Search KhabarFast

Press ESC to close

₹500 के लॉटरी टिकट ने बदल दी ट्रक ड्राइवर की किस्मत, एक झटके में जीत लिए 12 करोड़ रुपये

₹500 के लॉटरी टिकट ने बदल दी ट्रक ड्राइवर की किस्मत, एक झटके में जीत लिए 12 करोड़ रुपये

Punjab Lottery: किस्मत कब, कहां और कैसे पलट जाए,  कोई नहीं जानता। ऐसा ही कुछ पंजाब के मोहाली में रहने वाले एक साधारण से ट्रक ड्राइवर के साथ हुआ। जिसने 500 रुपये का एक लौटरी टिकट खरीदा और सीधा 12 करोड़ रुपये जीत बैठा। क्यों हो गए न हैरान! दरअसल, 15 साल से लगातार हर त्योहार में लौटरी टिकट खरीदने वाले ट्रक ड्राइवर बलजिंदर सिंह की किस्मत इस बार पूरी तरह बदल गई। जिसने सभी को हैरान कर दिया है। पूरे गांव में जश्न का माहौल बना हुआ है।

कौन हैं ट्रक ड्राइवर बलजिंदर सिंह?

बता दें, 45 वर्षीय बलजिंदर सिंह मोहाली के डेरा बस्सी इलाके के हमयुनपुर गांव के रहने वाले हैं। उनके परिवार में उनकी पत्नी और दो बच्चे हैं। बलजिंदर पेशे में ट्रक ड्राइवर है। लेकिन पिछले 15 साल (यानी साल 2010) से वह बिना किसी को बताए लौटरी टिकट खरीद रहे थे। उनके परिवार या किसी अन्य को इस बारे में बिल्कुल भी कोई भनक नहीं थी। उनका लौटरी खरीदने का तरीका एकदम सिंपल था। वह अक्सर त्योहारों के समय लौटरी खरीदा करते थे।  

Also read: Punjab News: पंजाब के फाजिल्का में दर्दनाक सड़क हादसा, शादी से लौट रही गाड़ी की टक्कर में 3 बच्चों समेत 5 की मौत

इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ। दरअसल, लॉटरी विभाग ने 16 नवंबर को 'पंजाब स्टेट डियर दिवाली बंपर 2026' का ड्रॉ निकाला था। 10 नवंबर को बलजिंदर ने एक दुकानदार से लॉटरी खरीदी, जिसकी कीमत 500 रुपये थी। इस दौरान उन्होंने भगवान से प्रार्थना भी की। और आखिरकार भगवान ने उनकी सुन ली। 500 रुपये की लौटरी से उन्होंने 12 करोड़ रुपये जीते है। बलजिंदर के लिए यह किसी सपने से कम नहीं था। लौटरी जीतने के बाद उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। तो वहींं, पूरे गांव में खुशी का माहौल बना हुआ है। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

हरियाणा के हांसी में सिलेंडर फटने से बड़ा हादसा, धमाके में तीन मकान ढहे, 5 लोग घायल

Haryana News: हरियाणा के हांसी में एक जोरदार धमाके से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। जींद रोड के पास चाहर पुल एरिया में सिलेंडर फटने से तीन मकान ढह गए। हादसे में दो बच्चों समेत पांच लोग घायल हो गए। धमाका इतना जोरदार था कि आसपास के लोग दहशत में घरों से बाहर निकल आए।

Kulgam Encounter: कुलगाम में लश्कर कमांडर लतीफ भट ढेर, मस्जिद में छिपा था आतंकी, सरेंडर से किया इनकार

Jammu & Kashmir News: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी मिली है। बुधवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा (LeT) का कमांडर लतीफ भट मारा गया। बताया जा रहा है कि ऑपरेशन के दौरान आतंकी एक मस्जिद के अंदर छिप गया था। सुरक्षा बलों ने उसे कई बार आत्मसमर्पण करने का मौका दिया, लेकिन उसने सरेंडर करने से इनकार कर दिया। इस दौरान सुरक्षा बलों ने मस्जिद को नुकसान से बचाने के लिए खास सावधानी बरती।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast