Search KhabarFast

Press ESC to close

Punjab News: पंजाब के बरनाला में कार और मोटरसाइकिल की भीषण टक्कर, दो लोगों की मौत

Punjab News: पंजाब के बरनाला में कार और मोटरसाइकिल की भीषण टक्कर, दो लोगों की मौत

Punjab News: पंजाब के बरनाला में आउटलेट के नजदीक कार और मोटरसाइकिल के बीच भीषण टक्कर हो गई। इस दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं। मृतकों में एक मोटरसाइकिल सवार और दूसरा कार चालक बताया जा रहा है। दोनों की उम्र करीब 42 और 50 साल बताई जा रही है। मृतकों के शव बरनाला के सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवाए गए हैं।

जानकारी के मुताबिक, बरनाला में आउटलेट के नजदीक कार और मोटरसाइकिल के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे के बाद चार लोगों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल बरनाला लाया गया, जहां डॉक्टरों ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया, जबकि दो अन्य की हालत ठीक बताई जा रही है। इस संबंध में सिविल अस्पताल के इमरजेंसी डॉक्टर ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि हादसे में घायल चार लोगों को अस्पताल लाया गया था। इनमें से दो लोगों की मौत हो चुकी थी।

डॉक्टर के मुताबिक, मृतकों में एक की उम्र करीब 42 साल और दूसरे की उम्र लगभग 50 साल बताई जा रही है। इनमें एक मोटरसाइकिल पर सवार था, जबकि दूसरा कार चला रहा था। डॉक्टर ने बताया कि मामले की सूचना पुलिस को भेज दी गई है और आगे की कार्रवाई जारी है। फिलहाल हादसे के कारणों को लेकर अधिक जानकारी सामने आने का इंतजार है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Dhruv Rathee News: यूट्यूबर ध्रुव राठी के खिलाफ जमानती वारंट जारी, 31 अक्टूबर को अगली सुनवाई

Dhruv Rathee News: यूट्यूबर ध्रुव राठी की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। दिल्ली की एक अदालत ने साल 2018 में दर्ज मानहानि मामले में ध्रुव राठी के खिलाफ जमानती वारंट जारी किया है। यह मामला विकास सांकृत्यायन उर्फ विकास पांडे की शिकायत से जुड़ा है। अदालत ने समन तामील कराने के प्रयास के दौरान राठी का गुरुग्राम स्थित घर बंद पाए जाने की रिपोर्ट मिलने के बाद यह आदेश दिया। मामले में अगली सुनवाई 31 अक्टूबर को होगी।

Uttarakhand News: धामी सरकार में नर्सिंग शिक्षा को बढ़ावा, 3 नए कॉलेज खुले; 321 सीटें बढ़ीं

Uttarakhand News: उत्तराखंड में नर्सिंग शिक्षा की मजबूती और युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में धामी सरकार लगातार प्रयास कर रही है। इसी क्रम में जुलाई 2021 से प्रदेश में तीन राजकीय नर्सिंग कॉलेजों की स्थापना हो चुकी है, जिससे प्रदेश को नर्सिंग पाठ्यक्रमों में 321 अतिरिक्त सीटें मिली है। इसी के साथ राजकीय नर्सिंग कॉलेजों के विभिन्न पाठ्यक्रमों में सीटों की संख्या बढ़कर 879 हो चुकी हैं, इसके अलावा प्रदेश के निजी नर्सिंग संस्थानों में सीटों की संख्या 10,616 तक पहुंच चुकी है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast