Search KhabarFast

Press ESC to close

Punjab Elections 2027: AAP ने जारी की 40 उम्मीदवारों की पहली सूची, जानें कौन-कहां से लड़ेगा चुनाव

Punjab Elections 2027: AAP ने जारी की 40 उम्मीदवारों की पहली सूची, जानें कौन-कहां से लड़ेगा चुनाव

Punjab Elections 2027: आम आदमी पार्टी (AAP) ने आगामी पंजाब विधानसभा चुनावों को लेकर अपनी चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी ने चुनाव के लिए 40 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी करने की घोषणा की है। इस सूची के जरिए पार्टी ने चुनावी मैदान में अपनी रणनीति और उम्मीदवारों को लेकर शुरुआती तस्वीर साफ करने की दिशा में कदम बढ़ाया है। लिस्ट में आप पार्टी ने 37 पुराने विधायकों पर दोबारा भरोसा किया है और उन्हें एक बार फिर चुनाव लड़ने का मौका दिया हैं।

इस लिस्ट में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का नाम भी शामिल हैं। पार्टी ने उन्हें एक बार फिर धुरी विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है। पिछली बार भगवंत मान ने 58,206 वोटों के अंतर से कांग्रेस के उम्मीदवार दलबीर सिंह गोल्डी को हराकर जीत हासिल की थी। जिसके बाद 2027 में एक बार फिर पार्टी ने धूरी विधानसभा से मान को उम्मीदवार बनाया है।

जेल में बंद मंत्री संजीव अरोड़ा को मिला टिकट

इस लिस्ट में लुधियाना वेस्ट से आम आदमी पार्टी ने मंत्री संजीव अरोड़ा को अपना उम्मीदवार बनाया है। वह इस सीट से दोबारा चुनाव लड़ेंगे। फिलहाल में मंत्री संजीव अरोड़ा जेल में बंद है। इसके साथ ही कुलदीप सिंह धालीवाल को अजनाला सीट से टिकट दिया गया है। वहीं तरनतारन की सीट पर पार्टी ने हरमीत सिंह संधू पर अपना भरोसा जताया है। वहीं एसएएस नगर से कुलवंत सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया है।

 

आपको बता दें कि पंजाब में 2027 में 117 विधानसभा सीटों पर चुनाव होने वाले हैं। जिसके देखते हुए प्रदेश की सत्ता पर काबिज आम आदमी पार्टी ने अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी है। साथ ही एक बार चुनाव जीतने के लिए अपनी तैयारी शुरू कर दी है।

 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News: पंचकूला के सरकारी स्कूल में 6 साल की बच्ची से मारपीट, परिवार ने उठाए सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

Haryana News: हरियाणा के पंचकूला के एक सरकारी स्कूल में छह साल की एक छात्रा पर तीसरी क्लास के एक स्टूडेंट ने मारपीट की। जिसके बाद परिवार ने स्कूल के सिक्योरिटी इंतज़ाम पर सवाल उठाए हैं। उनका दावा है कि आरोपी तीसरी क्लास का स्टूडेंट खुद उन्हें घायल हालत में बेहोश लड़की के पास ले गया था। परिवार ने पूछा है कि प्रिंसिपल के ऑफिस से CCTV कैमरे से मॉनिटरिंग होने के बावजूद किसी ने इस कथित हमले पर ध्यान क्यों नहीं दिया।

Uttarakhand News: सीएम धामी का बड़ा ऐलान, PRD जवानों का बढ़ेगा मानदेय; हर ग्राम पंचायत में बनेगा खेल क्लब

Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को पवेलियन ग्राउंड, देहरादून में राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर आयोजित ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने दौड़ में शामिल युवाओं को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और उनका उत्साहवर्धन करते हुए राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता का संदेश दिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने युवाओं, खिलाड़ियों एवं प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) के जवानों के हित में कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast