Search KhabarFast

Press ESC to close

वैभव सूर्यवंशी को मिल सकता है टीम इंडिया में मौका, आयरलैंड दौरे पर बन सकते हैं सबसे युवा खिलाड़ी

वैभव सूर्यवंशी को मिल सकता है टीम इंडिया में मौका, आयरलैंड दौरे पर बन सकते हैं सबसे युवा खिलाड़ी

Vaibhav Sooryavanshi India Debut: भारतीय क्रिकेट में एक नया सितारा उभरता नजर आ रहा है। 15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को इस जून में होने वाले आयरलैंड दौरे के लिए टीम इंडिया में चुना जा सकता है। अगर उन्हें मौका मिलता है, तो वह भारत के लिए खेलने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन सकते हैं। जानकारी के मुताबिक, चयनकर्ताओं ने आयरलैंड दौरे के लिए जिन खिलाड़ियों के नाम शॉर्टलिस्ट किए हैं, उनमें वैभव सूर्यवंशी भी शामिल हैं। उनका शानदार प्रदर्शन लगातार चर्चा में है और इसी वजह से उन्हें यह बड़ा मौका मिल सकता है।

आईपीएल में किया सबको प्रभावित

आईपीएल में वैभव ने अपनी बल्लेबाजी से सभी को प्रभावित किया है। उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 26 गेंदों में 78 रन, चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 17 गेंदों में 52 रन और मुंबई इंडियंस के खिलाफ 14 गेंदों में 39 रन बनाए। खास बात यह है कि उन्होंने बड़े गेंदबाजों के सामने भी बिना डर के खेल दिखाया।

आईपीएल चेयरमैन ने की तारीफ 

उन्होंने जसप्रीत बुमराह की पहली ही गेंद पर छक्का जड़कर सबको चौंका दिया। साथ ही जोश हेजलवुड जैसे अनुभवी गेंदबाजों के खिलाफ भी शानदार बल्लेबाजी की। आईपीएल चेयरमैन अरुण धूमल ने भी उनकी तारीफ करते हुए कहा कि वैभव को टीम इंडिया में मौका मिलना चाहिए। वहीं पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान ने भी चयनकर्ताओं से उन्हें जल्द टीम में शामिल करने की अपील की है।

सचिन का भी तोड़ सकते हैं रिकॉर्ड

अगर वैभव को आयरलैंड दौरे पर खेलने का मौका मिलता है, तो वह शेफाली वर्मा का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं, जो 15 साल 7 महीने की उम्र में भारत के लिए खेलने वाली सबसे युवा खिलाड़ी हैं। वहीं, सचिन तेंदुलकर ने 16 साल की उम्र में भारत के लिए डेब्यू किया था। आयरलैंड के खिलाफ यह टी20 सीरीज 26 और 28 जून को खेली जाएगी। इसके बाद टीम इंडिया इंग्लैंड दौरे पर जाएगी, जहां सीनियर खिलाड़ियों की वापसी होगी। वैभव का कहना है कि वह गेंदबाज नहीं, बल्कि गेंद पर ध्यान देते हैं और अपने खेल पर फोकस करते हैं। उनकी यही सोच उन्हें खास बनाती है।

Also read: IPL और PSL की तुलना करते हुए ये क्या बोले गए साउथ अफ्रीकी क्रिकेटर, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

शुभमन गिल को ICC का झटका, गेंद चमकाने के लिए लार के इस्तेमाल पर जारी रहेगा बैन

ICC Denies Lift Ban From Saliva:भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान शुभमन गिल को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) से बड़ा झटका लगा है। गेंद को चमकाने के लिए लार (Saliva) के इस्तेमाल पर लगे प्रतिबंध को हटाने की गिल की मांग के बावजूद ICC ने फिलहाल अपना रुख बदलने से इनकार कर दिया है। यानी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में गेंदबाज अभी लार का इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे।

IPL ऑक्शन में इन 3 विकेटकीपरों पर बरसेगा पैसा, फ्रेंचाइजियों में मचेगी होड़, जानिए कौन हैं वो नाम ?

IPL Mini Auction 16 December: एक तरफ टीम इंडिया न्यूजीलैंड दौरे पर है, तो दूसरी तरफ सभी IPL फ्रेंचाइजियों की नजरें सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी पर टिकी हैं। वजह है 16 दिसंबर को होने वाला मिनी ऑक्शन। इस बार लगभग हर टीम को विकेटकीपर की जरूरत है, क्योंकि रिटेंशन में करीब 7-8 विकेटकीपरों को रिलीज कर दिया गया है।चेन्नई ने धोनी के बाद के लिए पहले से ही तैयारी कर रखी है, लेकिन बाकी टीमों को नया कीपर चाहिए।

Vaibhav Suryavanshi: 15 साल के वैभव का तूफान, 53 गेंदों में 204 रन ठोककर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

Vaibhav Suryavanshi World Record:भारतीय क्रिकेट के युवा सितारे वैभव सूर्यवंशी ने महज 15 साल की उम्र में ऐसा कारनामा कर दिखाया है, जिसने पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए चर्चा में रहने वाले वैभव ने लिस्ट-A क्रिकेट में सबसे तेज शतक लगाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast