Search KhabarFast

Press ESC to close

Kal Ka Mausam 17 November 2026: उत्तर भारत में कोहरे का अलर्ट, दक्षिण भारत में भारी बारिश; जानें दिल्ली-NCR का मौसम

Kal Ka Mausam 17 November 2026: उत्तर भारत में कोहरे का अलर्ट, दक्षिण भारत में भारी बारिश; जानें दिल्ली-NCR का मौसम

Kal Ka Mausam 17 November 2026: 17 नवंबर को देशभर में मौसम के अलग-अलग रंग देखने को मिलेंगे। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, उत्तर भारत के कई राज्यों में सुबह के समय घना कोहरा छाने की संभावना है, जबकि दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों में भारी बारिश और गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, चंडीगढ़ और उत्तर प्रदेश में कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, बंगाल की खाड़ी में सक्रिय गहरे दबाव का क्षेत्र चक्रवाती तूफान में बदलने की आशंका है, जिसका असर आने वाले दिनों में तटीय राज्यों में देखने को मिल सकता है।

दिल्ली-NCR की बात करें तो 17 नवंबर को आसमान मुख्य रूप से साफ रहने का अनुमान है। हालांकि, सुबह के समय दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और आसपास के इलाकों में धुंध और कुछ स्थानों पर मध्यम से घना कोहरा देखने को मिल सकता है। दिल्ली में अधिकतम तापमान 25 से 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13 से 15 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने फिलहाल बारिश की संभावना नहीं जताई है। सुबह उत्तर-पश्चिम दिशा से 10 किलोमीटर प्रति घंटे और दोपहर में 15 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

दक्षिणी राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी

दक्षिण भारत में मौसम ज्यादा सक्रिय रहने वाला है। तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में कुछ स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में बिजली चमकने, गरज-चमक और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भी गरज-चमक के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। पूर्वोत्तर भारत के असम और मेघालय में भी कुछ स्थानों पर बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं।

चक्रवाती तूफान आने की आशंका  

इसके अलावा बंगाल की खाड़ी में बना गहरा दबाव 17 नवंबर की शाम तक गंभीर चक्रवाती तूफान में बदल सकता है। इसके 20 नवंबर तक आंध्र प्रदेश और यनम तट के बीच टकराने की आशंका है। इस दौरान हवा की रफ्तार 120 से 130 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है और झोंके 145 किलोमीटर प्रति घंटे तक चल सकते हैं। मौसम विभाग ने मछुआरों को बंगाल की खाड़ी और अंडमान सागर के कई हिस्सों में समुद्र में न जाने की सलाह दी है। ऐसे में 17 नवंबर को उत्तर भारत में कोहरे और दक्षिण भारत में बारिश के साथ चक्रवाती तूफान की गतिविधियों पर नजर रहेगी।
 

Also read: दिल्ली में बड़ा हादसा!, पहाड़गंज में गिरी निर्माणाधीन इमारत, रेस्क्यू के लिए पहुंची दमकल की 3 गाड़ियां

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

जम्मू-कश्मीर में सेना को मिली बड़ी सफलता, मुठेभड़ के दौरान एक आतंकी ढेर; इलाके में ऑपरेशन जारी

Jammu Kashmir News:जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया है, जबकि एक अन्य आतंकी इलाके में घिरा हुआ है। जम्मू-कश्मीर पुलिस और सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की है। इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है और सुरक्षाबल दूसरे आतंकी की तलाश में जुटे हैं।

चुनाव आयोग से कांग्रेस के 48 सवाल, CEC ज्ञानेश कुमार समेत 4 अधिकारियों से जवाब मांगने की तैयारी

Congress Questions Election Commission:कांग्रेस ने वोट चोरी और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर चुनाव आयोग पर सवाल उठाए हैं। पार्टी ने सुप्रीम कोर्ट में 48 सवालों की सूची पेश कर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार समेत आयोग के शीर्ष अधिकारियों से जवाब मांगने की अनुमति मांगी है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast