इजराइल-ईरान छोड़ों, मध्य पूर्व में शुरू हो सकता है एक और युद्ध, पुतिन ने बढ़ाई अमेरिका की टेंशन!

इजराइल-ईरान छोड़ों, मध्य पूर्व में शुरू हो सकता है एक और युद्ध, पुतिन ने बढ़ाई अमेरिका की टेंशन!

World Politics: दुनिया यूक्रेन-रूस युद्ध से कराह रही थी तभी हमास के इजरायल पर हमले के बाद एक और युद्ध छिड़ गया और गाजा लगभग तबाह हो गया। अब एक और युद्ध शुरू हो गया है। ईरान ने इजराइल पर 330 मिसाइलों और ड्रोन से हमला किया। इजराइल का दावा है कि उसने अपने 'ब्रह्मास्त्र' आयरन डोम से करीब 99 फीसदी मिसाइलें नष्ट कर दीं। लेकिन मध्य पूर्व में दूसरा युद्ध शुरू होने के आसार दिख रहे हैं, जिससे अमेरिका भी टेंशन में है। यहां हम इजराइल-ईरान की बात नहीं कर रहे हैं।

पहला हमला कौन करेगा?

इस वक्त पूरी दुनिया में तहलका मचा हुआ है। हर कोई जानना चाहता है कि पहले हमला कौन करेगा, रूस या ईरान? सवाल पूछने की वजह दो खबरें हैं। पहली खबर रूस से आई जिसमें पुतिन की सेना ने अपनी लंबी दूरी की मिसाइल का सफल परीक्षण किया है। और दूसरी खबर ईरान को लेकर है। दावा है कि ईरान ने अपनी 100 से ज्यादा मिसाइलें और ड्रोन तैनात कर दिए हैं। और ईरान की सेना कभी भी इजराइल पर हमला कर सकती है। कहा जा रहा है कि हमला तय है। अगले 24 घंटे में कभी भी हमला करने और मिसाइल दागने का फैसला लिया जा सकता है। रूस से आई खबर ने अमेरिका की चिंता बढ़ा दी है।

रूस के मिसाइल परीक्षण से बढ़ी धड़कनें!

रूस ने अपनी लंबी दूरी की मिसाइल का सफल परीक्षण किया है। ये मिसाइलें एक महाद्वीप से दूसरे महाद्वीप यानी अमेरिका तक पर हमला कर सकती हैं। हालाँकि, रूस ने इस मिसाइल का नाम उजागर नहीं किया है। पश्चिमी मीडिया का दावा है कि ये रूस की टोपोल मिसाइल है, जो 11 हजार किलोमीटर तक मार कर सकती है यानी सीधे तौर पर अमेरिका को संदेश दे दिया गया है।

दूसरी जंग शुरू होना तय!

इस मिसाइल पर 6 परमाणु बम लगाए जा सकते हैं, यानी पुतिन कह रहे हैं कि उनके हथियार अभी भी बहुत शक्तिशाली हैं। रूस का दावा है कि ये मिसाइलें हमेशा तैयार रहती हैं और कुछ ही मिनटों में हमला कर सकती हैं, यानी ये अमेरिका के लिए हमेशा चुनौती बनी रहती हैं। यह मिसाइल खतरनाक है, हालांकि रूस ने इसे कहां तैनात किया है इसकी जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है। इस वक्त दुनिया की नजरें रूस और ईरान पर टिकी हैं। ये दोनों देश अमेरिका के दुश्मन हैं। इन दोनों में से कौन पहले आक्रमण करेगा? हालाँकि, अमेरिकी सरकार पहली बार मान रही है कि मध्य पूर्व में दूसरा युद्ध शुरू होना तय है।

Leave a comment