Search KhabarFast

Press ESC to close

'ये गुंडागर्दी...' रजत दलाल संग विवाद पर प्रिंस नरूला ने किया खुलासा, बताई झगड़े की पूरी कहानी

'ये गुंडागर्दी...' रजत दलाल संग विवाद पर प्रिंस नरूला ने किया खुलासा, बताई झगड़े की पूरी कहानी

Prince Narula-Rajat Dalal Controversy: टीवी के रियलिटी शो 'द 50' में रजत दलाल के साथ हुई जोरदार झड़प पर प्रिंस नरूला ने आखिरकार चुप्पी तोड़ दी है। प्रिंस ने इस विवाद को गुंडागर्दी करार देते हुए अपनी तरफ से पूरी कहानी सामने रखी। उन्होंने साफ कहा कि लड़ाई का असली कारण रजत का गेम में अनफेयर प्ले था। प्रिंस ने बताया कि वे रजत को बार-बार चेतावनी देते रहे थे कि इंडस्ट्री में आए हो तो साफ-सुथरे तरीके से काम करो। 

प्रिंस नरूला ने क्या कहा? 

प्रिंस नरूला ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में कहा 'मेरा झगड़ा सिर्फ इसी बात का था कि जब तुम इंडस्ट्री में आए हो तो अच्छे से कम करो...इंडस्ट्री बहुत साफ-सुथरी है तो तुम ये सब छोड़ कर आओ। वरना हम भी ये सब भूले नहीं हैं, हम भी ये करना जानते हैं।' प्रिंस ने रजत दलाल के व्यवहार को सीधे 'गुंडागर्दी' कहा और जोर दिया कि उन्होंने रजत को कई बार समझाने की कोशिश की, लेकिन रजत विवाद खड़े करते रहे। 

Also read: स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल कर सकते हैं शादी! फैंस के बीच मची हलचल

क्या था 'द 50' शो में विनाद का कारण?

कलर्स टीवी और जियो हॉटस्टार पर टेलीकास्ट हुए रियलिटी शो 'द 50' में प्रिंस नरूला और रजत दलाल के बीच कई बार तीखी बहस हुई थी। शो में 50 कंटेस्टेंट्स के बीच पावर गेम और नॉमिनेशन को लेकर दोनों के बीच टकराव बढ़ गया। रजत ने प्रिंस पर गंदा गेम खेलने का आरोप लगाया, जबकि प्रिंस का कहना था कि रजत अनुचित तरीके अपना रहे थे। शो खत्म होने के बाद भी दोनों के बीच सोशल मीडिया पर ठंडी जंग जारी रही। लेकिन प्रिंस ने अब खुलकर कहा कि वे आमतौर पर समझदार इंसान की तरह पीछे हटकर सोच-समझकर जवाब देते हैं, लेकिन अब हर बार पलटवार करने को तैयार हैं।

प्रिंस ने आगे कहा कि विवाद उनके गर्म मिजाज के कारण अक्सर उनके पीछे लगा रहता है। उन्होंने रजत समेत कुछ अन्य कंटेस्टेंट्स जैसे दिव्या अग्रवाल और अदनान शेख पर शोहरत की भूख का भी इशारा किया। प्रिंस का मानना है कि इंडस्ट्री में आने वाले नए लोगों को 6-7 साल लगते हैं सीखने में, उसके बाद ही लोग उनकी बात करते हैं।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Bigg Boss 20: सलमान खान के सामने आम्रपाली का हंगामा, गुल्लू-कनिका से हुई तीखी बहस

Bigg Boss 20: Bigg Boss 20 जैसे-जैसे फिनाले की तरफ बढ़ रहा है, घर का माहौल और ज्यादा गर्म होता जा रहा है। मेकर्स भी ऐसे-ऐसे टास्क ले आ रहे हैं, जिससे कंटेस्टेंट्स आपस में टकरा ही जाते हैं।

Qazi Touqeer: काजी तौकीर की निकल पड़ी लॉटरी! रोहित शेट्टी के बाद सलमान खान हुए मेहरबान, बिग बॉस के घर में मिला किस्मत चमका देने वाला ऑफर

Qazi Touqeer Song Offer: बिग बॉस 20 में इस हफ्ते का वीकेंड का वार काफी मजेदार रहा। इस एपिसोड में काजी तौकीर की बहुत बड़ी लॉटरी लग गई है। ये तो हर कोई जानता है कि काजी तौकीर को गाना गाने का कितना शौक है। वह अक्सर शो में अपने इस हुनर का प्रदर्शन करते रहते है। उनकी आवाज का जादू तो फिल्ममेकर रोहित शेट्टी पर भी चल चुका है, जब कुछ समय पर पहले उन्होंने सलमान खान की जगह वीकेंड का वार एपिसोड होस्ट किया था।

अगर कोई उस लायक मिला तो..., दूसरी शादी करेंगी सपना चौधरी? तलाक के बाद एक्ट्रेस ने कह दी ये बड़ी बात

Sapna Choudhary On Second Marriage: अपने दमदार डांस और बेबाक अंदाज के लिए मशहूर सपना चौधरी इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खूब सुर्खियों में हैं। हाल ही में एक पॉडकास्ट में सपना ने अपने तलाक, टूटे रिश्ते से मिले सबक और दूसरी शादी को लेकर खुलकर बात की।जब उनसे पूछा गया कि क्या वो दूसरी बार शादी करेंगी, तो पहले तो सपना ने साफ "नहीं" कह दिया। फिर जब कहा गया कि प्यार कभी भी हो सकता है, तो सपना बोलीं, "प्यार कोई गाजर-मूली नहीं है कि चलते-फिरते हो जाए। मेरे जैसी लड़की को तो वैसे भी नहीं होगा।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast