Rapper Honey Singh Niece Dies:रैपर हनी सिंह पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पंजाब के जालंधर में हुए सड़क हादसे में उनके भतीजे समेत दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हनी सिंह के भतीजे का नाम विदिल ओलाक था और पंजाब म्यूजिक कंपनी स्पीड रिकॉर्ड्स के मालिक दिनेश का बेटा था। दूसरे मृतक की पहचान आरव तलवार के रूप में हुई है, जो पैपी स्वीट्स के मालिक का बेटा था।
यह हादसा पुलिस लाइन्स इलाके के पास एक हाईवे पर हुआ। जहां उनकी वोक्सवैगन कार सड़क पर खड़ी नगर निगम की एक ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। बताया जा रहा है कि हनी सिंह के भतीजे अपने दोस्त के साथ पार्टी से लौट रहे थे, तभी ये हादसा हुआ।
कैसे हुआ ये हादसा
बारादरी पुलिस स्टेशन के SHO साहिल चौधरी ने बताया ने बताया कि पुलिस को इस हादसे की सूचना रविवार तड़के लगभग करीब 3 बजे मिली। उनके अनुसार, उस समय नगर निगम के सफाई कर्मचारी फ्लाईओवर की सफाई कर रहे थे और उन्होंने कचरा को जमा करने के लिए वहां ट्रैक्टर-ट्रॉली लगा रखी थी। बताया जा रहा है कि कार बीएमसी चौक से बीएसएफ चौक की तरफ जा रही थी। तभी वो गाड़ी टकरा गई, जिसमें हनी सिंह के भतीजे सवार थे।
कार में सवार थे 5 लोग
एसएचओ ने कहा कि हादसे से पहले वोक्सवैगन कार में पांच लोग सवार थे। जिनमें विदित ओलाक और आरव तलवार की मौत हो गई। जबकी बाकी तीन लोग अपने घर लौट चुके हैं। वहीं, पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में ले लिया है। परिजनों ने आगे कोई कानूनी कार्रवाई करने से इनकार कर दिया है। जिसके बाद शव उन्हें सौंप दिए गए।
Also read: PCA Land Deal: पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन की 78 करोड़ की जमीन डील पर ED का एक्शन, FIR दर्ज करने की मांग