Sangrur Road Accident: पंजाब के संगरूर जिले में आज 18 अक्टूबर 2026 रविवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां लहरागागा-जाखल रोड पर तेज रफ्तार कार का कहर देखने को मिला, जिसने सड़क पर काम कर रहे मजदूरों को कुचल दिया। इस दर्दनाक हादसे में 8 मजदूरों की मौत की पुष्टि की गई है। जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं। बता दें, हादसे का शिकार हुए मजदूर मनरेगा योजना के तहत काम कर रहे थे।
Also read: Punjab News: पंजाब के बरनाला में कार और मोटरसाइकिल की भीषण टक्कर, दो लोगों की मौत
कहां-कैसे हुआ हादसा?
जानकारी के अनुसार, यह भयानक हादसा लहरागागा-जाखल रोड पर हुआ, जब 20 से ज्यादा मजदूर मनरेगा के तहत सड़क किनारे काम कर रहे थे। तभी अचानक एक तेज रफ्तार कार आई और वहां मौजूद लोगों पर चढ़ गई। बताया जा रहा है क ये सब इतना अचानक हुआ कि किसी को भी संभलने का मौका नहीं मिला और देखते-ही-देखते कई मजदूर कार के नीचे आ गए। हादसे के समय मौके पर मची अफरा-तफरी मच गई और आसपास मौजूद लोग घायलों की मदद करने में जुट गए।
घटना के तुरंत बाद घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। दूसरी तरफ, सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। फिलहाल, मामले की जांच जारी है।