Balen Shah's Assets Revealed: नेपाल के नए प्रधानमंत्री बालेन शाह इन दिनों सुर्खियों में हैं। वह लगातार एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। इसी बीच वह विवादों में घिर गए हैं। नेपाल के प्रधानमंत्री और कैबिनेट मंत्री ने अपनी संपत्ति का ब्योरा दिया है। ये ब्योरा पब्लिक डोमेन में आते ही बवाल मच गया है।
नेपाल के भ्रष्टाचार कानून के तहत सरकार बनने के बाद प्रधानमंत्री और कैबिनेट मंत्री को 60 दिनों के अंदर अपनी संपत्ति का ब्योरा देना होता। हालांकि, इस सार्वजनिक करना अनिवार्य नहीं है। जिसमें कैबिनेट सदस्यों की निजी संपत्ति, जमीन, सोना, नकदी, शेयर बाजार में निवेश और वाहन शामिल है।
छात्रों ने की संपत्ति का ब्योरा देने की मांग
13 अप्रैल को छात्रों के एम समूह ने विरोध प्रदर्शन करते हुए यह मांग की कि सार्वजनिक रूप से घोषित संपत्तियों का खुलासा होना चाहिए, ताकी लोगों को पता चले की मंत्रियों ने यह धन कहां से लाया है। बता दें कि नेपाल सरकार के भ्रष्टाचार के खिलाफ हुए आंदोलन के बाद देश में चुनाव हुआ था। जिसमें बालेन शाह की पार्टी को जीत मिली और उन्हें प्रधानमंत्री बनाया गया। हालांकि, अब संपत्ति के खुलासे होने के बाद वह खुद विवादों मे घिर गए हैं।
बालेन शाह के पास कितनी संपत्ति
बालेन शाह के बैंक खाते में 14.6 मिलियन रुपए हैं और कमाई का का जरिया डिजिटल प्लेटफॉर्म से होने वाली आय को बताया गया है। उनके पास काठमांडू, धनुषा और महोत्तरी में घर और जमीन है। साथ ही उनके पास 190 तोला पुश्तैनी सोनी भी है।
Also read: US-Iran Talks: इस्लामाबाद बैठक रही बेअसर, अमेरिका-ईरान में नहीं बनी बात; अब क्या होगा अगला कदम?
मंत्रियों के पास भी भरपूर दौलत
इसी तरह नेपाल सरकार के वित्त मंत्री स्वर्णिम वागले ने 19 मिलियन के शेयर निवेश और 9 मिलियन राशि बैंक में जमा होने का खुलासा किया है। उनके पास ललितपुर में 20 मिलियन का एक रिहायशी घर और रई जगहों पर 107.5 मिलियन की जमीन है। गृह मंत्री सुदान गुरुंग ने 43.1 मिलियन के शेयर निवेश का खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि उनके पास 89 तोला सोना भी है