ईरान में विरोध प्रदर्शन बढ़ते जा रहे हैं। देश में शासन के खिलाफ बगावत की आग सुलगती जा रही है। लोग बड़ी तादाद में सड़कों पर उतर रहे हैं और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की जा रही है। सड़कों पर आगजनी की जा रही है। ...
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के मालिक और दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलॉन मस्क ने अब कंटेंट को लेकर अपनी गलती मानी है और भारत सरकार के कानून के हिसाब से काम करने का वादा किया है। ...
Pakistan Army-Lashkar Links: पाकिस्तान की सेना और आतंकवादी संगठनों के बीच गठजोड़ का एक और बड़ा खुलासा हुआ है। लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के प्रमुख कमांडर सैफुल्ला कसूरी, जो भारत के पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड माना जाता है, ने खुलेआम दावा किया है कि पाकिस्तानी सेना उसे खुद न्योता देकर बुलाती है। इस बयान ने पाक आर्मी चीफ जनरल आसिम मुनीर की नीतियों पर सवाल खड़े कर दिए हैं, जहां एक ओर पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई का दावा करता है, वहीं दूसरी ओर ऐसे खूंखार आतंकियों को संरक्षण मिल रहा है। ...
Bangladesh Hindu Killing: बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय पर हमलों की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। सुनामगंज जिले के दिराई इलाके में रहने वाले 19वर्षीय हिंदू युवक जॉय महापात्रा की मौत का मामला सामने आया है, जहां परिवार का आरोप है कि उसे पहले लालच देकर एक दुकान पर बुलाया गया, फिर पीटा गया और जहर खिलाकर मार डाला गया। यह घटना गुरुवार को हुई, जिसके बाद जॉय को सिलहट एमएजी ओस्मानी मेडिकल कॉलेज अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। ...
Dipu Chandra Das Murder Case: बांग्लादेश में हिंदू युवक दीपू चंद्र दास की भीड़ द्वारा की गई क्रूर हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी मोहम्मद यासिन अराफात को गिरफ्तार कर लिया है। 25वर्षीय यासिन पर आरोप है कि उसने भीड़ को उकसाकर दीपू को पीटा, पेड़ से लटकाया और जिंदा जला दिया। यह गिरफ्तारी सरुलिया इलाके से बुधवार को की गई, जहां यासिन विभिन्न मदरसों में छिपा हुआ था। इस मामले में अब तक कुल 21लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है और जांच जारी है। ...
Pak DG ISPR Statement on Anti-India:पाकिस्तान की सेना के प्रवक्ता (DG ISPR) लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी ने हाल ही में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारत और अफगानिस्तान को लेकर तीखी टिप्पणियां कीं, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे एक नया विवाद खड़ा हो गया हैं। जनरल चौधरी ने भारत पर अफगानिस्तान में पाकिस्तान-विरोधी चरमपंथियों को समर्थन और फंडिंग देने का आरोप लगाया। इतना ही नहीं, उन्होंने एक अजीबोगरीब बयान दिया 'मजा न कराया तो पैसे वापस।' इस बयान को कई लोग 'सड़कछाप' भाषा और 'जोकर जैसी' हरकत बता रहे हैं, जो एक सैन्य अधिकारी की गरिमा से मेल नहीं खाती। ...
PM Modi-Trump Relationship: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर भारत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अपने संबंधों को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी उनसे खुश नहीं हैं। ट्रंप ने यह टिप्पणी भारत-अमेरिका के व्यापार और ऊर्जा नीतियों को लेकर चल रहे तनाव के बीच की है, खासकर टैरिफ और रूसी तेल खरीद को लेकर। उन्होंने कहा 'प्रधानमंत्री मोदी मेरे पास आए और बोले कि क्या मैं आपसे मिल सकता हूं, तो मैंने उनसे मुलाकात की। मेरे पीएम मोदी के साथ अच्छे संबंध हैं, लेकिन वे मुझसे खुश नहीं हैं।' ...
वेनेजुएला में अमेरिका की बड़ी कार्रवाई के बाद अब कोलंबिया और अमेरिका के रिश्तों में भी जबरदस्त तनाव दिख रहा है। कोलंबिया के राष्ट्रपति गुस्तावों पेट्रो ने सीधे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप को चुनौती देते हुए कहा," आओ मुझे पकड़ लो, मैं यहीं इंतजार कर रहा हूं। ...
Bangladesh Hindu Community Violence: बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदू समुदायों को लगातार निशाना बनाया जा रहा है। सोमवार को देर रात एक हिंदू दुकानदार मोनी चक्रवर्ती की बेरहमी से हत्या कर दी गई, जो पिछले 24घंटों में इस तरह की दूसरी घटना है। इससे पहले राणा प्रताप बैरागी नाम के युवक को जान से मार डाला। इस घटना ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चिंता बढ़ा दी है, क्योंकि दिसंबर 2025से अब तक कम से कम छह हिंदू पुरुषों की हत्या हो चुकी है। ...
Nicolas Maduro Statement on Narco-Terrorism Charges: वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो ने अमेरिकी अदालत में नार्को-टेररिज्म और मादक पदार्थों की तस्करी के आरोपों से साफ इनकार कर दिया है। 5जनवरी को न्यूयॉर्क की फेडरल कोर्ट में अपनी पहली पेशी के दौरान मादुरो ने खुद को निर्दोष बताते हुए कहा कि वे अभी भी वेनेजुएला के वैध राष्ट्रपति हैं और खुद को 'युद्ध का कैदी' मानते हैं। वहीं, अब मादुरो और उनकी पत्नी सिलिया फ्लोरेस दोनों को 17मार्च को कोर्ट में पेश किया जाएगा। बता दें, मादुरो को हाल ही में अमेरिकी सेना की कार्रवाई के बाद गिरफ्तार किया गया था, जिससे अंतरराष्ट्रीय राजनीति में हलचल मच गई है। ...