Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: हरियाणा में HTET का बिगुल! 26 और 27 दिसंबर को परीक्षा, कल आएगा पूरा शेड्यूल

Haryana News: हरियाणा में HTET का बिगुल! 26 और 27 दिसंबर को परीक्षा, कल आएगा पूरा शेड्यूल

Haryana News: हरियाणा में शिक्षक बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी HTET 2026 की तारीखों को मंजूरी मिलने के बाद परीक्षा का शेड्यूल लगभग फाइनल कर लिया है। HTET की परीक्षा 26 और 27 दिसंबर को आयोजित की जाएगी। बोर्ड चेयरमैन शंकर धूपड़ ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि परीक्षा का विस्तृत शेड्यूल कल जारी कर दिया जाएगा। परीक्षा दो दिनों में तीन सत्रों में आयोजित होगी। वहीं बोर्ड चेयरमैन ने अभ्यर्थियों को अपनी तैयारी जारी रखने और किसी भी तरह की घबराहट से बचने की सलाह दी है।

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से HTET 2026 की परीक्षा को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बोर्ड चेयरमैन शंकर धूपड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि परीक्षा के आयोजन के लिए बोर्ड ने पहले ही शिक्षा विभाग को अलग-अलग संभावित तारीखों का प्रस्ताव भेजा था। अब सरकार और शिक्षा विभाग की ओर से 26 और 27 दिसंबर की तारीखों को मंजूरी मिल गई है। ऐसे में HTET 2026 की परीक्षा इन्हीं दो दिनों में आयोजित की जाएगी। चेयरमैन ने बताया कि परीक्षा का विस्तृत शेड्यूल कल जारी कर दिया जाएगा।

चेयरमैन के अनुसार परीक्षा पहले की तरह तीन सत्रों में आयोजित की जाएगी। पहले दिन यानी 26 दिसंबर को सायंकालीन सत्र में परीक्षा होगी, जबकि 27 दिसंबर को सुबह और शाम के सत्र में परीक्षा आयोजित की जाएगी। हालांकि परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की वास्तविक संख्या का अनुमान अभी नहीं लगाया जा सकता। उन्होंने बताया कि पिछली HTET परीक्षा के लिए तीन लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, जबकि करीब 2 लाख 31 हजार अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी।

बोर्ड चेयरमैन ने यह भी स्पष्ट किया कि परीक्षा की तारीखों को ध्यान में रखते हुए बोर्ड ने पहले से ही तैयारियां शुरू कर दी थीं और अब आयोजन को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां पूरी हैं। उन्होंने भावी अध्यापकों से अपील की कि वे अपनी पढ़ाई और मेहनत जारी रखें। किसी भी तरह की घबराहट में आने की जरूरत नहीं है।

फिलहाल HTET 2026 में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को अब विस्तृत परीक्षा शेड्यूल का इंतजार है, जिसे बोर्ड की ओर से कल जारी किया जाएगा। 26 और 27 दिसंबर को होने वाली इस परीक्षा के जरिए हजारों युवाओं को शिक्षक बनने की दिशा में आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

जनजातीय गौरव दिवस पर आदि गौरव महोत्सव, CM धामी बोले - हर जनजातीय परिवार विकास की मुख्यधारा से जुड़ेगा

Uttarakhand News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनजातीय गौरव दिवस के उपलक्ष्य में परेड ग्राउंड, देहरादून में राज्य जनजातीय शोध संस्थान (टीआरआई), उत्तराखण्ड द्वारा आयोजित ‘आदि गौरव महोत्सव उत्तराखण्ड-2026’ में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को नमन करते हुए प्रदेशवासियों, विशेषकर जनजातीय समाज के लोगों को जनजातीय गौरव दिवस की शुभकामनाएं दीं।

जनगणना-2027, CM धामी ने की स्व-गणना की शुरुआत, उत्तराखंड की जनता से की बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील

Uttarakhand News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में सपरिवार जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के अंतर्गत डिजिटल माध्यम से स्व-गणना (सेल्फ एन्यूमरेशन) की। मुख्यमंत्री ने स्वयं अपने परिवार से संबंधित आवश्यक विवरण ऑनलाइन दर्ज कर जनगणना प्रक्रिया में सहभागिता की। उन्होंने प्रदेशवासियों से भी इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।मुख्यमंत्री ने कहा कि जनगणना से प्राप्त जानकारी प्रदेश के भविष्य की विकास योजनाओं को तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

देहरादून में युवा कौशल महोत्सव-2026, CM धामी ने कहा - युवा सिर्फ जॉब सीकर नहीं, जॉब क्रिएटर बनें

Uttarakhand News : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को आईआरडीटी सभागार, देहरादून में कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग द्वारा आयोजित युवा कौशल महोत्सव-2026 में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने इंडिया स्किल प्रतियोगिता 2025-26 के अंतरराष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय स्तर के विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया।मुख्यमंत्री ने सहसपुर स्थित स्किल हब सेंटर ऑफ एक्सीलेंस से प्रशिक्षण प्राप्त कर रोजगार हासिल करने वाले 35 युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast