Search KhabarFast

Press ESC to close

सुरों की मल्लिका आशा भोसले को अंतिम विदाई, नम आंखों से सेलेब्स समेत नेताओं ने किया आखिरी दर्शन; फैंस की उमड़ी भीड़

सुरों की मल्लिका आशा भोसले को अंतिम विदाई, नम आंखों से सेलेब्स समेत नेताओं ने किया आखिरी दर्शन; फैंस की उमड़ी भीड़

Asha Bhosle Funeral: भारतीय संगीत जगत की दिग्गज गायिका आशा भोसले को सोमवार 13 अप्रैल 2026 को मुंबई के शिवाजी पार्क में पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। बता दें, 92 वर्षीय आशा भोसले का निधन रविवार 12 अप्रैल को ब्रीच कैंडी अस्पताल में मल्टी-ऑर्गन फेलियर के कारण हो गया था। उनके अंतिम दर्शन और अंतिम संस्कार में फिल्म इंडस्ट्री, संगीतकारों, राजनीतिक नेताओं और हजारों प्रशंसकों की भारी भीड़ उमड़ी। 

शाम 4 बजे होगा अंतिम संस्कार 

आशा भोसले के पार्थिव शरीर को सुबह उनके लोअर परेल स्थित आवास कासा ग्रांडे में रखा गया, जहां सुबह 10-11 बजे से लोग अंतिम दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। नम आंखों से लोग अपनी पसंदीदा गायिका को याद करते रहे और उनके अमर गानों की चर्चा करते दिखे। दोपहर बाद अंतिम यात्रा शुरू होगी और शाम 4 बजे शिवाजी पार्क श्मशान घाट पर पहुंचेगी, जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।  

Also read: Asha Bhosle Demise: कम उम्र में शादी...दर्द और संघर्ष से भरी रही Asha Bhosle की जिंदगी, फिर भी बनीं संगीत की दिग्गज

अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे कई प्रमुख हस्तियां 

आशा भोसले को अंतिम विदाई देने के लिए कई प्रमुख हस्तियां पहुंची हैं। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उद्धव ठाकरे और उनके बेटे आदित्य ठाकरे ने आशा भोसले के अंतिम दर्शन किए। उनके अलावा फिल्म जगत के कई स्टार भी मौजूद रहें। सिंगर अनुराधा पौडवाल, रितेश देशमुख, राकेश रोशन समेत अभिनेता-अभिनेत्रियां और संगीतकार पहुंचे। 

रितेश ने आशा भोसले की रोती हुई पोती जेनाई को चुप कराया. परिवार को इस दुख की घड़ी में हिम्मत और सांत्वना दी। सचिन तेंदुलकर ने भी आशा भोसले को आखिरी विदाई दी। तो वहीं, पीएम नरेंद्र मोदी समेत कई नेताओं ने पहले ही सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दी थी। 

आशा भोसले की विरासत 

आशा भोसले ने आठ दशकों से ज्यादा के करियर में 12,500 से ज्यादा गाने गाए। लता मंगेशकर की छोटी बहन आशा ने हिंदी के अलावा कई भारतीय भाषाओं में अपनी आवाज दी। उन्होंने मीना कुमारी, मधुबाला, जीतेंद्र, रेखा, माधुरी दीक्षित से लेकर आधुनिक कलाकारों तक के लिए गाया। उनके गाने जैसे 'दम मारो दम’, ‘ऐ मेरे हमसफर’, ‘ये मेरे दिल का रागआदि आज भी अमर हैं। उन्हें पद्म विभूषण समेत कई सम्मान मिल चुके थे। उनके निधन से पूरे देश में शोक की लहर है। संगीत प्रेमी उन्हें सुरों की मल्लिकाकहकर याद कर रहे हैं। अंतिम यात्रा के दौरान लोग आशा ताई अमर रहोके नारे लगा रहे थे।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

जसप्रीत बुमराह को लेकर राम चरण की जुबान फिसली, फैंस ने भी लिए मजे; मांगी माफी, बोले - मैं थोड़ा...

साउथ सुपरस्टार Ram Charan एक इवेंट के दौरान हुई गलती को लेकर चर्चा में आ गए हैं। ‘पेड्डी’ इवेंट में Jasprit Bumrah का नाम लेने में हुई चूक के बाद सोशल मीडिया पर उनका खूब मजाक उड़ाया गया। मामला बढ़ने पर राम चरण ने आधी रात सोशल मीडिया के जरिए बुमराह से माफी मांगी। उन्होंने मजाकिया अंदाज में खुद को ‘भुलक्कड़’ बताते हुए कहा कि गलती अनजाने में हुई।

Sapna Choudhary की शादी-शुदा जिंदगी में आई दरार? तलाक की खबरों ने सोशल मीडिया पर मचाई हलचल

हरियाणवी डांसर और सिंगर सपना चौधरी एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। तलाक की अफवाहों के बीच सपना चौधरी ने पति के नाम का टैटू हटाने का फैसला लिया है। उनके बयान ‘रुकावट को हटाना जरूरी है’ ने सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी है। फैंस लगातार उनके रिश्ते को लेकर सवाल पूछ रहे हैं और यह मामला तेजी से वायरल हो रहा है।

सलमान खान का इंस्टाग्राम अकाउंट अचानक हुआ गायब, फैंस हुए परेशान

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वजह उनकी कोई फिल्म नहीं, बल्कि उनका इंस्टाग्राम अकाउंट है। सोमवार को अचानक सलमान खान का ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट बेंगसलमांखां कुछ समय के लिए गायब हो गया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast