
Rajat Dalal Wedding: बिग बॉस 18के चर्चित कंटेस्टेंट और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर राजत दलाल ने शादी के बंधन में बंध गए हैं। 29मार्च 2026को राजत ने एक गोपनीय समारोह में अपनी दुल्हनिया को मंगलसूत्र पहनाया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर शादी की पहली तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें दुल्हनिया के साथ खुशी से भरे पल दिख रहे हैं। राजत ने कैप्शन में लिखा 'एक नया अध्याय शुरू हो रहा है।'
जानकारी के अनुसार, शादी बेहद इंटीमेट और ड्रीमी थी। उन्होंने उत्तराखंड के ऋषिकेश में गंगा किनारे शादी रचाई है। जिसमें सिर्फ परिवार के करीबी सदस्य और कुछ खास मेहमान शामिल थे। तस्वीरों में राजत और उनकी दुल्हनिया पारंपरिक वेशभूषा में नजर आ रहे हैं। राजत ने दूल्हे के रूप में बेहद हैंडसम लग रहे थे, जबकि उनकी दुल्हनिया की खूबसूरती ने सबका ध्यान खींच लिया।
कौन हैं राजत दलाल की दुल्हनिया?
राजत दलाल की पत्नी का नाम अभी तक सार्वजनिक रूप से पूरी तरह से सामने नहीं आया है। उन्होंने शादी की तस्वीरें शेयर की हैं, लेकिन अपनी पत्नी की पहचान को अभी प्राइवेट रखा गया है। हालांकि, लंबे समय से रजत दलाल ये कहते हुए नजर आ रहे थे कि वह किसी के साथ रिलेशनशिप में थे और हाल ही में उन्होंने 'The 50' शो में जल्द ही शादी करने की हिंट भी दी थी। लेकिन अब ये हिंट रियल लाइफ में बदल चुका है।
चाहत पांडे से जुड़ा नाम
बता दें, बिग बॉस 18 के दौरान राजत दलाल की चाहत पांडे के साथ अच्छी केमिस्ट्री देखी गई थी, जिसकी वजह से फैंस उन्हें अक्सर जोड़ी के रूप में देखते थे। शो के बाद भी दोनों की दोस्ती और केमिस्ट्री को लेकर काफी चर्चाएं रहीं। इसके अलावा 'The 50' शो में भी दोनों को साथ देखा गया था।
Leave a comment