Search KhabarFast

Press ESC to close

स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल कर सकते हैं शादी! फैंस के बीच मची हलचल

स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल कर सकते हैं शादी! फैंस के बीच मची हलचल

Smriti-Palash Marriage: भारतीय महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना और म्यूजिक कंपोजर पलाश मुच्छल एक बार फिर चर्चा में बने हुए हैं। इसकी वजह उनकी पर्सनल लाइफ से जुड़ा एक वायरल वीडियो है, जिसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। बता दे की पिछले साल नवंबर, 2025 में दोनों की शादी होने वाली थी। शादी की तारीख 25 नवंबर तय थी और प्री-वेडिंग फंक्शन भी पूरे हो चुके थे, लेकिन शादी से ठीक एक रात पहले इनका रिश्ता टूट गया। उस समय खबर आई थी कि स्मृति के पिता श्रीनिवास मंधाना की तबीयत अचानक खराब हो गई। बाद में कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि स्मृति ने पलाश को धोखा देते हुए पकड़ लिया था, लेकिन पलाश इन आरोपों को नकार दिया था। 

स्मृति का वीडियो हुआ वायरल 

अब इस पूरे मामले को लेकर नई बात सामने आई है। इस समय इंटरनेट पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में स्मृति के पिता को पलाश की बहन पलक मुच्छल और उनके पति मिथुन के साथ देखा गया। वीडियो में पलक, स्मृति के पिता के पैर छूती नजर आती हैं और वे उन्हें आशीर्वाद देते हैं।

क्या कह रहे हैं फैंस? 

वहीं, इस वीडियो को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स हैरान हैं। कई लोग इसे दोनों परिवारों के बीच रिश्ते सुधरने का संकेत मान रहे हैं। कुछ यूजर्स का कहना है कि शायद स्मृति और पलाश एक बार फिर साथ आ सकते हैं। वहीं, कई लोग इस वीडियो की सच्चाई पर सवाल भी उठा रहे हैं। कुछ ने इसे पुराना वीडियो बताया तो कुछ ने फेक करार दिया। 

वीडियो की नहीं हुई पुष्टि

हालांकि, इस वीडियो को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है कि ये नया है या पुराना, लेकिन इतना जरूर है कि इसने फैंस के बीच हलचल जरूर बढ़ा दी है। गौरतलब है कि इसका रिश्ता टूटने के बाद पलाश मुच्छल को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया गया था, जबकि स्मृति मंधाना को लोगों ने खुलकर सपोर्ट दिया था। इस पूरे विवाद पर स्मृति ने अब तक कोई बयान नहीं दिया है। अब देखना होगा कि इस वायरल वीडियो के बाद आगे क्या नया मोड़ आता है।  

Also read: TMKOC की दयाबेन पर टूटा दुखों का पहाड़, पिता ने हमेशा के लिए छोड़ा साथ; कई बड़े सितारों संग किया था काम

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Bigg Boss 20: 'म्यूट बटन क्या होता है... तू है कौन?' काजी तौकीर से भिड़ीं रीति तिवारी, इंटरनेट पर जमकर हुई ट्रोल मनोज तिवारी की बेटी

Rhiti Tiwari-Qazi Touqeer Clashes: बिग बॉस के घर में एक नया विवाद खड़ा हो गया है, जिस वजह से मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी को ट्रोलर्स का सामना करना पड़ रहा है। दरअसल, बिग बॉस 20 के हालिया एपिसोड में रीति तिवारी और काज़ी तौकीर के बीच तीखी बहस देखने को मिली। यह विवाद काज़ी के बीमारी के नाटक करने को लेकर शुरू हो हुआ। काज़ी से इस नाटक के बारे में सवाल-जबाव किए जा रहे थे।

iPhone 18 की जबरदस्त दीवानगी पर सोनू सूद का मजाकिया अंदाज वायरल, लोगों को सलाह देते हुए बोले - नया फोन, नई EMI, लेकिन बिल...

Sonu Sood on iPhone 18 Massive Craze: Apple के iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max भारत में आज 19 सिंतबर शुक्रवार से बिक्री के लिए उपलब्ध हो चुके हैं। इस दौरान Apple के स्टोर के बाहर लंबी कतारें देखने को मिली। कई ग्राहक तो बीती रात से ही स्टोर के बाहर खड़े थे।

Rani Mukerji Mother Death: रानी मुखर्जी की मां कृष्णा मुखर्जी का निधन, 75 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी की मां कृष्णा मुखर्जी का मंगलवार को निधन हो गया। वह 75 साल की थीं। परिवार ने एक बयान जारी कर उनके निधन की जानकारी दी।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast