Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: सोनीपत में पिता ने बेटी को उतारा मौत के घाट, नर्सिंग की छात्रा थीं युवती

Haryana News: सोनीपत में पिता ने बेटी को उतारा मौत के घाट, नर्सिंग की छात्रा थीं युवती

Haryana News:हरियाणा के सोनीपत से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। सोनीपत के गोहाना क्षेत्र में एक पिता ने अपनी बेटी को मौत के घाट उतार दिया। मृतका की पहचान 23-24 वर्षीय चीनू के रूप में हुई है। बताया जा रहा है की युवती नर्सिंग की छात्रा थी। 

जानकारी के मुताबिक, पिता अनिल ने कथित रूप से झूठी शान के लिए बेटी पर चाकू से कई वार कर उसे मौत की नींद सुला दिया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है और बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जमा हो गए। 

आरोपी ने पूछताछ जारी 

वहीं, घटना की सूचना मिलने के बाद सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। शुरुआती जांच के मुताबिक मामला ऑनर किलिंग से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। हालांकि, घटना की पूरी सच्चाई जांच के बाद ही सामने आएगा। वहीं, वारदात के बाद पुलिस आरोपी के घर पर देर तक छानबीन की। इस घटना ने एक बार फिर पिता-बेटी के रिश्तों को तार-तार कर दिया है। 

Also read: दिल्ली में दिल दहला देने वाला मामला, पहले युवती पर चाकू से हमला; फिर में युवक ने घर में आग लगाकर की खुदकुशी

गुरुग्राम में भी हुई थी वारदात 

ऐसे ही घटना गुरुग्राम से सामने आई थी। जहां पूर्व नेशनल टेनिस खिलाड़ी 25 वर्षीय राधिका यादव को उनके पिता ने गोलियां मारकर हत्या कर दी थी। राधिका यादव ने डेढ महीने पहले अपनी टेनिस अकेडमी शुरू की थी। घर से बाहर निकलने पर इनके पिता को लोग ताना मारते थे कि वह बेटी की अकेडमी की कमाई खा रहे हैं। इस पर पिता और बेटी के बीच अकेडमी बंद करने को लेकर बहस हो गई थी और कई दिनों तक झगड़ा हुआ। वहीं, झगड़ा बढ़ने के बाद पिता ने अपनी बेटी राधिका की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

हरियाणा के रोहतक में फिर ताबड़तोड़ फायरिंग, सीमेंट स्टोर पर चलाई गोलियां, व्यापारी हुआ घायल

Rohtak Firing: हरियाणा के रोहतक में एक बड़ी वारदात सामने आई है, जहां अज्ञात हमलावरों ने व्यापारी प्रवीण सैनी को गोली मार दी। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई और लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। हमलावरों ने तीन चार राउट फायरिंग की। जिसमें से एक गोली प्रवीण को लग गई। घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती करा दिया।

नौकरी के पहले दिन ही टोलकर्मी के जीवन का हुआ अंत! ड्राइवर ने कुचलकर मार डाला

Haryana News:कोई सपने में नहीं सोच सकता है कि नौकरी का पहला दिन उसके लिए जीवन का आखिरी दिन बन जाएगा। चंद रुपए का टोल बचान के लिए एक रोडवेज ड्राइवर ने 22 साल के कपिल को रौंद कर मार डाला। शुक्रवार यानी 10 अप्रैल को वह पहले ही दिन ड्यूटी पर आया था और इस हादसे में उसकी जान चली गई।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast