाने के बदले आरोपी पुलिसकर्मी ने 40 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी।

और भी...
हरियाणा के रोहतक में स्कॉर्पियो में मिला युवक का शव, सिर में लगी गोली; पुलिस जांच में जुटी
Oct 01, 2026

Haryana News: हरियाणा के रोहतक शहर के अंबेडकर चौक और जिला कांग्रेस भवन के सामने स्कॉर्पियो गाड़ी में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान जनता कॉलोनी निवासी प्रदीप उर्फ मोनू के रूप में हुई है, जो पेशे से वकील था। पुलिस के मुताबिक शुरुआती जांच में युवक की मौत सिर में गोली लगने से हुई है और मौके से एक रिवॉल्वर तथा गोली का खोल बरामद हुआ है। वहीं मृतक के पिता ने बेटे की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

और भी...
Haryana News: हरियाणा के टोहाना में पुलिस बनी परिवार, बेबसी में वीडियो कॉल पर देखी पिता की अंतिम यात्रा
Oct 01, 2026

Haryana News: रोजगार की तलाश में बिहार से सैकड़ों किलोमीटर दूर हरियाणा के टोहाना आए एक मजदूर की अंतिम यात्रा में अपनों का कंधा भी नसीब नहीं हुआ। आर्थिक तंगी और दूरी की बेबसी ने ऐसा मजबूर किया कि बेटा-बेटी पिता को अंतिम विदाई भी वीडियो कॉल पर ही दे सके। इस मार्मिक घड़ी में टोहाना पुलिस ही परिवार बनी और स्थानीय लोगों की मदद से अंतिम संस्कार करवाया। मृतक की पहचान बिहार के पूर्णिया जिले के चरलुवा गांव निवासी किशन लाल शर्मा (51) के रूप में हुई है। वह करीब 10 दिन पहले ही रोजगार के लिए टोहाना आए थे।

और भी...
Uttarakhand News: गणेश जोशी ने श्रीमद्भागवत कथा में की शिरकत, नागराजा मंदिर में किए दर्शन
Sep 30, 2026

देहरादून में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज मसूरी विधानसभा क्षेत्र के बसवालगांव में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने कथा का श्रवण किया और व्यासपीठ पर विराजमान कथा वाचक कपिल शर्मा से आशीर्वाद प्राप्त किया।

और भी...
वर्ल्ड स्किल्स प्रतियोगिता 2026 में उत्तराखंड के युवाओं का गौरवपूर्ण प्रदर्शन, सानिया जोशी और पार्थ वोहरा ने जीते रजत पदक
Sep 30, 2026

चीन के शंघाई में 22 से 27 सितम्बर, 2026 तक आयोजित 48वीं वर्ल्डस्किल्स प्रतियोगिता-2026 में उत्तराखण्ड के दो प्रतिभाशाली युवाओं ने देश का प्रतिनिधित्व करते हुए रजत पदक अर्जित कर प्रदेश का मान बढ़ाया है।

और भी...
उत्तराखंड में 1 अक्टूबर से शुरू होगी मिलेट्स की खरीद, 250 केंद्रों पर किसानों से सीधे खरीदा जाएगा मंडुवा
Sep 30, 2026

उत्तराखंड में पर्वतीय क्षेत्रों में पारम्परिक खेती को बढ़ावा देने तथा किसानों को उनकी उपज का बेहतर मूल्य देने के उद्देश्य से उत्तराखंड राज्य सहकारी संघ (यूसीएफ) 1 अक्टूबर से प्रदेशभर में बड़े पैमाने पर मिलेट्स की खरीद करेगा।

और भी...
मोदी कैबिनेट के 3 बड़े फैसले: किसानों को MSP का तोहफा, ₹2.79 लाख करोड़ के पैकेज पर लगी मुहर
Sep 30, 2026

Modi Cabinet Big Decision: केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में किसानों के साथ-साथ तीन बड़े फैसले लिए गए हैं। इस बैठक की अध्यक्षथा पीएम मोदी ने की। बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सरकार के द्वारा लिए गए फैसले को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया। इस बैठक में किसानों की बड़ी राहत दी गई हैं। बैठक में करीब 2.79 लाख करोड़ की तीन बड़े फैसले पर कैबिनेट की मुहर लगी है।

और भी...
Uttarakhand News: रक्तदान दिवस पर CM धामी की खास अपील, बोले- रक्तदान कर किसी को दें जीवन का उपहार
Sep 30, 2026

Uttarakhand News: राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों से स्वैच्छिक रक्तदान के लिए आगे आने का आह्वान किया है। राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि इस दिवस का उद्देश्य आमजन को रक्तदान के प्रति जागरूक करना और जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराना है।

और भी...
Uttarakhand News: उत्तराखंड में योजनाओं की जमीनी हकीकत पर फोकस, मुख्य सचिव ने 25 बिंदु कार्यक्रम की समीक्षा की
Sep 30, 2026

Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने बुधवार को सचिवालय में 25 बिंदु कार्यक्रम की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को योजनाओं की प्रगति के साथ-साथ उनके जमीनी असर और आमजन को मिल रहे वास्तविक लाभ का भी आकलन करने के निर्देश दिए।

और भी...
Haryana News: हरियाणा के 42,758 परिवारों को राहत, अब तक ₹82.09 करोड़ जारी
Sep 30, 2026

Ladli Social Security Scheme: हरियाणा सरकार द्वारा लाडली सामाजिक सुरक्षा योजना के तहत प्रदेश में हर माह 42 हजार 758 पात्र परिवारों को 13 करोड़ 68 लाख 25 हजार 600 रुपए की राशि मासिक पेंशन के रूप में दी जा रही है। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश के जिन अभिभावकों के पास केवल बेटियां हैं और कोई बेटा, जैविक या दत्तक नहीं है, उन्हें लाडली सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत 3200 रुपए की राशि मासिक पेंशन के रूप में प्रदान की जाती है।

और भी...

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast