Search KhabarFast

Press ESC to close

Screen Awards Controversy: राजपाल यादव के समर्थन में उतरे सलमान खान, बेइज्जती करने वालों को दिया जवाब

Screen Awards Controversy: राजपाल यादव के समर्थन में उतरे सलमान खान, बेइज्जती करने वालों को दिया जवाब

Screen Awards Controversy: मुंबई में हुए स्क्रीन अवॉर्ड्स 2026 के दौरान एक टिप्पणी को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। इस विवाद के केंद्र में अभिनेता राजपाल यादव और पत्रकार-होस्ट सौरभ द्विवेदी हैं। इस पूरे मामले में अब बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान भी खुलकर राजपाल यादव के समर्थन में सामने आए हैं। दरअसल, अवॉर्ड शो के दौरान सौरभ द्विवेदी ने मंच से राजपाल यादव के पुराने वित्तीय विवाद को लेकर मजाकिया अंदाज में टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि डॉलर ऊपर-नीचे हो जाए, लेकिन आपको उतने ही पैसे लौटाने पड़ेंगे जितना उधार है। यह टिप्पणी वहां मौजूद दर्शकों और बाद में सोशल मीडिया पर लोगों को बिल्कुल पसंद नहीं आई।

राजपाल यादव ने दी प्रतिक्रिया

राजपाल यादव ने इस पर बेहद शांत और संयमित प्रतिक्रिया दी। उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि “कम से कम मेरी बात तो सुन लीजिए, मैं अपना पक्ष रखना चाहता हूं।” उनकी इस सादगी और गरिमा ने लोगों का दिल जीत लिया, लेकिन साथ ही इस घटना ने गुस्सा भी बढ़ा दिया। वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और लाखों लोगों ने इसे देखा। ज्यादातर लोगों ने सौरभ द्विवेदी की आलोचना की और कहा कि किसी की निजी आर्थिक स्थिति का मजाक बनाना गलत है।

सलमान खान ने लिखा संदेश

विवाद बढ़ने के बाद सलमान खान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर राजपाल यादव के लिए एक भावुक संदेश लिखा। उन्होंने कहा कि राजपाल 30 साल से इंडस्ट्री में काम कर रहे हैं और उनकी काबिलियत की वजह से उन्हें बार-बार काम मिलता रहेगा। सलमान ने यह भी कहा कि कभी-कभी बातें बहाव में निकल जाती हैं, लेकिन काम दिल से करना सबसे जरूरी है।

राजपाल यादव कई फिल्मों में कर चुके काम

राजपाल यादव हिंदी सिनेमा के जाने-माने कॉमेडी कलाकार हैं। उन्होंने “हंगामा”, “भूल भुलैया”, “चुप चुप के” और “फिर हेरा फेरी” जैसी कई हिट फिल्मों में काम किया है। उनकी एक्टिंग और कॉमिक टाइमिंग की वजह से वे आज भी दर्शकों के पसंदीदा कलाकारों में गिने जाते हैं। इस पूरे विवाद के बीच सलमान खान का समर्थन राजपाल यादव के लिए बड़ी राहत माना जा रहा है। फिलहाल यह मामला सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

Also read: फायरिंग केस के बाद रोहित शेट्टी का क्रिप्टिक पोस्ट वायरल, बढ़ा सस्पेंस; कहा - रियल लाइफ में ही एक्शन-कॉमेडी...

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Bigg Boss 20: बादशाह संग शादी को लेकर ईशा रिक्खी ने खोला राज, बताया कैसे किया रैपर ने चीटिंग

Bigg Boss 20 के घर में पहुंचीं एक्ट्रेस ईशा रिक्खी ने अपनी शादी और रिश्ते को लेकर ऐसा बयान दिया है, जिसके बाद सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई है

सगाई के 6 महीने बाद अलग हुए पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल, एक्ट्रेस ने शेयर किया भावुक पोस्ट; लिखा - हमारे रास्ते साथ नहीं...

Prithvi Shaw-Aakriti Agarwal Breakup: भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ से जुड़ा एक बड़ा अपड़ेट सामने आया है। 08 मार्च 2026 को उन्होंने सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और एक्ट्रेस आकृति अग्रवाल ने सगाई की थी, जिसके बाद ऐसे कयास लगाए जा रहे है थे कि दोनों जल्द-ही शादी के बंधन बंध जाएंगे। लेकिन उससे पहले ही दोनों का रिश्ता खत्म हो गया।

iPhone 18 की जबरदस्त दीवानगी पर सोनू सूद का मजाकिया अंदाज वायरल, लोगों को सलाह देते हुए बोले - नया फोन, नई EMI, लेकिन बिल...

Sonu Sood on iPhone 18 Massive Craze: Apple के iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max भारत में आज 19 सिंतबर शुक्रवार से बिक्री के लिए उपलब्ध हो चुके हैं। इस दौरान Apple के स्टोर के बाहर लंबी कतारें देखने को मिली। कई ग्राहक तो बीती रात से ही स्टोर के बाहर खड़े थे।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast