Search KhabarFast

Press ESC to close

अमृतपाल सिंह को मिली एक दिन की पैरोल, दादी के अंतिम संस्कार में शामिल होने के कोर्ट ने दी राहत

अमृतपाल सिंह को मिली एक दिन की पैरोल, दादी के अंतिम संस्कार में शामिल होने के कोर्ट ने दी राहत

Amritpal Singh News:असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद खडूर साहिब से सांसद और 'वारिस पंजाब दे' संगठन के प्रमुख अमृतपाल सिंह को एक दिन की पैरोल मिल गई है। अमृतसर की अदालत ने उन्हें अपनी दादी चरण कौर के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए यह राहत दी है। पैरोल मिलने के बाद अमृतपाल सिंह करीब तीन साल से अधिक समय बाद पंजाब लौटेंगे। उनकी 84 वर्षीय दादी का लंबी बीमारी के बाद रविवार को निधन हो गया था।

परिवार ने अमृतपाल सिंह की मौजूदगी में अंतिम संस्कार करने की उम्मीद में दादी का अंतिम संस्कार टाल दिया था। इसके लिए परिवार ने सरकार से उन्हें अस्थायी रिहाई देने की अपील की थी। अब अदालत से एक दिन की पैरोल मिलने के बाद उनके अंतिम संस्कार में शामिल होने का रास्ता साफ हो गया है।

परिवार ने की थी पैरोल की मांग

अमृतपाल सिंह की दादी चरण कौर का रविवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था। वह 84 वर्ष की थीं। उनके निधन की खबर के बाद परिवार ने अमृतपाल सिंह को अंतिम संस्कार में शामिल होने की अनुमति देने की मांग उठाई थी। परिवार ने उनकी अस्थायी रिहाई के लिए अमृतसर की अदालत का रुख किया था। दादी का पार्थिव शरीर अमृतसर स्थित उनके पैतृक गांव जल्लूपुर खेड़ा में रखा गया है। परिवार चाहता था कि अमृतपाल सिंह की मौजूदगी में ही अंतिम संस्कार की रस्में पूरी हों।

3 साल बाद पंजाब लौटेंगे अमृतपाल सिंह

अमृतपाल सिंह 'वारिस पंजाब दे' संगठन के प्रमुख हैं और खडूर साहिब लोकसभा सीट से सांसद चुने गए थे। उन्हें अप्रैल 2023 में अजनाला पुलिस थाने पर हुए हमले से जुड़े मामले के बाद गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तारी के बाद उन्हें राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) के तहत असम की डिब्रूगढ़ जेल में रखा गया था। NSA की अवधि समाप्त होने के बाद अप्रैल 2026 में पंजाब पुलिस ने उन्हें अजनाला मामले में दोबारा गिरफ्तार किया था। फिलहाल वह डिब्रूगढ़ जेल में बंद हैं। अब अदालत से मिली एक दिन की अंतरिम जमानत के बाद वह 14 नवंबर को अपनी दादी के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए पंजाब पहुंच सकते हैं।         

Also read: Punjab News: परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड की गुत्थी अब CBI सुलझाएगी, CM भगवंत मान ने उठाया बड़ा कदम

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News: CM नायब सैनी का पंजाब में बड़ा चुनावी दावा, बोले- हरियाणा की नौकरी नीति यहां भी लागू करेंगे

Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि फरवरी में होने वाले पंजाब के विधानसभा चुनाव में भाजपा की सरकार बनने के बाद यहां के नशा कारोबारी या तो यह काम छोड़ देंगे या फिर प्रदेश छोड़ देंगे। पंजाब और हरियाणा में नशे के सौदागर नहीं रहने दिए जाएंगे। पंजाब के लोगों ने मन बना लिया है कि इस बार पंजाब में चुटकुलों वाली नहीं बल्कि नरेंद्र मोदी की विकास वाली सरकार बनाएंगे।

Uttarakhand News: प्रवासियों के दम पर उत्तराखंड को मिलेगी विकास की नई रफ्तार, CM धामी ने बताई बड़ी बात

Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने शुक्रवार को दून विश्वविद्यालय, केदारपुरम, देहरादून में आयोजित तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी सम्मेलन में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने देशभर से आए प्रवासी उत्तराखण्डियों का स्वागत करते हुए कहा कि इस सम्मेलन में ऐसा अनुभव हो रहा है, जैसे एक ही परिवार के सदस्य लंबे समय बाद अपने घर लौटकर एक स्थान पर एकत्र हुए हों। उन्होंने कहा कि देश के विभिन्न हिस्सों में रहने वाले उत्तराखण्डियों का अपनी मातृभूमि से भावनात्मक जुड़ाव सदैव बना रहता है। अपनी संस्कृति, परंपराओं और जड़ों से जुड़े रहना हम सभी के लिए आवश्यक है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast