Search KhabarFast

Press ESC to close

Punjab News: पंजाब के अमृतसर में सरपंच के बेटे की गोलियां मारकर हत्या, दोस्त घायल; 4 आरोपियों की पहचान

Punjab News: पंजाब के अमृतसर में सरपंच के बेटे की गोलियां मारकर हत्या, दोस्त घायल; 4 आरोपियों की पहचान

Punjab News: पंजाब के अमृतसर देहाती के गांव झीते कलां में गोलियां चलने की सनसनीखेज घटना सामने आई है। माथा टेकने आए तीर्थ सिंह और उसके दोस्त रणजीत सिंह पर हमलावरों ने फायरिंग कर दी। इस घटना में तीर्थ सिंह की मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त रणजीत सिंह गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस की शुरुआती जांच में हत्या के पीछे निजी रंजिश की बात सामने आ रही है।

जानकारी के अनुसार, घटना शाम करीब साढ़े सात बजे की है, जब तीर्थ सिंह अपने दोस्त रणजीत सिंह के साथ माथा टेकने आया था। इसी दौरान गांव के कुछ लोगों के साथ चल रही रंजिश के चलते उन पर गोलियां चलाई गईं। बताया जा रहा है कि हमलावरों ने करीब सात से आठ राउंड फायरिंग की। तीर्थ सिंह को दो गोलियां लगीं, जिसके कारण उसकी मौत हो गई। वहीं, रणजीत सिंह की जांघ में गोली लगी है और उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस के मुताबिक, उसकी हालत खतरे से बाहर है।

इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों की पहचान की है। इनमें गुरजंट, गोरा, हरकीरत उर्फ हाकी और गुरदित्त सिंह के नाम सामने आए हैं। पुलिस की ओर से आरोपियों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। वहीं, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमें छापेमारी कर रही हैं।

गौरतलब है कि मृतक तीर्थ सिंह का परिवार राजनीतिक पृष्ठभूमि से जुड़ा हुआ है। उसका भाई ब्लॉक समिति सदस्य है, जबकि उसकी मां गांव की सरपंच है। अमृतसर देहाती के एसएसपी कंवलप्रीत सिंह चहल ने स्पष्ट किया है कि शुरुआती जांच के अनुसार यह मामला गैंगवार का नहीं, बल्कि निजी रंजिश का है। उन्होंने कहा कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News: सोनीपत में CIA टीम और टिल्लू ताजपुरिया गैंग के शूटर के बीच मुठभेड़, पुलिसकर्मी की छाती पर लगी गोली, बुलेटप्रूफ जैकेट ने बचाई जान

Haryana News: हरियाणा के सोनीपत जिले के गांव तिहाड़ के नजदीक CIA-1 की टीम और टिल्लू ताजपुरिया गैंग से जुड़े बताए जा रहे शूटर के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस के मुताबिक, बाइक सवार बदमाश ने पुलिस टीम को देखते ही फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान एक गोली पुलिसकर्मी की छाती पर लगी, लेकिन बुलेटप्रूफ जैकेट पहने होने की वजह से उसकी जान बच गई।

UP News: यूपी के सीतापुर में दर्दनाक हादसा, तालाब में कार डूबने से 3 की मौत; जांच में जुटी पुलिस

UP News: उत्तर प्रदेश के सीतापुर में एक दर्दनाक हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। कमलापुर थाना क्षेत्र के पंचपीर गांव के पास एक तालाब में कार डूब गई, जिसके अंदर से तीन लोगों के शव बरामद हुए। मृतकों की पहचान राकेश चौरसिया, सतीश और रामेंद्र के रूप में हुई है। सोमवार देर रात क्रेन की मदद से कार को तालाब से बाहर निकाला गया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast