Search KhabarFast

Press ESC to close

TMKOC की दयाबेन पर टूटा दुखों का पहाड़, पिता ने हमेशा के लिए छोड़ा साथ; कई बड़े सितारों संग किया था काम

TMKOC की दयाबेन पर टूटा दुखों का पहाड़, पिता ने हमेशा के लिए छोड़ा साथ; कई बड़े सितारों संग किया था काम

Disha Vakani Father Passes Away: लोकप्रिय टीवी सीरियल 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में 'दयाबेन' का किरदार निभाने वाली दिशा वकानी के पिता और दिग्गज अभिनेता-थिएटर आर्टिस्ट भीम वकानी का आज निधन हो गया। वे 84 वर्ष के थे। अहमदाबाद में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। शो के प्रोड्यूसर असित कुमार मोदी ने इस दुखद खबर की पुष्टि की है। 

कौन थे भीम वकानी

भीम वकानी गुजराती थिएटर की शख्सियत माने जाते थे। वे न सिर्फ अभिनेता बल्कि निर्देशक और चित्रकार भी थे। उन्होंने अपनी बेटी दिशा वकानी को बचपन से ही थिएटर की दुनिया से जोड़ा था, जिसकी वजह से दिशा का अभिनय करियर शुरू हुआ। परिवार में उनका बेटा मयूर वकानी भी 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में 'सुंदर' का रोल निभाते हैं। 

शो में भीम वकानी का योगदान

शायद बहुत लोग जानते है कि भीम वकानी ने खुद 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में कुछ एपिसोड में काम किया है। उन्होंने चंपकलाल गड़ा के दोस्त मावजी छेड़ा के किरदार में अभिनय किया था। उनका यह स्पेशल अपीयरेंस फैन्स को काफी याद है और इससे शो के साथ उनका सीधा जुड़ाव भी दिखता था।  

Also read: Screen Awards Controversy: राजपाल यादव के समर्थन में उतरे सलमान खान, बेइज्जती करने वालों को दिया जवाब

शाहरुख-आमिर के साथ किया काम

टीवी शोज के अलावा भीम वकानी ने बॉलीवुड में भी अपनी छाप छोड़ी थी। उन्होंने आमिर खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'लगान' (2001) में सपोर्टिंग रोल किया था। इसके अलावा शाहरुख खान की फिल्म 'स्वदेश' (2004) में 'पंच नारायण' का किरदार निभाया। उन्होंने 'लज्जा' जैसी अन्य फिल्मों में भी काम किया। गुजराती थिएटर के अलावा हिंदी सिनेमा में उनका यह योगदान उन्हें एक बहुमुखी कलाकार बनाता है। 

असित कुमार मोदी ने दी श्रद्धांजलि 

भीम वकानी के निधन से टीवी और फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। असित कुमार मोदी ने भीम वकानी को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि वे एक बेहतरीन पिता, कलाकार और मेंटर थे, जिन्होंने दिशा के करियर को मजबूत आधार दिया। कई कलाकारों और फैंस ने सोशल मीडिया पर उन्हें याद करते हुए संवेदना व्यक्त की है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Mirzapur Collection Day: कालीन भैया का भौकाल थिएटर में भी कायम, पहले ही वीकेंड में वर्ल्डवाइड 100 करोड़ के पार पहुंचा 'मिर्जापुर: द मूवी' का कलेक्शन

Mirzapur Box Office Collection: पंकज त्रिपाठी अभिनीत वेब सीरीज 'मिर्जापुर: द मूवी' को भारत में एक अनोखा प्रयोग कहा जा रहा है। क्योंकि यह फिल्म 2026 की सबसे बड़ी बॉक्स ऑफिस सफलताओं में से एक बनकर उभरी है। व्यापार विश्लेषक तरण आदर्श के अनुसार, फिल्म ने शानदार ओपनिंग वीकेंड दर्ज किया है और हिंदी में पहले तीन दिनों में 96.85 करोड़ रुपये की कमाई की है।

दिल्ली के सत्य निकेतन PG हादसे पर सोनू सूद ने जताई चिंता, छात्रों के लिए की सुरक्षित और सस्ते हॉस्टल की मांग

Sonu Sood on Satya Niketan PG incident: दिल्ली में सत्य निकेतन भवन गिरने से सात लोगों की मौत हो गई। इसी बीच, निर्माण एवं सुरक्षा नियमों के अनुपालन पर सवाल उठाते हुए बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद ने मंगलवार को शहरों में छात्रों के लिए सुरक्षित और किफायती आवास की मांग की।

Bigg Boss 20: प्रियंका चोपड़ा और मैरी कॉम की दोस्ती बरकरार, 'बिग बॉस 20' के कंटेस्टेंट्स को दी वॉर्निंग; बोलीं - इनका नॉकआउट बहुत भारी...

बॉक्सिंग रिंग में अपनी उपलब्धियों के लिए मशहूर मैरी कॉम अब बिग बॉस के घर में अगले 105 दिन बिताने वाली है। इस दौरान उन्हें एक बिल्कुल अलग तरह की चुनौती का सामना करना पड़ेगा। लेकिन इस बीच उनका हौसला बढ़ाते हुए बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने उन्हें एक खास संदेश भेजा है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast