Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: हरियाणा में करनाल में डिलीवरी के दौरान मां-बच्चे की मौत, परिजनों का आरोप- दर्द से तड़पती रही महिला, नहीं मिला समय पर इलाज

Haryana News: हरियाणा में करनाल में डिलीवरी के दौरान मां-बच्चे की मौत, परिजनों का आरोप- दर्द से तड़पती रही महिला, नहीं मिला समय पर इलाज

Haryana News: हरियाणा के करनाल के सरकारी अस्पताल में डिलीवरी के दौरान एक गर्भवती महिला और उसके नवजात बच्चे की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल में हंगामा किया और डॉक्टरों व नर्सिंग स्टाफ पर लापरवाही के आरोप लगाए। परिजनों का कहना है कि महिला दर्द से तड़पती रही, लेकिन बार-बार गुहार लगाने के बावजूद उसे समय पर उपचार नहीं मिला।

परिजनों के मुताबिक, बाद में ऑपरेशन कर महिला के पेट से बच्चे को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी भी मौत हो चुकी थी। परिवार ने अस्पताल के स्टाफ के व्यवहार पर भी सवाल उठाए और जिम्मेदार कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। मृतका की पहचान उत्तम नगर की दुर्गा कॉलोनी निवासी रजनी के रूप में हुई है।

पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर परिजनों से मामले की जानकारी ली। पुलिस का कहना है कि इस मामले को लेकर हमने परिजनों की शिकायत के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी है और पोस्टमार्टम के लिए शव को रख दिया गया है पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद पता लगेगा अगर कोई लापरवाही है तो उसे मामले में जांच की जाएगी और एक्शन लिया जाएगा।

वहीं इस मामले को लेकर पीएमओ का कहना है कि रजनी नाम की महिला 14 तारीख को रात को एडमिट हुई थी और उसका दूसरा बच्चा था उन्होंने कहा कि कल देर रात को डिलीवरी के दौरान मरीज को अकड़िया अरेस्ट हुआ इसके बाद आईसीयू की टीम मौके पर पहुंची उन्होंने कहा कि स्टाफ की तरफ से मरीज को बचाने की पूरी कोशिश की गई लेकिन बचाया नहीं जा सका।

उन्होंने कहा बच्चों को भी बचाने के लिए सी सेक्शन किया गया परिवार वाले से बात की गई थी लेकिन बच्चे को भी नहीं बचाया जा सका। पीएमओ को कहना है कि अगर हमारी तरफ से कोई लापरवाही है हमने अपनी तरफ से एक टीम गठित कर दी है और वह पूरे मामले की जांच करेगी।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

नोएडा-गाजियाबाद के 86 हजार घरों को मिलेगी PNG गैस, IGL बिछाएगी 490 KM लंबी पाइपलाइन

Noida Ghaziabad PNG Pipeline: नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में LPG सिलेंडर की बुकिंग और डिलीवरी के झंझट से परेशान लोगों के लिए बड़ी राहत की खबर है। इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए मेगा प्लान तैयार किया है, जिसके तहत दोनों जिलों में करीब 490 किलोमीटर लंबी नई पाइपलाइन बिछाई जाएगी। इससे करीब 86,000 नए घरों की रसोई तक सीधे PNG गैस पहुंच सकेगी।

Haryana News: छठी मैया की पूजा से विकास की सौगात तक, CM सैनी ने यमुनानगर-जगाधरी को दिया बड़ा तोहफा

Haryana News: हरियाणा के यमुनानगर और जगाधरी के लिए आज का दिन धार्मिक आस्था और विकास की नई पहल के नाम रहा। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने यमुनानगर में छठ महापर्व के राज्यस्तरीय आयोजन में शिरकत करने के बाद ट्विन सिटी जगाधरी में इलेक्ट्रिक बस डिपो का उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री के इस दौरे को लेकर प्रशासन की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। कार्यक्रम स्थल पर पुलिस बल की तैनाती के साथ सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष निगरानी रखी गई।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast