Search KhabarFast

Press ESC to close

नौकरी के पहले दिन ही टोलकर्मी के जीवन का हुआ अंत! ड्राइवर ने कुचलकर मार डाला

नौकरी के पहले दिन ही टोलकर्मी के जीवन का हुआ अंत! ड्राइवर ने कुचलकर मार डाला

Haryana News:कोई सपने में नहीं सोच सकता है कि नौकरी का पहला दिन उसके लिए जीवन का आखिरी दिन बन जाएगा। चंद रुपए का टोल बचान के लिए एक रोडवेज ड्राइवर ने 22 साल के कपिल को रौंद कर मार डाला। शुक्रवार यानी 10 अप्रैल को वह पहले ही दिन ड्यूटी पर आया था और इस हादसे में उसकी जान चली गई। 

दरअसल, हरियाणा के बहादुरगढ़ के राजद टोल प्लाजा पर हरियाणा रोडवेज की एक बस ने एक कर्मचारी को कुचल कर मौत के घाट उतार दिया। हालांकि, गंभीर हालत में उसे पीजीआई रोहतक लाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। 

ड्यूटी के पहले दिन ही हुई घटना 

मृतक की पहचान 22 साल के कपिल के रूप में हुई है। 10 अप्रैल को वह पहले ही दिन ड्यूटी पर आया था। वहीं, घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। हांसी डिपो की रोडवेज बस दिल्ली के निकल रही थी। बस को हांसी के गढ़ी गांव का विश्वजीत चला रहा था। बस जब रोहद टोल प्लाजा पहुंची तो विश्वजीत ने बिना टोल दिए बस को आगे बढ़ाने लगा। बस को रुकवाने के लिए जब कपिल बस के आगे खड़ा हो गया तो, विश्वजीत ने सीधी टक्कर मारते हुए कुचल दिया और फरार हो गया। 

Also read: HARYANA NEWS: पानीपत में फर्जी LPG मैसेज से हड़कंप, साइबर ठगों ने बनाई कनेक्शन सरेंडर कराने की साजिश

हादसे के बाद टोलकर्मियों में गुस्सा   

पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई। फुटेज में बस ड्राइवर टोलकर्मी को टक्कर मारते हुए दिख रहा है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हरियाणा पुलिस ने ड्राइवर के खिलाफ जांच शुरू कर दी है। बता दें कि मृतक कपिल सांपला का रहने वाला था। वहीं, घटना के बाद टोल प्लाजा के कर्मचारियों ने नाराजगी जताई है। पिछले साल भी ऐसी ही मामला सामने आया था। सोहना-गुरुग्राम हाइवे स्थित घमरोज टोल प्लाजा पर एक हरियाणा रोडवेज बस ने टोल प्लाजा के कर्मचारी को कुचल दिया था।   

अक्टूबर 2024 में इस्लामाबाद, पाकिस्तान में आयोजित शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन के दौरान भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर के होटल के साथ जुड़ाव को लेकर काफी चर्चा रही।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, 9 संदिग्ध गिरफ्तार; आतंकी साजिश नाकाम करने का दावा

दिल्ली पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 9 संदिग्ध लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि ये लोग देश के विभिन्न महत्वपूर्ण ठिकानों को निशाना बनाने की साजिश रच रहे थे।

Crime News: लोहरदगा में पारिवारिक विवाद बना खूनी संघर्ष, बेटे ने पिता और पत्नी की हत्या की

झारखंड के लोहरदगा जिले से सोमवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। भंडरा थाना क्षेत्र के सेंगरा टोली गांव में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपने ही पिता और पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी।

Haryana News: सोनीपत में बुजुर्ग महिला की हत्या, हाथ-पैर बंधा हुआ शव बाथरूम में मिला

Haryana News: हरियाणा के सोनीपत के गांव जटवाड़ा से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। जहां एक बुजुर्ग महिला की हत्या कर दी गई। 58 वर्षीय संतोष का शव बाथरूम में मिला। महिला के शव के हाथ-पैर बंधे हुए थे।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast