Search KhabarFast

Press ESC to close

Bihar News: मातम में बदलीं छठ की खुशियां, नालंदा में दो बाइकों की भीषण टक्कर; 2 युवकों की मौत

Bihar News: मातम में बदलीं छठ की खुशियां, नालंदा में दो बाइकों की भीषण टक्कर; 2 युवकों की मौत

Bihar News: बिहार के नालंदा में छठ की खुशियां मातम में बदल गईं। रहुई थाना क्षेत्र के सलमाबाद मोड़ के पास दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस दर्दनाक हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती करा दिया।

मृतकों की पहचान लवकुश कुमार और रितिक कुमार के रूप में हुई है। बताया जाता है कि लवकुश, रितिक और गोविंद छठ पूजा का सामान लेकर रहुई बाजार से अपने गांव ओरा लौट रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही बाइक से उनकी सीधी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं।हादसे में एक युवक ने सदर अस्पताल बिहारशरीफ में दम तोड़ दिया, जबकि दूसरे की मौत पटना ले जाने के दौरान हो गई। रितिक और गोविंद सगे भाई बताए जा रहे हैं।

जांच में जुटी पुलिस

घटना के संबंध में रहूई थानाध्यक्ष ललित विजय ने बताया कि दो मोटरसाइकिल की बीच टक्कर हुई है जिसमें दो युवकों की मौत हो गई है जबकि दो गंभीर रूप से जख्मी बताए जाते हैं।दोनों शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है और पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Punjab News: पंजाब के फाजिल्का में दर्दनाक सड़क हादसा, शादी से लौट रही गाड़ी की टक्कर में 3 बच्चों समेत 5 की मौत

Punjab News: पंजाब के फाजिल्का में खुशियों भरा शादी का माहौल उस समय मातम में बदल गया, जब बारात लेकर लौट रही एक गाड़ी भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गई। इस दर्दनाक हादसे में तीन बच्चों समेत पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

Uttarakhand News: खटीमा में छठ की धूम, CM धामी ने छठी मैया के दरबार में टेका माथा; श्रद्धालुओं को दिया खास संदेश

Uttarakhand News: लोक आस्था, प्रकृति और सूर्य उपासना का प्रतीक चार दिवसीय छठ महापर्व सोमवार को उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के साथ विधिवत संपन्न हो गया। इस अवसर पर खटीमा क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों पर श्रद्धालुओं का भारी सैलाब उमड़ा। सुबह से ही व्रती महिलाओं, उनके परिजनों, जनप्रतिनिधियों और क्षेत्रवासियों की भारी भीड़ के बीच आस्था, श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast