Search KhabarFast

Press ESC to close

Delhi News: दिल्ली में खूनी वारदात से सनसनी! पार्क में खून से लथपथ मिला 35 वर्षीय युवक, अस्पताल में मौत

Delhi News: दिल्ली में खूनी वारदात से सनसनी! पार्क में खून से लथपथ मिला 35 वर्षीय युवक, अस्पताल में मौत

Delhi News: उत्तर पूर्वी दिल्ली के थाना नंद नगरी इलाके में एक युवक की धारदार हथियार से हमला कर हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। वारदात गगन वाले पार्क की बताई जा रही है, जहां देर रात करीब 12:30 बजे एक 35 वर्षीय युवक खून से लथपथ हालत में छतरी के नीचे पड़ा मिला। स्थानीय लोगों की सूचना पर दिल्ली पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची। घायल युवक को तत्काल जीटीबी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

दरअसल, पूरा मामला उत्तर पूर्वी दिल्ली के थाना नंद नगरी इलाके के गगन वाले पार्क का है। जहां देर रात करीब 12:30 बजे एक 35 वर्षीय युवक संदिग्ध परिस्थितियों में खून से लथपथ हालत में पड़ा मिला। युवक के शरीर पर धारदार हथियार से हमले के निशान बताए जा रहे हैं। स्थानीय निवासियों की सूचना पर दिल्ली पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल पर एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया, जिसने मौके से साक्ष्य जुटाए। इसके बाद युवक को आनन-फानन में दिल्ली के जीटीबी अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन गंभीर चोटों के चलते उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, मृतक मूल रूप से नेपाल का रहने वाला था और कथित तौर पर नशे का आदी था। बताया जा रहा है कि वह पहले जेल भी जा चुका था। हालांकि, इन जानकारियों की आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है। फिलहाल दिल्ली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने और हत्या के कारणों का पता लगाने की दिशा में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। युवक पर हमला किसने और किस वजह से किया, यह जांच के बाद ही साफ हो पाएगा।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Delhi News: पटेल नगर में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, गोली लगने से वांछित आरोपी प्रकाश उर्फ चिनू गिरफ्तार

Delhi News: दिल्ली के पटेल नगर में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ का मामला सामने आया है। सेंट्रल जिले की AATS टीम के साथ हुई इस मुठभेड़ में पुलिस ने वांछित बदमाश प्रकाश उर्फ चिनू को गिरफ्तार कर लिया है। मुठभेड़ के दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर गोली चलाई, जिसके जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लगी।

ICU में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे राष्ट्रपति के बॉडीगार्ड, दिवाली पर आए थे घर; कहासुनी के दौरान मारी गोली

Crime News: उत्तर प्रदेश के बागपत में गोलीकांड की घटना को अंजाम दिया गया है। यहां दिवाली के मौके पर अपने घर आए राष्ट्रपति को बॉडिगार्ड को कहासुनी के दौरानी गोली मार दी गई। जख्म बॉडिगार्ड आईसीयू में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहा है। दूसरी तरफ पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast