Search KhabarFast

Press ESC to close

Punjab News: पंजाब के फाजिल्का में दर्दनाक सड़क हादसा, शादी से लौट रही गाड़ी की टक्कर में 3 बच्चों समेत 5 की मौत

Punjab News: पंजाब के फाजिल्का में दर्दनाक सड़क हादसा, शादी से लौट रही गाड़ी की टक्कर में 3 बच्चों समेत 5 की मौत

Punjab News: पंजाब के फाजिल्का में खुशियों भरा शादी का माहौल उस समय मातम में बदल गया, जब बारात लेकर लौट रही एक गाड़ी भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गई। इस दर्दनाक हादसे में तीन बच्चों समेत पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

जानकारी के मुताबिक, जलालाबाद के पास स्थित गांव 'वड्डा टिवाना' से बारात फाजिल्का के गांव 'करनी खेड़ा' आई थी। शादी समारोह के बाद बाराती टवेरा गाड़ी में सवार होकर वापस अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही एक तेज रफ्तार पिकअप गाड़ी से उनकी सीधी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए।

हादसे की सूचना मिलते ही घायलों को तुरंत फाजिल्का के सरकारी अस्पताल (ट्रॉमा सेंटर) पहुंचाया गया। घटना की जानकारी मिलने पर फाजिल्का के विधायक नरिंदर पाल सिंह सवना भी अस्पताल पहुंचे और घायलों का हाल जाना। डॉक्टरों की टीम के मुताबिक, अस्पताल पहुंचने से पहले ही 5 लोगों की मौत हो चुकी थी, जिनमें एक महिला, एक पुरुष और तीन छोटे बच्चे शामिल हैं। वहीं, 6 पुरुष और 2 महिलाओं समेत कुल 8 घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है।

फाजिल्का के विधायक नरिंदर पाल सिंह सवना ने कहा कि बारात करनी खेड़ा से वापस जा रही थी। टवेरा और पिकअप की टक्कर हुई है। 5 लोगों की मौत हुई है जिसमें 3 बच्चे हैं, 8 घायल सुरक्षित हैं और उनका इलाज चल रहा है। मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और घायलों की जान बचाने के लिए डॉक्टरों की पूरी टीम जुटी हुई है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

UP News: कानपुर के राधिका अपार्टमेंट में भीषण आग, महिला और 15 साल के बच्चे की मौत; 8 लोगों का रेस्क्यू

Kanpur Fire: उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक रिहायशी इमारत में आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। राधिका अपार्टमेंट के ग्राउंड फ्लोर स्थित पार्किंग एरिया में लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। इस हादसे में एक महिला और 15 साल के बच्चे की मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग बिल्डिंग के अंदर फंस गए। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं और धुएं से घिरी इमारत में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर आठ लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला।

Uttarakhand News: खटीमा में छठ की धूम, CM धामी ने छठी मैया के दरबार में टेका माथा; श्रद्धालुओं को दिया खास संदेश

Uttarakhand News: लोक आस्था, प्रकृति और सूर्य उपासना का प्रतीक चार दिवसीय छठ महापर्व सोमवार को उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के साथ विधिवत संपन्न हो गया। इस अवसर पर खटीमा क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों पर श्रद्धालुओं का भारी सैलाब उमड़ा। सुबह से ही व्रती महिलाओं, उनके परिजनों, जनप्रतिनिधियों और क्षेत्रवासियों की भारी भीड़ के बीच आस्था, श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast