Search KhabarFast

Press ESC to close

गुरुग्राम टोल प्लाजा पर टोलकर्मियों की बर्बरता, परिवार को बूम बैरियर से पीटा, महिला पर भी किया हमला

गुरुग्राम टोल प्लाजा पर टोलकर्मियों की बर्बरता, परिवार को बूम बैरियर से पीटा, महिला पर भी किया हमला

Gurugram Toll Plaza News: हरियाणा के गुरुग्राम में द्वारका एक्सप्रेसवे स्थित बिजवासन टोल प्लाजा पर टोलकर्मियों की गुंडागर्दी का वीडियो सामने आया है। मामूली कहासुनी के बाद टोलकर्मियों ने कार सवार परिवार पर बूम बैरियर से हमला कर दिया। इस दौरान महिला के साथ भी मारपीट की गई। पूरी घटना का VIDEO सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

टोलकर्मियों ने बूम बैरियर को बनाया हथियार

जानकारी के मुताबिक, परिवार अपनी कार से द्वारका एक्सप्रेसवे से गुजर रहा था। बिजवासन टोल प्लाजा पर किसी बात को लेकर परिवार और टोल कर्मचारियों के बीच कहासुनी हो गई। मामूली दिख रहा विवाद देखते ही देखते बढ़ गया।आरोप है कि कहासुनी के बाद टोल कर्मचारी आपा खो बैठे और कार सवार परिवार के दो पुरुषों को कार से खींचकर लात-घूंसों से पीटना शुरू कर दिया। एक कर्मचारी ने काउंटर पर लगा भारी लोहे का बूम बैरियर उठा लिया और उसे हथियार बनाकर परिवार पर ताबड़तोड़ वार किए। परिवार के सदस्य बचने के लिए चिल्लाते रहे, लेकिन कर्मचारी लगातार वार करते रहे।

महिला ने किया बीच-बचाव, फिर भी नहीं रुके कर्मचारी

घटना के दौरान कार में मौजूद महिला बाहर निकली और परिवार के सदस्यों को बचाने के लिए बीच-बचाव करने लगी। आरोप है कि इसके बावजूद टोल कर्मचारियों ने मारपीट जारी रखी और महिला पर भी हमला कर दिया। घटना में परिवार के लोगों को चोटें आई हैं।

दूसरी कार में जा रही महिला ने बनाया VIDEO

इस पूरी बर्बरता को दूसरी लेन में मौजूद एक महिला ने अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया और सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने टोल कर्मचारियों के व्यवहार पर नाराजगी जताई है और NHAI व स्थानीय प्रशासन को टैग कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

Also read: Haryana News: गुरुग्राम में दिनदहाड़े अशोक राठी गैंग के दीपक की हत्या, 15 गोलियां मारकर मौत के घाट उतारा

पुलिस ने खंगाले CCTV, शिकायत का इंतजार

VIDEO सामने आने के बाद दिल्ली की कापसहेड़ा थाना पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है। पुलिस टीम टोल प्लाजा पहुंची और वहां लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। कापसहेड़ा थाना प्रभारी नवीन कुमार के अनुसार, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर प्रारंभिक कार्रवाई की जा रही है और टोल अधिकारियों से पूछताछ की जा रही है। अभी तक पीड़ित परिवार की ओर से लिखित शिकायत नहीं दी गई है। शिकायत मिलने के बाद संबंधित धाराओं में FIR दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News: गुरुग्राम में दिनदहाड़े अशोक राठी गैंग के दीपक की हत्या, 15 गोलियां मारकर मौत के घाट उतारा

Haryana News:गुरुग्राम के सिधरावली गांव में सोमवार सुबह बेखौफ बदमाशों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान दीपक उर्फ दीपू (35) के रूप में हुई है। हमलावरों ने दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेसवे की सर्विस लेन पर उसकी स्विफ्ट कार को दूसरी गाड़ी से ओवरटेक कर रुकवाया और ड्राइविंग सीट पर बैठे दीपक पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, उसे 10 से 15 गोलियां लगी हैं। वारदात के बाद हमलावर मौके

Crime News: दिवाली की रात खूनी वारदात, 17 साल के दो किशोरों समेत 3 की हत्या, पटाखे फोड़ने पर हुआ विवाद

Crime News: तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली जिले में दिवाली का त्योहार तीन परिवारों के लिए मातम में बदल गया। जिले में अलग-अलग घटनाओं में दो 17 वर्षीय किशोरों समेत तीन लोगों की कथित तौर पर हत्या कर दी गई। पहली घटना में समयपुरम टोल प्लाजा के पास दो किशोरों पर धारदार हथियारों से हमला किया गया, जिसमें दोनों की मौत हो गई। वहीं, दूसरी घटना में पटाखे फोड़ने को लेकर हुए विवाद में 20 वर्षीय युवक की लोहे के स्पैनर से हमला कर हत्या कर दी गई। इन घटनाओं के बाद इलाके में दहशत और तनाव का माहौल है। पुलिस ने मामले दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast