Search KhabarFast

Press ESC to close

Uttarakhand News: एक तरफ जनता की शिकायतें, दूसरी तरफ नन्हे चैंपियंस का सम्मान! CM धामी का दिखा अलग अंदाज

Uttarakhand News: एक तरफ जनता की शिकायतें, दूसरी तरफ नन्हे चैंपियंस का सम्मान! CM धामी का दिखा अलग अंदाज

Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एक्शन मोड में नजर आए। सीएम धामी ने लोहियाहेड हेलीपैड और अपने निजी आवास पर जनता और जनप्रतिनिधियों से सीधा संवाद किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को जनता की समस्याओं का समयबद्ध और पारदर्शी समाधान करने के सख्त निर्देश दिए। साथ ही, राष्ट्रीय स्तर पर उत्तराखंड का नाम रोशन करने वाले दो होनहार छात्रों से मुलाकात कर उनका हौसला बढ़ाया।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को अपने गृह क्षेत्र में पहुंचकर आम जनता और जनप्रतिनिधियों की समस्याएं सुनीं। लोहियाहेड हेलीपैड से लेकर अपने निजी आवास तक, सीएम ने हर फरियादी की बात को बेहद गंभीरता से सुना।

मौके पर मौजूद प्रशासनिक अधिकारियों को दो-टूक निर्देश देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जनसमस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर, पूरी पारदर्शिता और गुणवत्ता के साथ किया जाए।सीएम धामी ने साफ किया कि आम लोगों को अपने छोटे-छोटे कामों के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर न काटने पड़ें, यही सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार 'सरलीकरण, समाधान और संतुष्टि' के मूल मंत्र पर काम कर रही है, जहां प्रशासन की जवाबदेही तय है। इस दौरान उन्होंने जनप्रतिनिधियों के साथ क्षेत्र की विकास योजनाओं पर भी मंथन किया और नागरिक सुविधाओं को और मजबूत करने का भरोसा दिलाया।इसी कड़ी में मुख्यमंत्री के निजी आवास पर दो नन्हे चैंपियंस ने भी उनसे मुलाकात की। महाराष्ट्र में आयोजित 'यूसीमास राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता 2026' में प्रथम स्थान हासिल करने वाले कार्तिकेय सिंह तोमर और थर्ड रनर-अप रहे युग सिंह तोमर ने सीएम से भेंट की।

प्रदेश का मान बढ़ाने वाले इन दोनों मेधावी छात्रों की उपलब्धि पर मुख्यमंत्री ने खुशी जताई और उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, दर्जा मंत्री गंभीर सिंह धामी, किशन सिंह किन्ना, हिमांशु बिष्ट, सूरज धामी, रनदीप पोखरिया, भवानी भंडारी समेत कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। वहीं प्रशासन की ओर से डीएम नितिन सिंह भदौरिया, एएसपी अजय गणपति, सीडीओ दिवेश शाशनी, एडीएम पंकज उपाध्याय और यूसीमास उत्तराखंड के स्टेट ओनर्स धर्मेंद्र कुमार व ममता तोमर भी उपस्थित रहे।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Rajasthan Crime: पंचायत चुनाव से पहले दो गुटों में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत; गांव में भारी पुलिस बल तैनात

Rajasthan Crime: राजस्थान के धौलपुर जिले में पंचायत चुनाव से पहले चुनावी रंजिश ने हिंसक रूप ले लिया। जिले के बरौली गांव में दो गुटों के बीच हुए विवाद के बाद फायरिंग हो गई, जिसमें गोली लगने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान पीतम मीणा के रूप में हुई है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को संभालने में जुट गई। वहीं, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। शुरुआत में परिजनों ने शव को मोर्चरी ले जाने से भी इनकार कर दिया और पुलिस से आरोपियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग की।

UP News: कानपुर के राधिका अपार्टमेंट में भीषण आग, महिला और 15 साल के बच्चे की मौत; 8 लोगों का रेस्क्यू

Kanpur Fire: उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक रिहायशी इमारत में आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। राधिका अपार्टमेंट के ग्राउंड फ्लोर स्थित पार्किंग एरिया में लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। इस हादसे में एक महिला और 15 साल के बच्चे की मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग बिल्डिंग के अंदर फंस गए। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं और धुएं से घिरी इमारत में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर आठ लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast