Search KhabarFast

Press ESC to close

Dhurandhar 2 BO Day 8: 8वें दिन भी जारी 'धुरंधर 2’ का जलवा, बना डाले कमाई के नए रिकॉर्ड; 1100 करोड़ क्लब में एंट्री के करीब

Dhurandhar 2 BO Day 8: 8वें दिन भी जारी 'धुरंधर 2’ का जलवा, बना डाले कमाई के नए रिकॉर्ड; 1100 करोड़ क्लब में एंट्री के करीब

Dhurandhar 2 1100 Crore Club: रणवीर सिंह की एक्शन थ्रिलर फिल्म धुरंधर 2: द रिवेंज बॉक्स ऑफिस पर लगातार तहलका मचा रही है। रिलीज के मात्र 8वें दिन फिल्म ने भारत में ग्रॉस कलेक्शन ₹805करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। जबकि वर्ल्डवाइड कलेक्शन भी तेजी से बढ़ते हुए 1100करोड़ रुपये के करीब पहुंच गया है।

धुरंधर 2का कलेक्शन

बता दें, 19मार्च 2026को रिलीज हुई अदित्य धर द्वारा निर्देशित इस जासूसी एक्शन फिल्म ने रिलीज के पहले हफ्ते में ही कई रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। ट्रेड रिपोर्ट्स के अनुसार, पहले हफ्ते में भारत नेट कलेक्शन करीब 623-674करोड़ रुपये तक पहुंचा।

वहीं, अब आठवें दिन (27मार्च) को फिल्म ने भारत में लगभग ₹49-50करोड़ नेट कलेक्शन किया, जिसके साथ भारत का कुल ग्रॉस ₹805करोड़ से ऊपर पहुंच गया। इसके अलावा फिल्म ने सबसे तेज ₹1000करोड़ वर्ल्डवाइड क्लब में एंट्री करने वाले फिल्मों में शामिल होकर पुष्पा 2के रिकॉर्ड की बराबरी की थी। अब 8वें दिन यह आंकड़ा और मजबूत हो गया है।

धुरंधर 2की धूम क्यों?

वर्तमान समय में बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ धुरंधर 2का ही नाम गूंज रहा है। इस फिल्म में रणवीर सिंह की पावरफुल परफॉर्मेंस ने सबके होश उड़ा दिए है। रणवीर ने जासूस किरदार में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। उनके साथ संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर. माधवन, अक्षये खन्ना और सारा अर्जुन जैसे कलाकारों ने भी अपनी स्किल्स दिखाई।

इसके अलावा 229 मिनट की लंबी फिल्म होने के बावजूद दर्शक थिएटर में बैठे रह रहे हैं। भव्य एक्शन सीक्वेंस, इंटरनेशनल लोकेशंस और मजबूत स्क्रिप्ट ने वर्ड ऑफ माउथ बनाया है। इसके साथ ही, ये फिल्म हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में भी उपलब्ध हैं। रिलीज से पहले पेड प्रीव्यू और एडवांस बुकिंग में ही रिकॉर्ड बुकिंग हुई थी।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

'Awarapan 2' से शिवम बनकर लौट रहे इमरान हाशमी, फैंस के लिए आया अपडेट; बॉक्स ऑफिस पर सनी देओल को दे पाएंगे टक्कर?

इमरान हाशमी की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘आवारापन 2’ को लेकर नया अपडेट सामने आया है। फिल्म की तैयारियां तेजी से पूरी की जा रही हैं और रिलीज से पहले ही इसे लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। सोशल मीडिया पर सनी देओल और इमरान हाशमी के संभावित बॉक्स ऑफिस क्लैश की चर्चाएं भी तेज हो गई हैं। फिल्म में इमरान हाशमी एक बार फिर इमोशनल और इंटेंस अवतार में नजर आने वाले हैं, जिससे उनके कमबैक को लेकर उम्मीदें और बढ़ गई हैं।

फैंस को पसंद आई अक्षरा-अक्षय की केमिस्ट्री, गाना बना सोशल मीडिया सेंसेशन; भोजपुरी हसीना ने जताया आभार

भोजपुरी सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री और गायिका अक्षरा सिंह का नया गाना यूट्यूब पर जबरदस्त धमाल मचा रहा है। अक्षय के साथ उनकी जोड़ी को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है और गाना तेजी से वायरल हो रहा है। रिलीज के बाद से ही इस म्यूजिक वीडियो को लाखों लोग देख चुके हैं और सोशल मीडिया पर भी इसकी खूब चर्चा हो रही है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast