Search KhabarFast

Press ESC to close

सलमान खान के स्टाइल में नया तड़का...₹41 लाख की घड़ी पहन खींचा सबका ध्यान, जानें क्यों हैं ये इतना खास

सलमान खान के स्टाइल में नया तड़का...₹41 लाख की घड़ी पहन खींचा सबका ध्यान, जानें क्यों हैं ये इतना खास

Salman Khan Luxury Watch: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान ने एक बार फिर अपनी लग्जरी स्टाइल से फैंस को चौंका दिया है। एक्टर ने हाल ही में Jacob & Co. के साथ अपनी खास साझेदारी में तैयार की गई एक कस्टम लिमिटेड एडिशन घड़ी का खुलासा किया है। इस मास्टरपीस की कीमत लगभग 41 लाख रुपये बताई जा रही है, जो देखने में जितनी शानदार है, उतनी ही भावनात्मक रूप से खास भी है।

घड़ी में हाई-क्वालिटी मटेरियल, प्रीमियम मूवमेंट और Jacob & Co. की सिग्नेचर ओपुलेंस है। लिमिटेड एडिशन होने के कारण इसकी दुर्लभता भी कीमत बढ़ाती है। वहीं, फैंस इस घड़ी की अनोखी डिजाइन और भावनात्मक कहानी पर खूब प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कई लोग इसे सलमान की स्टाइल और पर्सनल टेस्ट का बेहतरीन उदाहरण बता रहे हैं। 

पिता के सम्मान में तैयार हुई घड़ी 

बता दें, घड़ी का नाम है ‘The World Is Yours Dual Time Zone Salman Khan Edition’। यह ड्यूल टाइम जोन फीचर वाली घड़ी सलमान खान की ग्लोबल लाइफस्टाइल और अपन पिता सलीम खाव को सम्मान देने के लिए ये घड़ी तैयार की गई है। घड़ी का डिजाइन दुनिया के मानचित्र से प्रेरित है, जिसमें 3D ग्लोब जैसा डोम्ड डायल है। इसमें भारतीय झंडे के रंगों - केसरिया, सफेद और हरे का सूक्ष्म इस्तेमाल किया गया है, जो इसे और भी अनोखा बनाता है।

सलमान खान की घड़ी में छिपा कौन-सा राज?

दरअसल, घड़ी के केस बैक पर लेजर एनग्रेव्ड वर्ल्ड मैप है। साथ ही सलमान खान का नाम और उनके इनिशियल्स ‘S.K.’ 6 बजे की पोजीशन पर उकेरे गए हैं। यह पर्सनल टच इसे सिर्फ एक लग्जरी वॉच नहीं, बल्कि सलमान की जिंदगी, परिवार और ग्लोबल कनेक्शन की कहानी बताने वाला पीस बनाता है। सलमान ने खुद इसे बेहद निजी बताया है और सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा 'Two time zones. One life lived across borders. Grateful for every second.'

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

जसप्रीत बुमराह को लेकर राम चरण की जुबान फिसली, फैंस ने भी लिए मजे; मांगी माफी, बोले - मैं थोड़ा...

साउथ सुपरस्टार Ram Charan एक इवेंट के दौरान हुई गलती को लेकर चर्चा में आ गए हैं। ‘पेड्डी’ इवेंट में Jasprit Bumrah का नाम लेने में हुई चूक के बाद सोशल मीडिया पर उनका खूब मजाक उड़ाया गया। मामला बढ़ने पर राम चरण ने आधी रात सोशल मीडिया के जरिए बुमराह से माफी मांगी। उन्होंने मजाकिया अंदाज में खुद को ‘भुलक्कड़’ बताते हुए कहा कि गलती अनजाने में हुई।

Sapna Choudhary की शादी-शुदा जिंदगी में आई दरार? तलाक की खबरों ने सोशल मीडिया पर मचाई हलचल

हरियाणवी डांसर और सिंगर सपना चौधरी एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। तलाक की अफवाहों के बीच सपना चौधरी ने पति के नाम का टैटू हटाने का फैसला लिया है। उनके बयान ‘रुकावट को हटाना जरूरी है’ ने सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी है। फैंस लगातार उनके रिश्ते को लेकर सवाल पूछ रहे हैं और यह मामला तेजी से वायरल हो रहा है।

सलमान खान का इंस्टाग्राम अकाउंट अचानक हुआ गायब, फैंस हुए परेशान

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वजह उनकी कोई फिल्म नहीं, बल्कि उनका इंस्टाग्राम अकाउंट है। सोमवार को अचानक सलमान खान का ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट बेंगसलमांखां कुछ समय के लिए गायब हो गया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast