Punjab News: संगरूर के मुलोवाल गांव की रहने वाली 20 वर्षीय करनवीर कौर की रोड एक्सीडेंट ने ज़िंदगी छीन ली। बता दें की महज 20 वर्ष की करणवीर ने बारहवीं की परीक्षा भी पास कर ली। और इसके साथ ही आईइएलटीएस (IELTS) भी क्लियर कर लिया था। करणवीर का सपना था वो विदेश जाकर नौकरी करे और अपने देश का नाम रौशन करे। लेकिन 15 अक्टूबर के उस सड़क हादसे ने करणवीर की जान ले ली। हादसे के वक्त 16 अक्टूबर को उसे PGIMER चंडीगढ़ लाया गया, जहां 21 अक्टूबर को उसे 'ब्रेन-स्टेम डेड' घोषित कर दिया गया।
पिता जगदीप सिंह ने लिया बड़ा फैसला
बेटी की रोड एक्सीडेंट से हालत बिलकुल नाजुक थी। ऐसे समय में माता- पिता बिलकुल घबराये और परेशान दिखते हैं। पर इस नाजुक समय में भी करणवीर के पापा जगदीप सिंह ने एक बड़ा फैसला लिया। जो सहारहणीय और काफी हिम्मत भरा था। करणवीर के पापा ने अंग दान (ऑर्गन डोनेशन) के लिए सहमति जता दी। जिससे दो लोगों की जिंदगी बच गयी। बता दें की PGIMER में करनवीर की दोनों किडनी 38 और 32 साल के दो पुरुषों में ट्रांसप्लांट की गईं। और ऐसे करणवीर ने जाते- जाते भी दो लोगों को जीवन से गयी।
Also read: पंजाब के बरनाला में रिश्तों का कत्ल! फूफेरे भाई ने ममेरे भाई की गला घोंटकर की हत्या, 6 आरोपी नामजद, 4 गिरफ्तार
अंग दान पर पिता ने कही ये बात
करणवीर के पापा जगदीप सिंह ने कहा की "हमने उसके लिए बहुत सारे सपने देखे थे." "यह मान लेना कि वह अब कभी वापस नहीं आएगी, एक ऐसा दर्द है जिसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। अगर मेरी बेटी का कोई हिस्सा किसी और के जरिए जीवित रह सकता है, और दो परिवारों के चेहरों पर फिर से मुस्कान आ सकती है, तो उसकी जिंदगी का असर आगे भी बना रहेगा।