BORDER 2:बॉलीवुड की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'बॉर्डर 2' 23 जनवरी को बड़े पर्दे पर रिलीज होने को तैयार है। फिल्म का ट्रेलर भी काफी दमदार है। सनी देओल के धमाकेदार डायलॉग ने इस फिल्म में जान डाल दी। लेकिन यह फिल्म पाकिस्तान को एक बार फिर निशाना बना रही है। दरअसल, पिछले डेढ़ महीने में यह तीसरी बार है जब फिल्म से जुड़ी कोई सामग्री रिलीज होने पर भारत-पाकिस्तान को घेर रही है। पहले फिल्म 'बॉर्डर 2' का टीजर, फिर गाना और अब ट्रेलर, हर बार किसी-न-किसी वजह से पाकिस्तान निशाने पर है। ...
Neha Kakkar Controversy:बॉलीवुड की पॉपुलर सिंगर नेहा कक्कड़ ने सोशल मीडिया पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर कर अपने फैंस को चौंका दिया था। हाल ही में नेहा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा था कि वह अपनी जिम्मेदारियों, रिश्तों और काम से ब्रेक ले रही हैं और यह भी कहा कि वह वापस आएंगी या नहीं, इस बारे में वह अभी बता नहीं सकती। जिसके बाद उनके डिवोर्स की अफवाहें भी उड़ने लगीं। हालांकि, नेहा ने इस पोस्ट को कुछ ही मिनटों बाद डिलीट कर दिया, लेकिन तब तक सोशल मीडिया पर हंगामा मच चुका था और फैंस तरह-तरह के अटकलें लगा रहे थे। ...
बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री में सितारों की पर्सनल लाइफ हमेशा चर्चा का विषय रहती है। खासकर जब बात प्यार, शादी और रिश्तों की आती है, तो फैंस की दिलचस्पी और भी बढ़ जाती है। ...
बॉलीवुड में कई बार ऐसी कहानियां सामने आई हैं, जहां अंडरवर्ल्ड डॉन का फिल्मी सितारों से जुड़ाव चर्चा का विषय बना। ऐसी ही एक कहानी 90 के दशक की अभिनेत्री मोनिका बेदी की है, जिनका करियर अंडरवर्ल्ड डॉन अबू सलेम के साथ रिश्ते के बाद पूरी तरह बदल गया। ...
संगीतकार एआर रहमान ने हाल ही में हिंदी फिल्म इंडस्ट्री को लेकर दिए अपने बयान पर पहली बार सार्वजनिक प्रतिक्रिया दी है। अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में रहमान ने अपने भारत के प्रति प्यार और सम्मान, अपने संगीत जीवन यात्रा और अपने कथित बयान के पीछे के उद्देश्य को स्पष्ट किया। ...
TMKOC Babita Ji Marriage: 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में बबीता जी का रोल निभाने वाली टीवी की मशहूर एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता ने हाल ही में अपनी पर्सनल लाइफ पर खुलकर बात की। 38साल की मुनमुन ने रणवीर इलाहाबादिया (बीयरबाइसेप्स) के पॉडकास्ट 'द रणवीर शो' में शादी, प्यार, ब्रेकअप और भविष्य की योजनाओं पर बेबाक राय रखी। उन्होंने साफ कहा कि उन्हें प्यार से प्यार है, लेकिन शादी को लेकर कोई जल्दबाजी नहीं है। साथ ही, विदेशी पार्टनर से शादी और विदेश में बसने की संभावना पर भी इशारा किया, जिससे फैंस में उत्सुकता बढ़ गई है। ...
Sunita Ahuja Angry on Govinda: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा का रिश्ता एक बार फिर सुर्खियों में है। हाल ही में एक पॉडकास्ट के दौरान सुनीता ने गोविंदा पर गंभीर आरोप लगाए है। उन्होंने कहा कि गोविंदा ने अपने बेटे यशवर्धन के करियर में कोई मदद नहीं की। सुनीता ने गोविंदा को तंज कसते हुए कहा कि उन्होंने उनके मुंह पर ही बोल दिया था, 'तू बाप है क्या?' इसके अलावा गोविंदा के कथित अफेयर पर भी सुनीता ने अपनी नाराजगी जाहिर की और कहा कि वह उन्हें कभी माफ नहीं करेंगी। यह बयान ऐसे समय में आया है जब पिछले एक साल से इस जोड़ी के तलाक की अफवाहें उड़ रही हैं। ...
Delhi News: पंजाबी और बॉलीवुड के मशहूर सिंगर बी प्राक (B Praak) को जान से मारने की धमकी मिलने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। धमकी देने वाले ने कथित तौर पर सिंगर से 10 करोड़ रुपये की फिरौती की मांग की है और रकम न देने पर जान से मारने की धमकी दी गई है। इस घटना के बाद सिंगर और उनके परिवार की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। ...
संजय कपूर की संपत्ति को लेकर चल रहा विवाद अब और गंभीर होता दिख रहा है। उनकी पहली शादी से अभिनेत्री करिश्मा कपूर के बच्चे समायरा और कियान ने अदालत से मांग की है कि संजय कपूर की दूसरी पत्नी प्रिया कपूर के खिलाफ आपराधिक कार्रवाई शुरू की जाए। ...
टीवी के फेमस रियलिटी शो लाफ्टर शेफ सीजन 3 ने अपनी कॉमेडी, कुकिंग चैलेंज और हल्के-फुल्के मनोरंजन के कारण दर्शकों का दिल जीत लिया है। शो में हर हफ्ते नए और मजेदार एपिसोड आते हैं, जो दर्शकों को पूरी तरह एंटरटेन करते हैं। ...