Search KhabarFast

Press ESC to close

शिव ठाकरे ने जीता ‘The 50’ का खिताब, घर लाए चमचमाती ट्रॉफी; लकी फैन को मिला 50 लाख का ईनाम

शिव ठाकरे ने जीता ‘The 50’ का खिताब, घर लाए चमचमाती ट्रॉफी; लकी फैन को मिला 50 लाख का ईनाम

Shiv Thakare Wins The 50: रियलिटी टीवी के मैदान में एक बार फिर शिव ठाकरे ने धमाल मचा दिया है। कलर्स टीवी और जियो हॉटस्टार पर प्रसारित होने वाले धमाकेदार रियलिटी शो 'The 50' के पहले सीजन का ग्रैंड फिनाले 22मार्च 2026को हुआ, जिसमें शिव ठाकरे ने ट्रॉफी अपने नाम कर ली। इस शो में 50फेमस हस्तियां शामिल हुई थीं, लेकिन शिव ने अपनी स्मार्ट स्ट्रैटेजी, शांत दिमाग और लगातार मजबूत परफॉर्मेंस से सभी बड़े नामों को पीछे छोड़ दिया।

The 50के विनर बने शिव ठाकरे

फाइनल में शिव ठाकरे का मुकाबला मिस्टर फैजू (फैसल शेख), कृष्णा श्रॉफ, इमॉर्टल काका और रजत दलाल जैसे टॉप कंटेस्टेंट्स से था। लेकिन शिव ठाकरे ने सबको पीछे छोड़कर जीत हासिल की और 'द 50' के पहले विजेता बने। यह उनकी दूसरी बड़ी रियलिटी शो जीत है। इससे पहले वो बिग बॉस मराठी 2भी जीत चुके हैं और शिव सलमान खान के बिग बॉस 16के भी फर्स्ट रनर अप रहे थे। फैंस ने भी सोशल मीडिया पर उन्हें ढेर सारी बधाइयां दीं और कहा कि उनकी जीत पूरी तरह से डिजर्व्ड है।

लकी फैन को मिली प्राइज मनी

अब अगर बात करें प्राइज मनी की तो विजेता शिव ठाकरे को ट्रॉफी के साथ 50 लाख रुपये भी इनाम के तौर पर मिलें। लेकिन सबसे बड़ा ट्विस्ट यह है कि 50 लाख रुपये की इनामी राशि शो के फॉर्मेट के अनुसार एक लकी फैन को दी गई। शिव के सबसे बड़े सपोर्टर सीताराम प्रह्लाद अघाव को यह बंपर अमाउंट मिला, जिसे शिव ने खुशी-खुशी उन्हें सौंप दिया। फैंस इस जेस्चर से काफी इमोशनल हो गए और खूब तारीफ की। कई लोगों ने कहा कि शिव ने न सिर्फ ट्रॉफी जीती, बल्कि एक आम फैन की किस्मत भी चमका दी।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

'Awarapan 2' से शिवम बनकर लौट रहे इमरान हाशमी, फैंस के लिए आया अपडेट; बॉक्स ऑफिस पर सनी देओल को दे पाएंगे टक्कर?

इमरान हाशमी की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘आवारापन 2’ को लेकर नया अपडेट सामने आया है। फिल्म की तैयारियां तेजी से पूरी की जा रही हैं और रिलीज से पहले ही इसे लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। सोशल मीडिया पर सनी देओल और इमरान हाशमी के संभावित बॉक्स ऑफिस क्लैश की चर्चाएं भी तेज हो गई हैं। फिल्म में इमरान हाशमी एक बार फिर इमोशनल और इंटेंस अवतार में नजर आने वाले हैं, जिससे उनके कमबैक को लेकर उम्मीदें और बढ़ गई हैं।

फैंस को पसंद आई अक्षरा-अक्षय की केमिस्ट्री, गाना बना सोशल मीडिया सेंसेशन; भोजपुरी हसीना ने जताया आभार

भोजपुरी सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री और गायिका अक्षरा सिंह का नया गाना यूट्यूब पर जबरदस्त धमाल मचा रहा है। अक्षय के साथ उनकी जोड़ी को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है और गाना तेजी से वायरल हो रहा है। रिलीज के बाद से ही इस म्यूजिक वीडियो को लाखों लोग देख चुके हैं और सोशल मीडिया पर भी इसकी खूब चर्चा हो रही है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast