Search KhabarFast

Press ESC to close

बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर 2’ का जलवा बरकरार, 10 दिन में ₹1200 करोड़ पार; 'Pushpa 2’ के रिकॉर्ड पर मंडराया खतरा

बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर 2’ का जलवा बरकरार, 10 दिन में ₹1200 करोड़ पार; 'Pushpa 2’ के रिकॉर्ड पर मंडराया खतरा

 Dhurandhar 2Box Office Collection D-10:रणवीर सिंह अभिनीत एक्शन थ्रिलर फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' ने रिलीज के महज 10 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर तूफान मचा दिया है। निर्देशक आदित्य धर की इस फिल्म ने विश्व स्तर पर ₹1200 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है और अब अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2: द रूल' के सबसे तेज 1000 करोड़ क्लब में पहुंचने के रिकॉर्ड को ध्वस्त करने की राह पर है।

धुरंधर 2: का कलेक्शन

ट्रेड एनालिस्ट्स और सैकनिल्क जैसी वेबसाइट्स के अनुसार, फिल्म ने भारत में शानदार प्रदर्शन किया है। 10 दिनों में भारत में नेट कलेक्शन करीब ₹730-780 करोड़ के आसपास पहुंच चुका है, जबकि भारत ग्रॉस ₹930 करोड़ के करीब है। ओवरसीज में भी फिल्म ने ₹296 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है, जिससे वर्ल्डवाइड ग्रॉस कुल ₹1226 करोड़ के पार पहुंच गया है।

फिल्म की शुरुआत ही जबरदस्त रही थी। पहले दिन (पेड प्रीव्यूज सहित) भारत में ₹102 करोड़ नेट कलेक्शन के साथ ओपनिंग हुई। ओपनिंग वीकेंड में ₹466 करोड़ नेट (ग्रॉस ₹550 करोड़) के साथ यह बॉलीवुड की सबसे बड़ी ओपनिंग में शामिल हो गई। पहले हफ्ते में फिल्म ने 1000 करोड़ वर्ल्डवाइड क्लब में एंट्री कर ली, जो किसी भी फिल्म के लिए रिकॉर्ड स्तर की बात है। दूसरे वीक में भी रफ्तार बरकरार है और दर्शक बार-बार थिएटर पहुंच रहे हैं।

'धुरंधर 2' ने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए

1.बॉलीवुड की सबसे बड़ी ग्लोबल ओपनिंग

2.सबसे तेज 300, 400, 500 और 600 करोड़ क्लब में पहुंचने वाली फिल्म

3.हिंदी भाषा में अब तक की सबसे तेज कमाई करने वाली फिल्मों में शुमार

विशेषज्ञों का मानना है कि फिल्म की रफ्तार इतनी तेज है कि अगर यह ट्रेंड जारी रहा तो 'पुष्पा 2' का सबसे तेज 1000 करोड़ वर्ल्डवाइड पहुंचने का रिकॉर्ड टूट सकता है। 'पुष्पा 2' ने अपना महारिकॉर्ड लगभग 7 दिनों में बनाया था, जबकि 'धुरंधर 2' पहले ही हफ्ते में 1000 करोड़ पार कर चुकी है और 10 दिनों में 1200 करोड़ के करीब पहुंच गई है। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Dhurandhar Record: बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर’ का राज, 'बाहुबली’और ‘पुष्पा’ का रिकॉर्ड तोड़ बनी नंबर 1 फिल्म, कर दिखाया बड़ा कारनामा

Dhurandhar Franchise: रणवीर सिंह और आदित्य धर की स्पाई थ्रिलर फ्रेंचाइजी 'धुरंधर' ने भारतीय सिनेमा के इतिहास में एक अनोखा कारनामा कर दिखाया है। इस फ्रेंचाइजी ने अब तक की सबसे तेज रफ्तार से 3000 करोड़ रुपये का विश्वव्यापी कलेक्शन पूरा कर लिया है और खुद को देश की सबसे सफल फिल्म सीरीज बना लिया है।

पवन सिंह की याद में ज्योति सिंह ने सामने रखा अपना दर्द, इंस्टाग्राम पोस्ट ने मचाई हलचल

भोजपुरी सिनेमा के मशहूर कलाकार पवन सिंह एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। इस बार उनकी पत्नी ज्योति सिंह की एक इंस्टाग्राम पोस्ट ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है।

स्टेज पर पवन सिंह का ‘पावर शो’, हेटर्स और फेक न्यूज फैलाने वालों को दी खुली चुनौती

भोजपुरी इंडस्ट्री के मशहूर स्टार पवन सिंह एक बार फिर अपने दबंग अंदाज को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में एक इवेंट के दौरान उन्होंने स्टेज से अपने विरोधियों और फेक न्यूज फैलाने वालों पर जमकर निशाना साधा।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast
ताज़ा खबरों के लिए नोटिफिकेशन चालू करें