Search KhabarFast

Press ESC to close

ICU में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे राष्ट्रपति के बॉडीगार्ड, दिवाली पर आए थे घर; कहासुनी के दौरान मारी गोली

ICU में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे राष्ट्रपति के बॉडीगार्ड, दिवाली पर आए थे घर; कहासुनी के दौरान मारी गोली

Crime News: उत्तर प्रदेश के बागपत में गोलीकांड की घटना को अंजाम दिया गया है। यहां दिवाली के मौके पर अपने घर आए राष्ट्रपति को बॉडिगार्ड को कहासुनी के दौरानी गोली मार दी गई। जख्म बॉडिगार्ड आईसीयू में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहा है। दूसरी तरफ पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

बता दें कि घटना उत्तर प्रदेश के बागपत के गोपालपुर खदाना की है। जहां राष्ट्रपति के बॉडीगार्ड सौरभ तोमर दिवाली की छुट्टी मनाने आए थे। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है।

कहासुनी के दौरान मारी गोली

बताया जा रहा है कि गोपालपुर खदाना गांव में दिवाली की रात लगभग 9:15 बजे ग्रामीण त्योहार मना रहे थे। इस दौरान जनकराज के बेटे विनीत, सौरभ और मिंटू अपने घर के सामने पटाखे चला रहे थे। आरोप है कि उस दौरान वहां से गुजर रहे इंद्रपाल नाम के व्यक्ति से उसकी कहासुनी हो गई। देखते ही देखते ये कहासुनी विवाद में बदल गई। विवाद के दौरान धीरज नाम के युवक ने बंदूक से जनकराज के परिवार पर फायरिंग कर दी। जिसके कारण जनकारज के बेटे सौरभ को गोली लग गई। सौरभ की उम्र 26-27 साल बताई जा रहा है। वह राष्ट्रपति भवन में बॉडिगार्ड के पद पर तैनात है।

पुलिस आरोपियों की कर रही तलाश

पीड़ित पक्ष की तरफ से जनकराज ने रात में ही थाने में तहरीर देकर धीरज और उसके भाई मोनू उर्फ प्रवीण कुमार के खिलाफ केस दर्ज कराया है। अब आरोपियों की तलाश की जा रही है। वहीं, घटना के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर है। थाना प्रभारी राकेश शर्मा का कहना है की धीरज, मोनू उर्फ प्रवीण कुमार की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा। 
 

Also read: Delhi News: ‘वह आत्महत्या नहीं कर सकता’ पैरा-एथलीट नीरज यादव की मौत पर चाचा ने किया बड़ा खुलासा

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News: गुरुग्राम में दिनदहाड़े अशोक राठी गैंग के दीपक की हत्या, 15 गोलियां मारकर मौत के घाट उतारा

Haryana News:गुरुग्राम के सिधरावली गांव में सोमवार सुबह बेखौफ बदमाशों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान दीपक उर्फ दीपू (35) के रूप में हुई है। हमलावरों ने दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेसवे की सर्विस लेन पर उसकी स्विफ्ट कार को दूसरी गाड़ी से ओवरटेक कर रुकवाया और ड्राइविंग सीट पर बैठे दीपक पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, उसे 10 से 15 गोलियां लगी हैं। वारदात के बाद हमलावर मौके

गुरुग्राम टोल प्लाजा पर टोलकर्मियों की बर्बरता, परिवार को बूम बैरियर से पीटा, महिला पर भी किया हमला

Gurugram Toll Plaza News: हरियाणा के गुरुग्राम में द्वारका एक्सप्रेसवे स्थित बिजवासन टोल प्लाजा पर टोलकर्मियों की गुंडागर्दी का वीडियो सामने आया है। मामूली कहासुनी के बाद टोलकर्मियों ने कार सवार परिवार पर बूम बैरियर से हमला कर दिया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast