Search KhabarFast

Press ESC to close

Masoom Sharma Controversy: लाइव शो में गाली-गलौज, हरियाणा सिंगर मासूम शर्मा के खिलाफ दर्ज हुई FIR

Masoom Sharma Controversy: लाइव शो में गाली-गलौज, हरियाणा सिंगर मासूम शर्मा के खिलाफ दर्ज हुई FIR

Masoom Sharma Controversy: हरियाणवी लोक गायक मासूम शर्मा के खिलाफ देहरादून के डालनवाला पुलिस स्टेशन में आपराधिक मामला दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई 10 अप्रैल को DAV (PG) कॉलेज में हुए एक सार्वजनिक सांस्कृतिक कार्यक्रम से जुड़ी हैजहां सिंगर पर स्टेज से कथित तौर पर आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करने का आरोप है।

पुलिस ने BNS की इन धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। सेक्शन 296 के तहत अश्लील हरकतें और गाने और सेक्शन 352 के तहत शांति भंग करने के इरादे से जानबूझकर अपमान करनासेक्शन 79 किसी महिला की इज्जत को ठेस पहुंचाने के इरादे से शब्दइशारा या काम करनाऔर सेक्शन 351(3) आपराधिक धमकी के तहत केस दर्ज किया गया है। देहरादून पुलिस ने FIR दर्ज होने की पुष्टि की और कहा कि तय नियमों के अनुसार पूरी जांच के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 

वीडियो जारी कर मांगी माफी 

उत्तराखंड के देहरादून में हरियाणा सिंगर मासूम शर्मा ने एक कार्यक्रम के दौरान आपत्तिजनक शब्द का इस्तेमाल किया है। जिसके बाद इस मामले ने तूल पकड़ लिया। विवाद को बढ़ता देख मासूम शर्मा ने एक वीडियो शेयर कर मांफी भी मांगी। साथ ही उन्होंने कहा कि पिछले कुछ समय से एक शख्स उन्हें परेशान कर रहा थाजिसकी वजह से वह तनाव में थे और उसी का असर उनके व्यवहार में नजर आया। उन्होंने यह भी कहा कि अगर उनके शब्दों से किसी की भावनाएं आहत हुई हैंतो वह इसके लिए माफी मांगते हैं।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Delhi News: द्वारका में 15 लाख की लूट का खुलासा, 24 घंटे में 3 आरोपी गिरफ्तार, 11.96 लाख बरामद

Delhi Crime News: राजधानी दिल्ली के द्वारका इलाके में 15 लाख रुपये की लूट की वारदात को दिल्ली पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर सुलझाते हुए बड़ी कामयाबी हासिल की है। यह घटना द्वारका एक्सप्रेसवे पर सेक्टर-22 स्थित दिल्ली अपार्टमेंट के सामने 6 अप्रैल 2026 को सामने आई थी, जब पीसीआर कॉल के जरिए पुलिस को लूट की सूचना मिली।

Haryana News: सोनीपत में पिता ने बेटी को उतारा मौत के घाट, नर्सिंग की छात्रा थीं युवती

Haryana News:हरियाणा के सोनीपत से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। सोनीपत के गोहाना क्षेत्र में एक पिता ने अपनी बेटी को मौत के घाट उतार दिया। मृतका की पहचान 23-24 वर्षीय चीनू के रूप में हुई है। बताया जा रहा है की चीनू नर्सिंग तकी छात्र थी।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast