Search KhabarFast

Press ESC to close

'शायद मैं जिंदा न लौटूं...', जेल में बिगड़ी इमरान खान की तबीयत, पाकिस्तानी जजों को चिट्ठी लिख मांगी मेडिकल मदद

'शायद मैं जिंदा न लौटूं...', जेल में बिगड़ी इमरान खान की तबीयत, पाकिस्तानी जजों को चिट्ठी लिख मांगी मेडिकल मदद

Pakistan Former PM Writes Letter: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के संस्थापक इमरान खान ने जेल में अपनी बिगड़ती सेहत को लेकर गंभीर चिंता जताई है। उन्होंने देश के शीर्ष न्यायाधीशों को खुला पत्र लिखकर तत्काल मेडिकल मदद और अस्पताल में इलाज कराने की मांग की है।

74 वर्षीय इमरान खान ने आशंका जताई है कि उनकी हालत ऐसी हो चुकी है कि शायद वह जिंदा वापस न लौट पाएं। उन्होंने अपने पत्र में ब्लड प्रेशर खतरनाक स्तर तक पहुंचने और ब्रेन हैमरेज व कार्डियक अरेस्ट का खतरा होने की बात कही है।

तीन अदालतों के मुख्य न्यायाधीशों को लिखा पत्र

इमरान खान ने यह खुला पत्र पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट, फेडरल कॉन्स्टीट्यूशनल कोर्ट और इस्लामाबाद हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीशों को संबोधित किया है। उनका पत्र उनके वकील बैरिस्टर सलमान सफदर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर साझा किया। वकील के मुताबिक, इमरान ने 11 नवंबर को अदियाला जेल में मुलाकात के दौरान उन्हें पत्र लिखने के निर्देश दिए थे।

ब्लड प्रेशर 193 तक पहुंचने का दावा

इमरान खान ने पत्र में दावा किया कि 10 नवंबर को उनका ब्लड प्रेशर 192 और 193 तक पहुंच गया था। उन्होंने कहा कि डॉक्टरों ने उन्हें ब्रेन हैमरेज और कार्डियक अरेस्ट का खतरा बताया है और उनके दिल को भी नुकसान पहुंचने की आशंका जताई है। इमरान के मुताबिक, जेल में रहने के दौरान उनका ब्लड प्रेशर पहले 130, फिर 150 और उसके बाद 170 तक पहुंचा था। उन्होंने लिखा कि 74 साल की उम्र में लगातार बिगड़ती यह स्थिति उन्हें ऐसी जगह ले जा रही है, जहां से शायद वह जिंदा वापस न लौट पाएं।

दिन में 22 घंटे तक एकांत कारावास में रखने का आरोप

पूर्व प्रधानमंत्री ने आरोप लगाया कि उन्हें 20 दिसंबर 2025 से दिन में करीब 22 घंटे तक एकांत कारावास में रखा जा रहा है। उनका दावा है कि उन्हें परिवार, वकीलों और बाहरी दुनिया से संपर्क करने के पर्याप्त अवसर नहीं दिए जा रहे। इमरान ने कहा कि उन्हें किताबें और टीवी तक उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है। उन्होंने यह भी दावा किया कि पूरे साल में उन्हें अपने वकील से केवल चार बार मिलने की अनुमति मिली और उनके बेटों कासिम और सुलेमान को भी फोन पर बात करने नहीं दी गई।

'देर होने से पहले मुझे इंसाफ दीजिए'

अपने पत्र के आखिर में इमरान खान ने कहा कि वह अदालत से किसी विशेष रियायत की मांग नहीं कर रहे हैं। उनकी मांग सिर्फ इतनी है कि सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का पालन हो और उन्हें व उनकी पत्नी को सही मेडिकल उपचार मिले। उन्होंने लिखा कि वह जिंदा रहेंगे तभी अपनी बेगुनाही साबित कर पाएंगे। इसी के साथ उन्होंने न्यायाधीशों से मानवीय आधार पर हस्तक्षेप करने और देर होने से पहले न्याय दिलाने की अपील की है। 
 

Also read: हिंसा की आग में फिर झुलसा बांग्लादेश, कई जगह आगजनी और हम धमाका, बस ड्राइवर को जिंदा जलाया

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Lalit Modi British Citizenship:ललित मोदी ने ली ब्रिटिश नागरिकता, 16 साल से भारत से हैं बाहर

Lalit Modi British Citizenship:इंडियन प्रीमियर लीग के पूर्व चेयरमैन और भगोड़े कारोबारी ललित मोदी को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। ललित मोदी ने दावा किया है कि वह अब ब्रिटिश नागरिक बन गए हैं। उन्होंने 14 नवंबर 2026 को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट कर अपनी ब्रिटिश नागरिकता मिलने की जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि उन्हें ब्रिटिश नागरिक

US News: अमेरिका में बड़ा एविएशन संकट! एक तकनीकी खराबी से थम गई हवाई यात्रा, हजारों उड़ानें ठप

US News: अमेरिका में टेलीकम्युनिकेशन सिस्टम में आई तकनीकी खराबी ने हवाई यातायात को बुरी तरह प्रभावित किया। फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) ने एहतियात के तौर पर देशभर के सभी अमेरिकी एयरपोर्ट पर ग्राउंड स्टॉप लागू कर दिया, जिसके चलते हजारों उड़ानों को रोकना पड़ा। फ्लाइट ट्रैकिंग प्लेटफॉर्म फ्लाइटअवेयर के मुताबिक, इस व्यवधान के कारण करीब 7,000 उड़ानें देरी से चलीं या रद्द करनी पड़ीं। वहीं, फ्लाइटरडार24 के अनुसार, ग्राउंड स्टॉप का आदेश जारी होने के समय करीब 4,042 विमान हवा में थे और अमेरिकी एयरपोर्ट की ओर बढ़ रहे थे।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast