Search KhabarFast

Press ESC to close

₹500 के लॉटरी टिकट ने बदल दी ट्रक ड्राइवर की किस्मत, एक झटके में जीत लिए 12 करोड़ रुपये
Nov 18, 2026

Punjab Lottery: किस्मत कब, कहां और कैसे पलट जाए, कोई नहीं जानता। ऐसा ही कुछ पंजाब के मोहाली में रहने वाले एक साधारण से ट्रक ड्राइवर के साथ हुआ। जिसने 500 रुपये का एक लौटरी टिकट खरीदा और सीधा 12 करोड़ रुपये जीत बैठा। क्यों हो गए न हैरान! दरअसल, 15 साल से लगातार हर त्योहार में लौटरी टिकट खरीदने वाले ट्रक ड्राइवर बलजिंदर सिंह की किस्मत इस बार पूरी तरह बदल गई। जिसने सभी को हैरान कर दिया है। पूरे गांव में जश्न का माहौल बना हुआ है।

और भी...
Punjab News: पंजाब के फाजिल्का में दर्दनाक सड़क हादसा, शादी से लौट रही गाड़ी की टक्कर में 3 बच्चों समेत 5 की मौत
Nov 16, 2026

Punjab News: पंजाब के फाजिल्का में खुशियों भरा शादी का माहौल उस समय मातम में बदल गया, जब बारात लेकर लौट रही एक गाड़ी भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गई। इस दर्दनाक हादसे में तीन बच्चों समेत पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

और भी...
Punjab Bus Accident: तरनतारन में तीर्थयात्रियों से भरी दो बसों की जोरदार टक्कर, 4 लोगों की दर्दनाक मौत और 18 घायल; PM मोदी ने जताया दुख
Nov 15, 2026

Tarn Taran Road Accident: पंजाब के तरनतारन में तीर्थयात्रियों को ले जा रही दो बसों की टक्कर में कम से कम चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 18 अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि बसें गलत साइड से आ रहे एक मोटरसाइकिल वाले से बचने की कोशिश में आपस में टकरा गईं। इस घटना के बाद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को सड़क हादसे में लोगों की मौत पर दुख जताया। PMO ने X पर पोस्ट किया 'पंजाब के तरनतारन में हुए हादसे में लोगों की मौत की खबर सुनकर दुख हुआ। इस दुखद हादसे में अपनों को खोने वालों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। घायल जल्द से जल्द ठीक हों।'

और भी...
Punjab News: ‘सेवा और संस्कार समाज को जोड़ते हैं’ पठानकोट में CM नायब सैनी का बड़ा संदेश
Nov 14, 2026

Punjab News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि भारत विकास परिषद मानव सेवा और राष्ट्रीयता की भावना का जीवंत उदाहरण है। परिषद सेवा को दान या उपकार नहीं, बल्कि सांस्कृतिक संस्कारों में निहित कर्तव्य मानकर समाज के जरूरतमंद वर्गों की सहायता कर रही है। उन्होंने परिषद के सेवा कार्यों की सराहना करते हुए संस्था को 21 लाख रुपये देने की घोषणा की।

और भी...
अमृतपाल सिंह को मिली एक दिन की पैरोल, दादी के अंतिम संस्कार में शामिल होने के कोर्ट ने दी राहत
Nov 13, 2026

Amritpal Singh News:असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद खडूर साहिब से सांसद और 'वारिस पंजाब दे' संगठन के प्रमुख अमृतपाल सिंह को एक दिन की पैरोल मिल गई है। अमृतसर की अदालत ने उन्हें अपनी दादी चरण कौर के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए यह राहत दी है। पैरोल मिलने के बाद अमृतपाल सिंह करीब तीन साल से अधिक समय बाद पंजाब लौटेंगे। उनकी 84 वर्षीय दादी

और भी...
Punjab News: 24 लाख परिवारों के 518 करोड़ रुपये के बिजली बिल पर ब्याज और जुर्माना माफ, CM भगवंत मान का बड़ा ऐलान
Nov 13, 2026

Punjab Electricity Bill Waiver: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शुक्रवार को राज्य में घरेलू बिजली उपभोक्ताओं के लिए वन-टाइम सेटलमेंट (OTS) स्कीम की घोषणा की, जिसमें 31 मार्च, 2026 तक बकाया बिजली बिलों पर सभी पेनल्टी और ब्याज माफ कर दिए गए हैं, और 24 लाख से ज़्यादा परिवारों को 518 करोड़ रुपये की राहत दी गई है। 2027 के पंजाब विधानसभा चुनावों से पहले एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए, मान ने कहा कि इस स्कीम के तहत उपभोक्ताओं को अब अपने बकाया बिजली बिलों का केवल मूलधन देना होगा।

और भी...
Punjab News: पंजाब में पटाखे चला रहे 27 साल के युवक की गोली मारकर हत्या, पुरानी रंजिश में वारदात
Nov 11, 2026

Punjab News: पंजाब के कपूरथला के महताबगढ़ मोहल्ले में देर शाम उस समय सनसनी फैल गई, जब घर के बाहर दोस्तों के साथ पटाखे चला रहे एक 27 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान मनी के रूप में हुई है। वारदात को पुरानी रंजिश के चलते अंजाम दिए जाने की बात सामने आई है। इस मामले में मोहल्ले के रहने वाले दो सगे भाइयों कमल और मनी पर गोली चलाने का आरोप लगा है।

और भी...
Punjab News: पराली जलाने में तरनतारन ने सबको आगे, पंजाब में अब तक 4,657 घटनाएं दर्ज; 1,442 FIR के साथ लगा 7.28 करोड़ का जुर्माना
Nov 10, 2026

Punjab Stubble Burning: दिवाली के जश्न के बीच, पंजाब पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (PPCB) की रिपोर्ट के मुताबिक, 09 नवंबर 2026 तक पूरे राज्य में पराली जलाने की कुल 4,657 घटनाएं दर्ज की गईं। PPCB के अनुसार, पुलिस ने 1,442 FIR दर्ज की हैं और ₹7.285 करोड़ का एनवायरनमेंटल फाइन लगाया गया है। इसमें से ₹3.36 करोड़ पहले ही वसूल किए जा चुके हैं।

और भी...
Punjab News: पंजाबी सिंगर कमल ग्रेवाल से 5 करोड़ की रंगदारी मांगने का आरोप, रोहित गोदारा गैंग के नाम पर मिली धमकी
Nov 06, 2026

Punjab News: पंजाबी सिंगर कमल ग्रेवाल को कथित तौर पर रोहित गोदारा गैंग से जुड़े एक व्यक्ति ने जान से मारने की धमकी दी है। आरोप है कि कॉल करने वाले ने सिंगर से 5 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी और पैसे नहीं देने पर उनके स्टेज शो बंद करवाने के साथ म्यूजिकल करियर बर्बाद करने की चेतावनी दी। कमल ग्रेवाल की शिकायत पर लुधियाना पुलिस ने 2 नवंबर को गिल्ली राणा और गैंग से कथित तौर पर जुड़े अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

और भी...
Punjab Politics: पंजाब चुनाव से पहले भगवंत मान की पार्टी को झटका, 3 बागी नेता कुंवर विजय प्रताप-पठानमाजरा जौरामाजरा BJP में हुए शामिल
Nov 02, 2026

Punjab News: 2027 के पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले एक बड़े राजनीतिक बदलाव में, आम आदमी पार्टी (AAP) के बागी नेता कुंवर विजय प्रताप, हरमीत सिंह पठानमाजरा और चेतन सिंह जौरामाजरा सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो गए।

और भी...
Punjab Politics: पंजाब चुनाव से पहले AAP की बढ़ी टेंशन, कुंवर विजय प्रताप सिंह का MLA पद से इस्तीफा; 2 दिन में लगा तीसरा बड़ा झटका
Nov 02, 2026

Kunwar Vijay Pratap Singh:2027 के पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले एक बड़े राजनीतिक घटनाक्रम में, अमृतसर उत्तर के MLA कुंवर विजय प्रताप सिंह ने सोमवार को पंजाब विधानसभा से अपने इस्तीफे की घोषणा की। कुंवर विजय प्रताप सिंह को 29 जून, 2025 को आम आदमी पार्टी (AAP) से सस्पेंड कर दिया गया था।

और भी...
रैपर हनी सिंह पर टूटा दुखों का पहाड़, सड़क हादसे में भतीजे की मौत; जालंधर में हुई घटना
Nov 01, 2026

Rapper Honey Singh Niece Dies:रैपर हनी सिंह पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पंजाब के जालंधर में हुए सड़क हादसे में उनके भतीजे समेत दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हनी सिंह के भतीजे का नाम विदिल ओलाक था और पंजाब म्यूजिक कंपनी स्पीड रिकॉर्ड्स के मालिक दिनेश का बेटा था। दूसरे मृतक की पहचान आरव तलवार के रूप में हुई

और भी...
Punjab Elections 2027: AAP ने जारी की 40 उम्मीदवारों की पहली सूची, जानें कौन-कहां से लड़ेगा चुनाव
Oct 31, 2026

Punjab Elections 2027: आम आदमी पार्टी (AAP) ने आगामी पंजाब विधानसभा चुनावों को लेकर अपनी चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी ने चुनाव के लिए 40 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी करने की घोषणा की है। इस सूची के जरिए पार्टी ने चुनावी मैदान में अपनी रणनीति और उम्मीदवारों को लेकर शुरुआती तस्वीर साफ करने की दिशा में कदम बढ़ाया है।

और भी...
Punjab News: पंजाब के अमृतसर में सरपंच के बेटे की गोलियां मारकर हत्या, दोस्त घायल; 4 आरोपियों की पहचान
Oct 27, 2026

Punjab News: पंजाब के अमृतसर देहाती के गांव झीते कलां में गोलियां चलने की सनसनीखेज घटना सामने आई है। माथा टेकने आए तीर्थ सिंह और उसके दोस्त रणजीत सिंह पर हमलावरों ने फायरिंग कर दी। इस घटना में तीर्थ सिंह की मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त रणजीत सिंह गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस की शुरुआती जांच में हत्या के पीछे निजी रंजिश की बात सामने आ रही है।

और भी...
जाते- जाते बचा गई दो लोगों की जान, रोने पर मजबूर कर देगी 20 साल की करणवीर की कहानी
Oct 26, 2026

Punjab News: संगरूर के मुलोवाल गांव की रहने वाली 20 वर्षीय करनवीर कौर की रोड एक्सीडेंट ने ज़िंदगी छीन ली। बता दें की महज 20 वर्ष की करणवीर ने बारहवीं की परीक्षा भी पास कर ली। और इसके साथ ही आईइएलटीएस (IELTS) भी क्लियर कर लिया था।

और भी...
पंजाब के बरनाला में रिश्तों का कत्ल! फूफेरे भाई ने ममेरे भाई की गला घोंटकर की हत्या, 6 आरोपी नामजद, 4 गिरफ्तार
Oct 20, 2026

Punjab News: पंजाब के बरनाला से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक युवक पर अपने ही ममेरे भाई की गला घोंटकर हत्या करने का आरोप है। मृतक का शव सेना नदी की ड्रेन से बरामद किया गया। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने छह लोगों को आरोपी के तौर पर नामजद किया है, जिनमें से चार को गिरफ्तार कर लिया गया है।

और भी...
Punjab News: परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड की गुत्थी अब CBI सुलझाएगी, CM भगवंत मान ने उठाया बड़ा कदम
Oct 20, 2026

Parvinder Singh Jhota murder case: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज 20 अक्टूबर 2026 मंगलवार को घोषणा की कि परविंदर सिंह झोटा की हत्या का मामला केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को सौंप दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि राज्य सरकार झोटा के पिता और परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है, जो नशे के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं, और उन्हें समर्थन का आश्वासन दिया।

और भी...
Punjab News: पंजाब की सड़क पर दिखा तेज रफ्तार का कहर, मनरेगा मजदूरों को रौंद गई कार; 8 की दर्दनाक मौत
Oct 18, 2026

Sangrur Road Accident: पंजाब के संगरूर जिले में आज 18 अक्टूबर 2026 रविवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां लहरागागा-जाखल रोड पर तेज रफ्तार कार का कहर देखने को मिला, जिसने सड़क पर काम कर रहे मजदूरों को कुचल दिया। इस दर्दनाक हादसे में 8 मजदूरों की मौत की पुष्टि की गई है। जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं। बता दें, हादसे का शिकार हुए मजदूर मनरेगा योजना के तहत काम कर रहे थे।

और भी...
Punjab News: पंजाब के बरनाला में कार और मोटरसाइकिल की भीषण टक्कर, दो लोगों की मौत
Oct 17, 2026

Punjab News: पंजाब के बरनाला में आउटलेट के नजदीक कार और मोटरसाइकिल के बीच भीषण टक्कर हो गई। इस दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं। मृतकों में एक मोटरसाइकिल सवार और दूसरा कार चालक बताया जा रहा है। दोनों की उम्र करीब 42 और 50 साल बताई जा रही है। मृतकों के शव बरनाला के सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवाए गए हैं।

और भी...
पंजाब में नशीले कैप्सूल बेचने के शक में युवक पकड़ा, प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच हुई बहस
Oct 15, 2026

पंजाब में एंटी ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा की हत्या के विरोध में बुलाए गए बंद के दौरान फरीदकोट में तनाव की स्थिति बन गई। यहां बस स्टैंड के पास लोगों ने नशीले कैप्सूल बेचने के शक में एक युवक को पकड़ लिया।

और भी...

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast