Search KhabarFast

Press ESC to close

छठ पूजा के दिन पटना में दर्दनाक हादसा, गंगा में डूबे 4 युवक, 1 का शव मिला, 3 की तलाश जारी

छठ पूजा के दिन पटना में दर्दनाक हादसा, गंगा में डूबे 4 युवक, 1 का शव मिला, 3 की तलाश जारी

Chhath Puja Hadsa Ptana: बिहार की राजधानी पटना में छठ महापर्व के दौरान बड़ा हादसा हो गया। पटना जिले के मिर्जापुर गांव में रविवार को तीन किशोर छठ घाट की सफाई और सजावट करते समय पुनपुन नदी में लापता हो गए। ग्रामीणों के मुताबिक, आसू, सूरज और आदित्य नाम के तीनों किशोर घाट पर काम करते हुए अचानक गहरे पानी में चले गए और डूब गए। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

हादसे के बाद ग्रामीणों का गुस्सा प्रशासन के खिलाफ फूटा

हादसे के बाद ग्रामीणों का गुस्सा प्रशासन के खिलाफ फूट पड़ा। लोगों का आरोप है कि घंटों तक सूचना देने के बावजूद NDRF और SDRF की टीम मौके पर नहीं पहुंची। ग्रामीणों ने कहा कि इंटरनेट पर दिए गए हेल्पलाइन नंबर भी गलत थे और अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों को बार-बार फोन करने पर भी कोई ठोस मदद नहीं मिली।

Also read: पटना में छठ पर बना इतिहास! अदाणी सीमेंट ने लगाया दुनिया का सबसे बड़ा सूप, देखने उमड़ी भीड़

पांच घंटे बाद टीम आएगी तो क्या बच्चा जिंदा मिलेगा?

एक नाराज ग्रामीण ने कहा, "पांच घंटे से फोन किया जा रहा है, अगर पांच घंटे बाद टीम आएगी तो क्या बच्चा जिंदा मिलेगा?" लोगों का यह भी कहना है कि घाट पर सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं थे, गांव वालों ने खुद सफाई, रास्ता और बांस की बैरिकेडिंग की थी।वहीं मौके पर मौजूद पुलिस ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि वे लगातार वरिष्ठ अधिकारियों के संपर्क में हैं। पुलिस के मुताबिक, NDRF और SDRF के अधिकारियों से बात हो चुकी है और रेस्क्यू टीम को मौके के लिए रवाना कर दिया गया है। फिलहाल तीनों किशोरों की तलाश जारी है और प्रशासन की लापरवाही को लेकर गांव में आक्रोश बना हुआ है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

हरियाणा में विकास की बौछार! CM सैनी ने कुरुक्षेत्र को दिए ₹44.83 करोड़ के प्रोजेक्ट, बिजली-सेहत-सड़क सब होगा अपग्रेड

Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को पिपली, लाडवा और थानेसर इलाकों में 44.83 करोड़ रुपये के कई पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया। इन प्रोजेक्ट्स का मकसद लोकल पावर ग्रिड, हेल्थकेयर एक्सेस और शहरी सफाई को मजबूत करना है।पिपली के दौरे के दौरान, सैनी ने ऐतिहासिक नीलधारी गुरुद्वारा पिपली साहिब में माथा टेका और राज्य के लोगों के सामाजिक मेलजोल, शांति और आर्थिक खुशहाली के लिए अरदास की। उन्होंने 13.36 करोड़ रुपये के चार पूरे हो चुके प्रोजेक्ट्स का औपचारिक उद्घाटन किया

पटना में छठ पर बना इतिहास! अदाणी सीमेंट ने लगाया दुनिया का सबसे बड़ा सूप, देखने उमड़ी भीड़

Chhath Mahaparv Patna: लोक आस्था का महापर्व छठ अब बिहार के अलावा देश के दूसरे हिस्सों में भी बड़ी धूम-धाम से मनाया जाने लगा है। आप कह सकते हैं कि छठ अब एक राष्ट्रीय पर्व हो गया है। इस बीच छठ महापर्व के मौके पर अदाणी सीमेंट ने बिहार की राजधानी पटना में 25 फीट ऊंचे सूप को लगाया है। कंपनी का दावा है कि यह दुनिया का सबसे बड़ा सूप है

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast