Search KhabarFast

Press ESC to close

Delhi News: पटेल नगर में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, गोली लगने से वांछित आरोपी प्रकाश उर्फ चिनू गिरफ्तार

Delhi News: पटेल नगर में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, गोली लगने से वांछित आरोपी प्रकाश उर्फ चिनू गिरफ्तार

Delhi News: दिल्ली के पटेल नगर में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ का मामला सामने आया है। सेंट्रल जिले की AATS टीम के साथ हुई इस मुठभेड़ में पुलिस ने वांछित बदमाश प्रकाश उर्फ चिनू को गिरफ्तार कर लिया है। मुठभेड़ के दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर गोली चलाई, जिसके जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लगी।

जानकारी के मुताबिक, मुठभेड़ के बाद घायल आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रकाश उर्फ चिनू नबी करीम थाने का घोषित बदमाश (BC) बताया जा रहा है। पुलिस को उसकी काफी समय से तलाश थी। बताया जा रहा है कि प्रकाश उर्फ चिनू सदर बाजार में हुई हिंसा के मामले में भी फरार चल रहा था। इसी सिलसिले में सेंट्रल जिले की AATS टीम उसकी तलाश में जुटी थी।

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Delhi News: दिल्ली में खूनी वारदात से सनसनी! पार्क में खून से लथपथ मिला 35 वर्षीय युवक, अस्पताल में मौत

Delhi News: उत्तर पूर्वी दिल्ली के थाना नंद नगरी इलाके में एक युवक की धारदार हथियार से हमला कर हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। वारदात गगन वाले पार्क की बताई जा रही है, जहां देर रात करीब 12:30 बजे एक 35 वर्षीय युवक खून से लथपथ हालत में छतरी के नीचे पड़ा मिला। स्थानीय लोगों की सूचना पर दिल्ली पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची। घायल युवक को तत्काल जीटीबी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

ICU में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे राष्ट्रपति के बॉडीगार्ड, दिवाली पर आए थे घर; कहासुनी के दौरान मारी गोली

Crime News: उत्तर प्रदेश के बागपत में गोलीकांड की घटना को अंजाम दिया गया है। यहां दिवाली के मौके पर अपने घर आए राष्ट्रपति को बॉडिगार्ड को कहासुनी के दौरानी गोली मार दी गई। जख्म बॉडिगार्ड आईसीयू में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहा है। दूसरी तरफ पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast